देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन - युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मार्केट पर नव संवत्सर एवं महर्षि गौतम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे, महेश गौतम एवं संत जनों के द्वारा संयुक्त रूप से गौतम ऋषि के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया । उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे ने कहां की हम सभी को विदेशी सभ्यता त्याग कर अपनी भारतीय संस्कृति को अपनाकर विक्रमी संवत सर से नववर्ष मनाना चाहिए । आज के ही दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की वही महाराजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया । उपाध्यक्ष महेश गौतम एवं मुरारीलाल ने कहा कि भगवान महार्षि गौतम ने जन कल्याण के लिए न्याय शास्त्र की रचना की थी । सभी के मन में न्याय एवं सेवा की भावना जागृत करने के साथ समाज के उत्थान में सभी को तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के मध्य में वरिष्ठ विप्रो का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया । अवसर पर रामबाबू शर्मा, श्याम गौतम, महेश गौतम, अमित शर्मा , शुशील शर्मा, शुशील, धर्मेंद्र शर्मा, राजू ,बबलू, दुबेदी, चुन्नीलाल, सीताराम शर्मा, पवन गौतम, निशांत गौतम, प्रदीप आनंद, महाराज आशु, मुरारीलाल, रिंकू, रवि गोस्वामी, श्याम बिहारी शर्मा, आदि उपस्थित थे













Related Items
युवा भारत भाषा में लचीलापन चाहता है
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान