BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रहीं सूचनाओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार की सुबह अपर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे एडीएम फाइनेंस रविंद्र कुमार ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। एडीएम के निरीक्षण में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सुबह 8 बजे पहुंचे एडीएम फाइनेंस रवेंद्र कुमार को सिर्फ दो चिकित्सक ही अस्पताल में मौजूद मिले। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय से खाना नहीं मिल रहा है, इस शिकायत को एडीएम ने गंभीरता से लिया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था से भी एडीएम संतुष्ट नजर नहीं आये। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी का हाल किसी सामान्य चिकित्सालय के सामान्य वार्ड से भी बदतर रहता है। इमरेजेंसी में गंभीर मरीजों के आने पर भीड़भाड़ और अफरातफरी का माहौल बना रहता है। बाहरी लोगों को इमरजेंसी में जाने से रोकने के लिए कोई गार्ड या चैकीदार भी नहीं रहता। ऐसे में जिला चिकित्सालय में मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को आनन-फानन में रेफर कर दिया जाता है। यहां तक कि दांत टूटने जैसे मामलों को भी आगरा रैफर कर दिया जाता है। एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों को खाना नहीं मिलने सहित दूसरी अनियमितताओं के बारे में शासन को लिखा जायेगा। उन्हेंने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात भी कही। 

Read More

समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करने पर जोर मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा रजि. उत्तर भारत का खुला अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा स्थित आवागढ़ फार्म हाउस हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कुँवर हरवंश सिंह  व वशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष ठाकुर दयाशंकर सिंह रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित 6 घारों के क्षत्रियों ने एक स्वर से समाज में व्याप्त कुरितियों जैसे मृत्युभोज, दहेज प्रथा, बेटी-बेटे में भेद भाव, नशा खोरी, अज्ञानता आदि को दूर करने का आह्वान किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरवंश सिंह ने उपस्थित क्षत्रियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के समय मे हमारे समाज को बेटी-बेटों में अंतर ना करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें बेटियों को भी हर विभाग में सामान्य अवसर प्रदान करने चाहिए। उपाध्यक्ष ठाकुर दया शंकर सिंह ने कहा की एकता में ही शक्ति है। आज भारत वर्ष के अंदर 71 सांसद क्षत्रिय धर्म से हैं व उत्तर प्रदेश में 67 विधायक क्षत्रिय हैं। अगर हम लोग एक हो जाएँ तो भारत का प्रधानमंत्री व राज्य का मुख्यमंत्री भी हमेशा राजपूत होगा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा (रजि.) के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की पिछले काफी समय से क्षत्रियों की माँग जनपद में क्षत्रिय भवन के निर्माण की रही है पर वह हमेशा राजनीति की भेंट पूर्व में चढ़ता रहा है। कुँवर नरेंद्र ने उपस्थित अतिथि सांसद कुँवर हरवंश सिंह व ठाकुर दयाशंकर सिंह से कहा की आप दोनो ही केंद्रीय व प्रांत सरकार में है।  भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटिंत कराएँ व भवन निर्माण हम कराकर देंगे जिसका उपस्थित समस्थ क्षत्रियों ने हाथ उठाकर कर समर्थन किया। भामाशा के रूप में जनपद हापुड़ से कार्यक्रम में पधारे हरीश गर्ग ने मंच से कहा कि जब भी क्षत्रिय भवन का निर्माण होगा वह 11लाख का विशेष सहयोग करेंगे। अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र राजू, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कर्नल ठाकुर बच्चन सिंह, हरियाणा प्रदेश से आए ठाकुर सिद्धार्थ सिंह, राजस्थन से आए अनिरुध सिंह, अलीगढ़ से आए ठाकुर एस के सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर चंदन सिंह ने भी उपस्थित क्षत्रियों को सम्बोधित किया। साथ ही क्षत्रिय समाज के उत्थान हेतु समय-समय पर विशेष योगदान देने वाले क्षत्रियों को ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित भी किया गया। खुला अधिवेशन व होली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथियों व क्षत्रियों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य व फूलों की होली का भी खूब आनंद लिया। मुख्यरूप से उपस्थित रहे ठाकुर किशोर सिंह, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह ऐड. प्रताप सिंह मास्टर, बी.एस सिसोदिया, डी.एस सोलंकी, रमेश तोमर, ठाकुर थान सिंह, सी.पी सिंह जादौन, योगी ठाकुर, ठाकुर बृजेंद्र सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, करनी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर दिग्विजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, ठाकुर रामहरी सिंह, ठाकुर चंद्र शेखर सिंह, बलदेव जादौन, बिहारी ठाकुर, अमित प्रधान, मनोज ठाकुर, ठाकुर अनिरुध सिंह, ठाकुर दर्याब सिंह आदि। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर महिपाल सिंह द्वारा किया गया।

