BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनपद में इस साल फसल अवशेष जलाने की कुल 84 घटनाएं पकड़ी गई हैं

मथुरा। प्रदेशभर में मथुरा जनपद फसल अवशेषों को जलाने की घटनाओं को ट्रेस करने में पहले पायदान पर रहा है। सेटेलाइट की मदद से इस सीजन में मथुरा जनपद में फसल अवशेष जलाने की कुल 84 घटनाएं पकड़ी गई हैं। जिसमें 70 घटनाएं पराली जलाने की हैं, जबकि 14 अन्य घटनाएं फसल अवशेष जलाने की पकड़ी गई हैं। प्रदेशभर में किसी एक जनपद में यह घटनाएं सर्वाधिक हैं। पीलीभीत जनपद में 80 घटनाएं हुई हैं। जबकि अलीगढ़ में 78 घटनाएं हुई हैं और वह तीसरे नम्बर पर है। सेटेलाइट की मदद से इस तरह की घटनाओं को पकडा जाता है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर घटना को ट्रेस किया जाता है।मथुरा जनपद में पिछले साल पराली जलाने की 30 घटनाएं हुई थीं। जानकारों का मानना है कि इसकी वजह यह रही कि इस सीजन में पिछले साल अधिकांश समय मौसम खराब रहा था और बादल बने रहे थे। ऐसे मौसम में सैटेलाइट भी आगजनी की घटनाओं को पकड़ने में सक्षम नहीं रहता है। खेतों में पानी भरा रहने के कारण किसानों ने पराली को खेतों में ही जोत दिया था और खाद बनाया गया था। इसलिए आगजनी की घटनाएं कम हुई थीं। जिला प्रशासन की ओर से इस बार पराली का बेहतर प्रबंधन किया गया। घर छोटी बड़ी घटना को ट्रेस होने के बाद सत्यापित किया गया और कार्यवाही की गई। वंशीवट गो शाला ने छह हजार मीट्रिक टन से अधिक पराली ली गई है। सरकारी गो शालाओं में भी दो हजार मीट्रिक टन पराली ली गई है।
 
अडानी ग्रुप ने लगाया है बायो फ्यूल प्लांट
अडानी ग्रुप ने माता जी गोशाला में बायो फ्यूल प्लांट लगाया हुआ है जो कि किसानों से चार रूपये गठ्ठर तथा 15 सौ रुपये ट्राली के हिसाब से पराली ले रहे हैं। बायो फ्यूल प्लांट के लिए पराली खरीदने के लिए कुल पांच सैंटर स्थापित के गये हैं। एक सैंटर एंच, एक रनवारी, एक खायरा, एक कुंजेरा तथा एक तहगांव में काम कर रहा है। प्लांट द्वारा अभी तक पांच हजार मीट्रिक टन से ज्यादा पराली खरीदी गई है।

वर्जन
विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा है और पराली जलाने की छोटी और बडी हर घटना को ट्रेस कर कार्यवाही की गई है। दो कर्मचारियों को भी इस बार लापरवाही बरतने पर निलंबित भी किया गया है।
एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी मथुरा

 

नारद संवाद


हमारी बात

Bollywood


विविधा

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस: भारत में क्या है बाल श्रम की स्थिति, क्या है कानून और पुनर्वास कार्यक्रम

Read More

शंखनाद

Largest Hindu Temple constructed Outside India in Modern Era to be inaugurated on Oct 8

Read More