BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति व सास पर लगाया मारपीट और दहेज मांगने का आरोप

थाना वृन्दावन में न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित महिला वृंदावन। कोतवाली की मथुरा गेट चैकी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पति व सास पर मारपीट करने एवं दहेज में 1 लाख रूपये मांगने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच मैं जुट गई है। 

गोविंद कुंड की रहने वाली गुड़िया वरई ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसका विवाह पानी घाट जमुना नगर निवासी रमन वरई से 2016 के दिसंबर माह में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति रमन एवं सास मोनिका वरई मारपीट करते हुए दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि सास बार-बार दहेज में 1 लाख रूपये  की मांग करती थी और कहती थी अगर पैसे नहीं देगी तो बेटे की शादी दूसरी जगह करा दूंगी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति रमन मुझे बेचने की नियत से कोलकाता ले गया और मुझे दमदम स्टेशन पर छोड़ कर गायब हो गया। जब मैंने घटना की सूचना अपने पिता चंदन मुखर्जी को दी तो वह किसी तरह मुझे वापस वृन्दावन लेकर आए। जब मैं पानी घाट स्थित अपनी ससुराल गयी तो मालूम पड़ा कि वह घर में ताला लगाकर कोलकाता चली गई है। महिला पर 6 माह की एक बेटी भी है। पीड़िता ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।  वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More