Read More

मथुरा। छाता नगर में दिल्ली प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी कु0 ऋषिराज सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल को अलविदा कहकर पुनः घर वापिसी कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी ने आवास पर सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर कु0 ऋषिराज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल में जाना मेरी सबसे बडी राजनैतिक भूल थी। मैने पार्टी के उच्चाधिकारियों से इस भूल की क्षमा मांगी और उन्हौने मेरी भूल मांफ कर मुझे पार्टी में पुनः आने का मौका दिया। मै पार्टी में एक कार्यकर्ता की तरह पूरी निष्ठा से कार्य करूॅगा। इस अवसर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। 

Read More

पूरे लोकसभा क्षेत्र को 164 सेक्टर में बांटा हर सेक्टर का प्रबासी नियुक्त मथुरा। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसको प्रदेश के महामंत्री सलिल विश्नोई ने संबोधित किया।  सलिल विश्नोई ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव हेतु हम सब कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना है और मतदाताओं के हर बूथ पर जाकर संपर्क करना है। आने वाले समय मे पार्टी के सभी कार्यक्रम बूथों पर जाकर होंगे। महामंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश एवं प्रदेश में जो बीजेपी सरकार में जो विकास की गंगा बह रही है वह रुके नही इसलिए पुनरू पूरे बहुमत के साथ मोदी जी को लाना है। अभी तक 21 लाख कार्यकर्ता बन चुके हैं और लोकसभा से पूर्व 35 लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य है। श्री सलिल विश्नोई ने कहा कि हमने किसानों के लिए बीमा योजना 36 हजार करोड़ रुपए के ऋण मांफ , आलू एवं धान खरीद, 11 हजार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गयी। हमने कानूनी व्यवस्था में सुधार किया है। ई अस्पताल का कार्य प्रगति पर है। तीन तलाक जैसे मुद्दे पर कार्य किया। धनलक्ष्मी योजना, रक्षा बन्धन पर सभी बहिनों को मुफ्त यात्रा जैसे कार्य किए हैं। सभी कार्यकर्ताओं की शिकायत एवं सुझाव सुने। इसी क्रम में सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र को 164 सेक्टर में बांटा गया है। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को 4 सेक्टर का प्रबासी बनाया गया है इस प्रकार 40 वरिष्ठ कार्यकर्ता उन सेक्टरों में लगातार प्रबास करेंगे। पार्टी जिलाध्यध तेजवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम एवं पंचायत में भारी बहुमत के बाद अब पार्टी कॉपरेटिव चुनाव में भारी सफलता प्राप्त करेगी। इसके उपरांत लोकसभा में हम पहले से ज्यादा मतों से जीतेंगे। जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण ही हम चुनाव में सफलता प्राप्त करते है। कार्यकर्ता का सम्मान हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि आगामी तीन दिनों में सम्पूर्ण मंडलों में बैठकों का आयोजन किया गया है जिसको सभी मंडल प्रभारी पदाधकारी क्षेत्र में जाएंगे। साथ ही आगामी 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं अप्रेल में अंबेडकर जयंती को पार्टी हर बूथ पर आयोजित करेगी। कार्यशाला में  राजकुमार अग्र, चेतन स्वरूप पाराशर, अजय पोइया, चिंताहरण चतुर्वेदी, नागेंद शिकरवार, डीएन गौतम, एस के शर्मा, देवेंद्र शर्मा,  मुकेश खंडेलवाल, राजवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह, बंटी चैधरी, दीपा सिंघल, भूपेंद चैधरी, ज्ञानंदर राणा, अनिल चैधरी, मोहिनी शर्मा, हीरा अत्येन्द्र, मोहन लाल, देवी सिंह, सुमित दीक्षित, मनोज पचोरी, मुकेश वाष्र्णेय,मोती राम, सार्थक चुतर्वेदी, राजू यादव, राजेश पंडित, वेद प्रकाश, दीनबंधु आदि मौजूद थे। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री का जिलाध्यध ने पटुका उढ़ाकर स्वागत किया।  

