देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ महोत्सव का समापन
मथुरा। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम का प्राकट्य दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने हवन पूजन कर महर्षि को स्मरण किया और उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महोली रोड स्थित सीडीएस नगर, गौतम धर्मशाला में गौतम जयन्ति मनायी गयी। महर्षि गौतम जयंती महोत्सव समिति द्वारा महोली रोड बजरंग धर्मकांटे से बृज बिहार वाटिका कंकाली तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी । शोभायात्रा में महर्षि गौतम के चित्रपट के साथ भगवान परशुराम, नवदुर्गा, गणेश, शिव परिवार और रामदरबार की मनमोहक झाँकियाँ शामिल थीं । झाँकियों के साथ समाज के प्रबुद्धजन पीत पटका डाले हुये चल रहे थे। बैण्ड बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा का मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ महिला और बच्चों ने भी भाग लिया ।
संयोजक मण्डल में अनुपम गौतम, नेत्रपाल गौतम, शरद गौतम, विनीत सहित समाज के प्रतिष्ठत लोगों ने महर्षि गौतम की झाँकी की आरती उतारकर शोभायात्रा का प्रारम्भ किया । शोभायात्रा का कंकाली स्थित बृजबिहार वाटिका पर समापन हुआ । जहाँ पर कलाकारों ने मयूर नृत्य, ब्रज की होली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये । आयोजक समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों एंव महिलाओं को को मंच पर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अमित गौतम, अन्नू गौतम, सुभाष गौतम, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रपाल गौतम, पन्नालाल गौतम, लक्ष्मी गौतम, रानी गौतम, योगेश गौतम, अल्लेपुर से बृजगोपाल गौतम, अखिलेश गौतम, बृजेश गौतम, कुसुमलता गौतम, विनीत गौतम, विनोद दिक्षित आदि शामिल थे । संचालन अनुपम गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मदत्त गौतम ने किया । विप्र समाज के अन्य संस्थाओं ने भी भी अपनी भागीदारी निभायी ।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान
MATHURA : सपाइयों ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती