BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भक्तों ने कराया राधा वृन्दावन चंद्र को यमुना विहार

मथुरा। चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा, आपने आराध्य श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना जी में नौका विहार कराया गया। इससे पूर्व भक्तों ने राधा वृन्दावन चंद्र का श्रंगार कर, नवीन पोषक धारण करायी, उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया, जहाँ भक्तों द्वारा पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्य पुष्पों एवं दुधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृन्दावन चंद्र ने श्री यमुना जी में नौका विहार प्रारंभ किया। नौका विहार उत्सव के दौरान 51 से ज्यादा नावों में बैठे भक्त अपने आराध्य के मनोहारी रूप का दर्शन कर मंत्रमुग्ध हुए। नावों पर बैठे इस्कॉन बैंगलोर के विभिन्न केंद्रों से आए भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उत्सव के अंतिम चरण में भक्तों ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के समझ दामोदर अष्टकम का गान करते हुए, यमुना जी में दीपदान किया। इस यमुना विहार उत्सव में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित भारत के विभिन्न राज्यों से भक्तगण वृन्दावन पहुंचे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More