BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिन्दू संस्कृति और संस्कारों में ही सभ्य समाज के निर्माण निहित -जयप्रकाश शर्मा

प्रयाग घाट पर नववर्ष मनाते संस्कार भारती के पदाधिकारी।मथुरा। संस्कार भारती (नगर) द्वारा कालिन्दी तट प्रयाग घाट पर जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए नव सम्वत् 2075 विक्रमी के स्वागत महोत्सव अन्तर्गत उपस्थितों ने ऊर्जावान होकर सूर्य की प्रथम रश्मि का अध्र्य देकर जलाभिषेक करते हुए एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। शुभारम्भ ब्रजकोकिला माधुरी शर्मा ने यमुना वंदना प्यारौ दरश मोय भावै श्री यमुना मैया से करते हुए जागौ मोहन भोर भयी है घर-घर खुले द्वारे भजन की प्रस्तुति से वातावरण अलौकिक किया। आरम्भ में महिला-शाखा अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी ने माधुरी शर्मा का व सहकलाकारों श्रीकिशन ब्रजवासी (गायक), रमेश नागर (हार्मोनियम), गजाधर पाठक (इशराज), नितिन नागर (तबला), मोहनश्याम पचैरी (बांसुरी), चमन नागर (ढोलक) का शाल व पटुका पहनाकर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने अभिनन्दन कर अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिन्दू संस्कृति व संस्कारों में ही सभ्य समाज का निर्माण निहित है। जिसका सूत्रपात नव सम्वत् में वृहद रूप से परलक्षित होता है। उपाध्यक्ष भारतभूषण सिंघल ने सभी का चन्दन लगाकर स्वागत किया व महामंत्री हृदेश शर्मा ने मिश्री व नीम की कोपलों का प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक सुधांशु गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन महिला शाखा महामंत्री चारू सिंघल ने किया। 

कार्यक्रम में कार्य निदेशक दूरदर्शन सत्यव्रत सिंह, गुरुचरन सिंह, अंजू सूद, सुशील दीवान, राजीव महरोत्रा, प्रीति अग्रवाल, ओमवती अग्रवाल, कमलेश-शिवकुमार गुप्ता, नीलम-सुरेन्द्र सक्सैना, सरिता-अमृत खण्डेलवाल, रजनी-जुगलकिशोर अग्रवाल, विजयलक्ष्मी-विशनकांत मिलिंद, स्नेहलता-कृष्णगोपाल सिंघल, राज-श्याम खण्डेलवाल, विनीता-जी.पी.निगम एड., दीपिका-अनिल गुप्ता, पुष्पा-प्रवेश रस्तोगी, अनुराधा-प्रवीन शर्मा, उमा शर्मा, प्रेम गुप्ता, अनीता शर्मा, सविता कुलश्रेष्ठ, बिन्नी अग्रवाल, पूजा माहेश्वरी, कल्पना सारस्वत, सुभाषचन्द्र अग्रवाल एड., मयूर कौशिक एड., मनीष शोरावाला, योगेन्द्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश भाटिया आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More