BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अप्रैल में अल्लू अर्जुन के खास दिन पर प्रदर्शित होगा पुष्पा-2 का टीजर

दो वर्ष पूर्व पुष्पा: द राइज के जरिये उत्तर भारत के हिन्दी भाषी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं। सुकुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2021 में प्रदर्शित पुष्पा: द राइज का दूसरा भाग है। एक्शन से लबरेज इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। बॉक्स इंडिया का अनुमान है कि पुष्प: द रूल अपने प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगी।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि सभी लोग हैरान हो गए थे। फिल्म को साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के लोगों ने जमकर प्यार दिया था। अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना तक की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। पुष्पा के बाद इसके अगले पार्ट पुष्पा 2 की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है।

अल्लू अर्जुन अगले महीने यानी 8 अप्रैल के दिन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने पुष्पा 2 के टीजर को रिलीज करने का मन बनाया है। इस टीजर में फैन्स को अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिलेगा, जिसके लिए वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह बताया गया था कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की जवान में कैमियो करने से मना कर दिया था। पुष्पा-2 से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अल्लू ने ऐसा इसलिए किया कि वो पुष्पा 2 की शूटिंग में इतने व्यस्त है कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इसका एक कारण उनका हिन्दी फिल्मों में टी सीरीज की फिल्म से डेब्यू करना था। दूसरा उसी वक्त से लोग ये कयास लगा रहे थे कि पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है। ज्ञातव्य है कि तेलुगु फिल्मों के पोर्टल आकाशवाणी के एक ट्वीट के अनुसार निर्माताओं ने अब तक शूट किए गए एक्शन सीन्स को लेकर लगभग 3 मिनट का बड़ा टीजर बनाया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More