Read More

वृन्दावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में पासपोर्ट कार्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार की देर शाम स्थलीय निरीक्षण को आये विदेश मंत्रालय, पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद व डाक विभाग आगरा के अधिकारियों ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार से विशेष अनुरोध किया था। जिसपर विदेश मंत्रालय ने  सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस पर हरि झंडी देदी। जिसके बाद काफी समय से पासपोर्ट कार्यालय के लिए तलाश जारी थी। लेकिन अब पासपोर्ट कार्यालय वृन्दावन में ही बनेगा यह फाइनल हो चुका है। बुधवार की शाम डाक विभाग के अधिकारी पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद सहित विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने वृंदावन में चुंगी चैराहा स्थित मुख्य डाकघर में अंतिम स्थलीय निरीक्षण किया। धर्मनगरी में  पासपोर्ट कार्यालय बनने से आसपास के लोगों को तो फायदा होगा ही। साथ ही  इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पासपोर्ट कार्यालय को अप्रैल माह के अंत तक अमलीजामा पहना दिया जाएगा। आगरा परिक्षेत्र के डाक सेवा निदेशक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय यहीं बनेगा इसका विदेश मंत्रालय निर्णय ले चुका है। इसके साथ उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को अब पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। वहीं पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि इस कार्यालय से आसपास के जनपदों के अलावा 13 जिलों के लोग भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान आगरा जोन की पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा, सहायक अधीक्षक पासपोर्ट दीपक सिंघल, डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक भगवान रावत आदि थे।    

Read More

वृंदावन। नगर में उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। गुरूवार को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत 11 बंदर पकड़े गये। नगर के जयसिंह घेरा में अभियान के तहत डाॅ.अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अपनी तकनीकी वैन के सहारे 11 बंदरों को पकड़ा। संस्था अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जा रहेगा। वहीं बंदरों की नशबंदी की योजना पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, आकाश गोस्वामी, सोनू शर्मा, नन्दकिशोर, गोपाल आदि मौजूद रहे।

Read More

क्षतिग्रस्त लिवर तथा पैंक्रियाज का ऑपरेशन कर दिया नया जीवन  मथुरा। नयति मेडिसिटी में  दुर्घटना में बुरी तरह घायल 20 वर्षीय बालकृष्ण आये थे , जिनका लिवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था तथा पैंक्रियाज भी दो भागों में बंट गया था। उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन (व्हिप्पल सर्जरी) करके इलाज किया गया। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में व्हिप्पल सर्जरी द्वारा पहली बार ऑपरेशन किया गया है और यह सर्जरी किसी भी चिकित्सक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती। एनेस्थीसिया, ब्लड बैंक आदि विभाग नयति में ही एक ही छत के नीचे होने के कारण तत्काल ऑपरेशन किया जाना सम्भव हो सका। ऑपरेशन के बाद केवल 8 दिन उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा। इस अवसर पर नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आर के मनी ने कहा कि हमने यही सोचकर ब्रज में नयति की शुरुआत की थी कि यहां के लोगों को बेहतरीन तथा विश्वस्तरीय इलाज के लिए मीलों लम्बी यात्रा न करनी पड़े और उनके घर के पास ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बालकृष्ण का ऑपरेशन करने वाले नयति मेडिसिटी के जीआई सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ योगेश अग्रवाल एवं जीआई सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ अजय अग्रवाल ने कहा कि देश भर में इस प्रकार के अब तक मात्र 150 ऑपरेशन ही हुए हैं, जिनमें 50 प्रतिशत मरीजों की जान ही बच सकी। नयति में इस सफल सर्जरी को करने के बाद हम बेहद खुश हैं और नयति इस प्रकार की सर्जरी करने वाला इस क्षेत्र का पहला हॉस्पिटल बन गया है। यह एक प्लान्ड सर्जरी है, इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में विश्वस्तरीय संसाधनों की आवश्यकता होती है जो नयति में उपलब्ध है। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकीय टीम में जीआई सर्जरी विभाग के डॉ सुरेन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Read More

