BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

इस बार 11 अप्रैल से लगेगा दो दिवसीय नववर्ष मेला

मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वाधान में भारतीय नववर्ष मेला 11 एवं 12 अप्रैल को लगेगा। मेला के भव्य- दिव्य आयोजन के संबंध में नववर्ष मेला समिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में  मंगलवार को राजीव कृष्ण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदीप अग्रवाल ललिता अग्रवाल ब्रज प्रांत कार्यवाहिका राष्ट्र सेवा समिति, योगेश आवा, अजय अग्रवाल, गंगाधर, सुभाष सैनी आदि लोगों ने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि मेला में बाल, युवा एवं महिला केंद्रित प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाएंगी। मेला में आने वाले सभी आगंतुकों को तुलसी एवं गंगाजल का प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाएगा। मेला में सभी प्रतियोगिताएं भारतीय सभ्यता संस्कृति से संबंधित कराई जाएंगी। मेला से समाज के हर वर्ग को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक का संचालन करते हुए आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि हिंदू नववर्ष मेला को   जन-जन तक की पहुंच में लाना है, जिससे भारतीय लोग अपनी सभ्यता संस्कृति को पहचाने। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया। अवसर पर डॉ. दीपा अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अजय कुमार अग्रवाल, विपिन गुप्ता, हुकम पाल, तरुण नागर, महावीर सिंह, मान सिंह राठौर, रामशरण पांडे, बृषभान गोस्वामी, महेंद्र दत्त आचार्य, ददन सिंह, श्याम पाल, कोमल सिंह, दिनेश कुमार, हरवीर सिंह, डॉ. यमुना शर्मा, रंजना चूड़ामणि, सविता गंगवार, मूरा अग्रवाल,सुषमा अग्रवाल, डॉ. नूतन, ममता भारद्वाज, आस्था भारद्वाज एवं छाया आदि समिति पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More