देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुस्तकालय सहित खेलकूद के संसाधन कराये जायेगें उपलब्ध
नवीन कार्यकारणी का हुआ स्वागत
सौंख। कस्बा के महात्मा गंाधी स्मारक इण्टर काॅलेज के प्रबंध समिति की नवीन कार्यकारणी की बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी शिक्षण सत्र को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों ने सुझाव रखें।
शानिवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज के विद्यालय प्रांगण में आयोजित नवीन प्रबंध समिति की बैठक में प्रबंधक हेमराज कुन्तल ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य में विशेष प्रकार की आधुनिक सुविधा दी जायेगी। विद्यार्थियों को पुस्तकालय और खेलकूद के लिये विभिन्न प्रकार में संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेगें। प्रबंध समिति के सदस्यों ने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिये सुझाव और विचार रखकर भूमिका बनाई गई। इससें पूर्व नवीन कार्यकारणी का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरवीरसिंह, उपाध्यक्ष निरंजासिंह, उप प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष थानसिंह, आॅडीटर हरीराम, राजवीर सिंह, नवनसिंह, चन्द्रभान सिंह, शिशुपाल सिंह, सहदेव सिंह, भोवल सिंह हवलदार आदि सदस्य उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज