देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जिलाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये
खराब टीटीएसपी, हैण्डपम्पों को 31 मार्च तक दुरूस्त कराने के निर्देश
वृन्दावन, गोवर्धन में तीर्थ यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल टैंकर लगवाने के निर्देश
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जल निगम, विद्युत एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में पेयजल समस्या निदान हेतु गहन समीक्षा की और तीर्थ यात्रियों सहित आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए संबंधित अधिकारी 31 मार्च तक व्यवस्थायें दुरूस्त करायें।
जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार खराब टीटीएसपी तथा हैण्डपम्पों की गहन समीक्षा करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली और खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभी से प्रतिदिन ठीक कराना शुरू करा दें, जिससे आगामी 15 दिन में स्थिति को सुधारा जा सके। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि जिन टीटीएस के विद्युत कनेक्शन काटे गये हैं उन्हें जुड़वाने और लम्बित विद्युत बिल संबंधित खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए प्रस्तुत करें उसके भुगतान की व्यवस्था करायी जायेगी। उन्होंने विकास खण्ड वार विस्तृत समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें प्रत्येक गांव की पेयजल सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में ग्राम प्रधानों का महत्वपूर्ण रौल है। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि हर संभव सहयोग करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से वहां की यदि कोई ग्राम प्रधान इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं करता है जो अवगत कराया जाये, जिससे उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करायी जायेगी, जिसके लिए संबंधित कार्यालयध्संस्थान की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने यहां आंगन्तुको के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था करायें। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के पेयजल हेतु सीमेन्ट की नाद रखवाने की व्यवस्था भी करायी जायेगी, जिससे पशु-पक्षियों को भरी गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या निदान हेतु साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी, जिसमें संबंधित अधिकाारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट सहित साप्ताहिक विवरण मुख्य विकास अधिकारी तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराना प्राथमिकता है और इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। समीक्षा बैठक में खण्ड विकास अधिकारी प्रतिदिन मिस्त्रियों की टीम लगाकर पहले अस्थाई रूप से खराब टीटीएसपी तथा हैण्डपम्पों को दुरूस्त करायें। इसके पश्चात स्थाई रूप से खराब जिनमें छोटी-छोटी कमियां हैं उनको भी ठीक कराना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित खण्ड विकास अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत करायें।
डीएम ने शहरी क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था से कहा कि वे अपने स्तर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा कर लें। उन्होंने कहा कि वृन्दावन, गोवर्धन जैसे स्थानों पर स्वच्छ पेयजल के टैंकरों की व्यवस्था नगर निगम के साथ करायें, जिससे तीर्थ यात्रियों को पेयजल की समस्या न हो।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर क्रान्तिशेखर सिंह, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अधिकारी जल निगम, विद्युत सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।













Related Items
जनपद में इस साल फसल अवशेष जलाने की कुल 84 घटनाएं पकड़ी गई हैं
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई
संविधान दिवस पर जनपद न्यायालय में संगोष्ठी का हुआ आयोजन