BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा

नई दिल्ली । भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर तिमाही में 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह चालू वित्त वर्ष के अनुमान का करीब 29.4 प्रतिशत है। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए डेटा से मिली।    

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में शुद्ध टैक्स प्राप्तियां 12.65 लाख करोड़ रुपये रही हैं, जो कि वार्षिक लक्ष्य का 49 प्रतिशत है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 11.6 लाख करोड़ था।

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा बुधवार को जारी प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान व्यय और राजस्व के बीच का अंतर चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित कुल सीमा 16.85 लाख करोड़ रुपये का 4.75 लाख करोड़ रुपये था।

केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.9 प्रतिशत रखा गया है। इसका उद्देश्य राजकोषीय समेकन को जारी रखना है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More