 खत्म हो रहा है लोगों में एमवीडीए का डर मथुरा।  एमवीडीए उपाध्यक्ष यशु रस्तुगी का कहना है कि स्टाफ की की है, इससे भी ज्यादा नीयत की बात है। नीयत एक दम से नहीं बदलती है, एटिट्यूट धीरेधीरे बनता है। उन्होंने कहाकि अब कोई खुलेआम अनियमितता नहीं कर रहा है। अब अनियमिता खुलेआम वही करेगा जिन्हें किसी तरह से विश्वास है कि मामला निचले स्तर से ही निपट जाएगा। जो आदमी अवैध निर्माण कर रहा है और जिस जेई के क्षेत्र में काम हो रहा है अगर उस जेई की नीयत खराब है तो एक्शन कहां लिया जाएगा। हम इसके बाद भी ज्यादा सख्ती करते हैं तो उन लोगों को परेशान किया जाएगा जिनके मामले कम महत्वपूर्ण हैं, उन्हें पकड़ लिया जाएगा। जहां पूरा होटल बन गया है उन्हें नहीं पकड़ा जाएगा। सख्ती उल्टी भी न पड़ जाये लेकिन यह नहीं है कि इस डर की वजह से काम नहीं किया जाए। दूसरा पूर्णकालिक सचिव की दिक्कत है।  यह काम ज्यूडिशरी का है, नोटिस भी दे दिया तो सीआॅफ की कार्यवाही साल भर तक नहीं होती है, इससे डर कम हो गया है। छह महीने से एमवीडीए में सचिव नही है, जिनके पास प्रभार है उनकी कभी परीक्षा, कभी इलैक्शन ड्यूटी लगा दी जाती है। अगर में इस में लग गई तो काम नहीं कर पाऊंगी। एक बाबू की पोस्टिंग को रोका हुआ है, दो बाबू को निकाला जा चुका हैं, एक जेई मेडिकल पर है, ऐसे में कैसे सिस्टम ठीक होगा। हमें रिसोर्सिस चाहिए, यहां कुछ बंदिश हैं, प्रवर्तन में कुछ आठ से  नौ हजार फाइल्स हैं, एक क्या दो कर्मचारी भी इन्हें नहीं निपटा पाएंगे। एक विकल्प है कि इन्हें कंप्यूटराइड भी करा सकते हैं। जेई को इस पर लगा देंगे तो बाकी काम कौन करेगा। नोटिस पर कार्यवाही ही नहीं होगा तो कैसे चलेगा। कमिश्नर की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। गोवर्धन, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। बीच वाले एरिया में जो अवैध निर्माण हो रहा है उन्हें कौन देखे, हाईकोर्ट, एनजीटी ने भी कई मामलों में संज्ञान लिया है, नये मामलों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। जितने संसाधन हमारे पास हैं उनसे पुराने मामलों को ही निपटाने में लगे हैं। यह जरूरी है कि एक आदमी सिर्फ प्रवर्तन देखे, यदि इंजीनियर को प्रवर्तन में लगा देंगे तो गड़बड़ हो जाएगी। हालांकि कमिश्नर की बैठक में यह सब करने को बोला गया है लेकिन हम नहीं लगाएंगे। 

Read More

मथुरा। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बाद चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।   मथुरा को जाम से बचाने के लिए जिला प्रशासन नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों से राय ली जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को व्यापारियों से भी उनका पक्ष जाना गया।  पुलिस लाइन सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, संयुक्त नगर उद्योग व्यापार मंडल आदि संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, ओवरलोडिड बड़े वाहनों का शहर में घुसना व स्कूली बसों को जाम के लिए जिम्मेदार माना।  व्यापारी नेता चैधरी विजय आर्य ने ढकेल खौमचे वालों व आगरा रोड और विकास बाजार में सजने वाले अवैध टैक्सी स्टैण्ड को हटाने की मांग की। शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हैलमेट की अनिवार्यता खत्म की जाये।  होली गेट व्यवसायी समिति अध्यक्ष मदनमोहन श्रीवास्तव ने मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने और मुख्य चैराहों से 50 मीटर तक आॅटो, ई रिक्सा आदि को दूर रखने और दुकानदारों के नाली के उपर के फट्टों को हटाये जाने की कार्यवाही नहीं करने की बात की। व्यापारियों के ग्रीन कार्ड बनाये जाने की भी मांग की गई।  व्यापारी नेता अजय चतुर्वेदी ने कहा कि शहर के इंट्री पाइंटों पर यातायात पुलिस के सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली कर शहर में वाहनों को प्रवेश कराने और रुपये नहीं देने पर वाहनों को सीज करने की कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया। इस दौरान अशोक वार्ष्णेय, गिरधारी अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, गिरधारी लाल गुप्ता, संतोष चैधरी, जितेंद्र प्रजापति, आकाश अग्रवाल, बॉबी मिठाईवाले,  अम्बरीश गर्ग आदि व्यापारी नेताओं के अलावा नव नियुक्ता सीओ ट्रेफिक पीपी सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह, टीएसआई महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।    सीओ ट्रैफिक पीपी सिंह का कहना है कि हाइवे सहित कई स्थानों पर लगने वार्ली इंट मंडियों के लिए स्थान चयनित कया जा रहा है। फिलहाल इर्स इंट, बदरफुट आदि के ट्रैक्टर ट्रैलियों को हटाया जा रहा है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि उपभोक्ताओं को भी ज्यादा परेशानी नहीं हो। कब कितने श्रद्धालु पहुंचे 2012 में मथुरा में कुल 1.31 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इनमें 29 हजार विदेशी श्रद्धालु थे - 2013 में 3.20 करोड़ श्रद्धालु मथुरा आए थे। इसमें विदेशी श्रद्धालु 55 हजार 560 था - 2014 में मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 3.23 करोड़ पहुंची - 2015 में 3.25 करोड़ भक्त मथुरा पहुंचे। इसमें विदेशी श्रद्धालु 56 हजार थी -2016 में 3.50 करोड़ से अधिक भक्तों के मथुरा पहुंचे का टूटा रिकार्ड।    200 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भेजी मांग एसपी ट्रेफिक की ओर से 200 और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। इसके लिए डीजी ट्रेफिक को पत्र लिखा गया है। ये हैं यहां तैनात ट्रेफिक पुलिस के आंकड़े एक एसपी ट्रेफिक, एक सीओ ट्रेफिक, एक टीएसआई, 26 हैड कांस्टेबिल, 44 कांस्टेबल यहां है तैनाती, दो ट्रैफिक कर्मचारी कार्यालय में, दो एसपी ट्रैफिक के साथ, करीब आठ से दस ट्रैफिक पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहते हैं।, ट्रैफिक पुलिस के पास पांच के्रन हैं, जिन पर एक के्रन पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की हर समय वृंदावन में तैनाती रहती है।   यहां लगता है जाम मथुरा में क्वालिटी चैराह, होलीगेट, कृष्णापुरी, भरतपुर गेट,डीग गेट, गोवर्धन चैराहा, नरहौली चैराहा, मंडी चैराहा,भूतेश्वर चैराहा, वृंदावन में चुंगी चैराहा, पानीगांव यमुना पुल, छटीकरा चैराहा आदि।      

Read More

श्रीजी के चरणों में माथा टेक मांगी मनौती मथुरा। बरसाना कस्बे में भाजपा को लोकसभा उपचुनाव में फूलपुर एवं गोरखपुर सीट पर करारी शिकस्त मिली है। उपचुनाव के नतीजे चैकाने वाले थे। इस तरह के नतीजों का अनुमान हमें नहीं था। भविष्य में इस तरह की शिकस्त विपक्षियों द्वारा न मिल पाए उसके लिए हम आत्ममंथन कर रहे हैं। यह वक्तव्य बरसाना के श्रीजी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने बातचीत करते हुए कहे। गुरुवार को सपरिवार व सगे-संबंधियों सहित विश्वप्रसिद्ध लाडली जी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किशोरी जू की चैखट पर माथा टेक आशीर्वाद लिया और अपने पुत्र के जन्म उपलक्ष्य के दिवस पर राधारानी से बेटे की लंबी उम्र की कामना की। बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महासचिव द्वारा श्रीजी मंदिर को दुल्हन की तरह सजावाया गया। श्रीजी के समक्ष फूल बंगला, छप्पन भोग पधराया गया एवं साधु-ब्राह्मणों को प्रसादी करवाई। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने श्रीराधा-कृष्ण की युगल छवि भेंट कर जैन दंपत्ति का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मार्थ कल्याण मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, मनोज फौजदार, महेंद्र यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़, युवा व्यापारी नेता रविंद्र जादौन,  , डॉ. अंग्रेज सिंह, रणवीर ठाकुर, कुंवर दीनदयाल सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर, चन्दर गोस्वामी, संजय गोस्वामी एडवोकेट, डॉ. मुकेश शर्मा, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी की गोरखपुर व फूलपुर में हुए उपचुनाव में जीत पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर गोकुल चैराहा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन फिरकापरस्त, सम्प्रदायिक शक्तियों का दमन करने में सक्षम होगा। देश व प्रदेश में नौजवान भाजपा की जनविरोधी नीति से त्रस्त हैं। गोकुल के कार्यकर्ताओं के साथ सपा जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल करण, छात्र सभा के अध्यक्ष नकुल सिंह रजावत, छात्र सपा नेता शिवम प्रधान, युवा नेता दीपक सैनी, लालागुरू, वाला पंडा, मन्नू, सौनू सरदार, विनोद यादव, छोटू निषाद, आशू त्यागी, दीपक निषाद, देव बीकानेरी, अभिषेक पाठक, आकाश शर्मा, संकेत सरदार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे। सपाईयों ने मिठाई वितरित कर नारेबाजी की।   

Read More

वृन्दावन। नगर की एक महिला ने एक युवक पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने  का अरोप लगा थाना वृन्दावन पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।  जानकारी के अनुसार गोपीनाथ बाग की रहने वाली महिला ने केशीघाट निवासी युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाब डालने तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।  महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसके पति के साथ पोशाक का काम करने वाला युवक उसे गंदे इशारे तथा नाजायज संबंध बनाने का दबाब डालने लगा। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो उसने माफी मांगते हुए आगे से ऐसा न करने की शपथ ली। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पड़ौस में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर फोन करके संबंध बनाने का दबाब डालने लगा और उक्त महिला भी उसका सहयोग करने लगी तथा कहा कि अगर बात नहीं मानी तो उसकी गंदी वीडियो वायरल कर देंगे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे बदनीयति से पकड़ लिया और जोरजबरदस्ती करने लगा, जैसे तैसे महिला ने भाग वहां से भागकर अपनी आबरू बचाई। महिला ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More