BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन। जगन्नाथ घाट स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल में प्रयास आशाएं स्कूल के बच्चों के लिए केडी डेंटल कॉलेज के सहयोग से निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आशाएं स्कूल के 65 बच्चों सहित कुल 130 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों को दांतों को सुरक्षित रखने के टिप्स दिये।  कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर के सेवायत ज्ञानानंद महाराज ने द्वारा किया गया।  बताते चलें कि नगर की मलिन बस्ती के रहने वाले गरीब एवं असहाय 65 बच्चों को समाज में मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास संस्था द्वारा आशाएं स्कूल के माध्यम से इन बच्चों को निशुल्क  शिक्षा प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं प्रयास संस्था द्वारा इन सभी बच्चों के लिए यूनिफॉर्म से लेकर पाठ्य सामग्री का खर्च संस्था के पदाधिकारी आपस में मिलकर ही वहन करते हैं। वही संस्था के लोग अपने जीवन की खुशियों के छोटे छोटे पल इन गरीब बच्चों के बीच उपहार बांटकर खुशियां मनाते हैं। संस्था के प्रोजेक्ट हैड डॉ अनुज गौड़, सचिव विवेक आचार्य एवं श्री राम पब्लिक स्कूल की निदेशिका मीनाक्षी शर्मा ने सभी बच्चों को टूथ ब्रश और पेस्ट प्रदान किए। अंत में संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने केडी डेंटल कॉलेज की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर इस विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. अनुज गोड़, सुप्रिया अग्रवाल, मनीष भल्ला, दीपक शर्मा, शांति वार्ष्णेय, प्रवीण वशिष्ठ, मनीष शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, योगेंद्र नामदेव, लाखन कश्यप, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. सुषमा, गोजनूर, तुषार शमार्, शिवम सारस्वत, किशोरी मांझी, शांति, आदि मौजूद रहे।

Read More

विधवा व निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल वृन्दावन। नगर की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की कवायद पर मंगलवार को कन्नौज की एफ.एफ.डी.सी. संस्था की टीम  चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय सदन पहुंची। इस टीम के द्वारा 13 से 22 मार्च तक वृद्ध माताओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से स्वावलंबी बनाने की प्रभावी कोशिश की जाएगी। प्रशिक्षण के अंतर्गत वृद्धाओं को फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती, एवं इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षण शिविर में 100 माताओं को प्रशिक्षण के अंतर्गत अगरबत्ती बनाना सिखाया जाएगा। पहले चरण में 25 माताओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे यह बताएं स्वावलंबी बन सके उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की योजना की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कन्नौज एक संस्था की टीम ने इस ओर पहल कर दी है टीम के द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। एफ.एफ.डी.सी. के निदेशक शक्ती विनय शुक्ला ने बताया कि 1.68 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण शिविर में धूपबत्ती, अगरबत्ती एंव इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, गीता दीक्षित, ज्ञानेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, वरूण अवस्थी, अनिल सिंह, अमित मिश्रा, कुमुस सिंह आदि मौजूद रहे।    

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक कलेक्टेªट में संपन्न मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट के सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि बेमौसम वर्षा तथा ओलावृष्टि से हुयी क्षति के मुआवजे के लिए किसानों में प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसकी सूचना दो दिन के अन्दर टोल फ्री नं0-18002093536 पर दें और लिखित रूप से प्रार्थना पत्र उप कृषि निदेशक मथुरा कार्यालय में संबंधित उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायें, जिससे प्रभावी कार्यवाही करते हुए कृषकों को मुआवजा दिलाया जा सके।  जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि किसान अपनी फसल के नुकसान की सूचना दो दिन के अन्दर उपलब्ध करा देें। बीमा कम्पनी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ 2017 का क्लेम अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दे दिया जायेगा। किसानों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बीमा कम्पनी द्वारा पत्राचार अंग्रेजी में किया जाता है, जिससे किसान की समझ में नहीं आता है, इस पर जिलाधिकारी ने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पत्राचार हिन्दी भाषा में प्रयोग करें। बैठक में सीडीओ पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, प्रत्येक विकास खण्ड से पांच-पांच प्रगतिशील किसान, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

झूलेलाल जन्मोत्सव को लेकर  मथुरा। स्वामी लीलाशाह महाराज की जयंती और भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के मध्य सिंधी उत्सव की अद्भूद झलक मंगलवार को गोवर्धन मार्ग स्थित कृष्णा आर्चिड में दिखी, जिसमें पहली बार ‘‘आयोलाल-झूलेलाल‘‘ का उद्घोष और सिंधी समाज की प्रसिद्ध डंडेशाही की खनक से स्थानीय निवासी खासे रोमांचित हुए।   सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में, कृष्णा आर्चिड के सिंधी संगठन के सौजन्य से यह आयोजन हुआ, इसमें सिंधी कलाकार चंद्रकांत लालवानी के भजनों की धूम रही, जिससे हर कोई झूम उठा। सिंधी गीतों की ध्वनि वातावरण भक्तिमय कर रही थी। बच्चें और महिलाए हर्षित हो नाचते दिखे। इसमें बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।  सर्वप्रथम सिंधी पंडित मोहनलाल महाराज ने विधिविधान के साथ लालसाई की अमर ज्योत प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की, तदोपरांत ‘‘अमर ज्योत‘‘ की झांकी के साथ सिंधी युवक और युवतियां डंडेशाही का प्रदर्शन करते हुए कृष्णा आर्चिड कालौनी के हर मार्ग से भ्रमण करते हुए निकले। स्थान-स्थान पर अमर ज्योत यात्रा का स्थानीय सिंधी परिवारों ने स्वागत व पूजा-अर्चन किया, इसमें अन्य स्थानीय निवासियों ने भी भरपुर उत्साह दिखाया और पुष्प वर्षा कर ‘‘लालसाई की अमर ज्योत‘‘ को नमन किया। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि भारत की प्राचीन सिन्धु सभ्यता ‘‘मोहन जोदड़ों‘‘ की सांस्कृतिक विरासत को समेटे सिंधी समाज ‘‘जल व प्रज्जवलित ज्योत‘‘ को वरूणावतार भगवान झूलेलाल के प्रतीक के रूप में मानता हैं और ‘‘अमर ज्योत‘‘ की पूजा-अर्चना करके अपने इष्टदेव वरूणावतार भगवान झूलेलाल का स्मरण करता हैं। झूलेलाल जी को ही अमरलाल और लालसाई कहा जाता हैं। पंचायत अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज की एकता और अखंडता कायम रहती हैं और सबको सेवा का अवसर मिलता हैं। उपाध्यक्ष रामचंद खत्री ने बताया कि सिंधी जनरल पंचायत द्वारा गतदिवस लीलाशाह जयंती मनायी गयी और 30 युवाओं द्वारा रक्तदान भी किया गया, और अब 19 मार्च को झूलेलाल जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व नगर में धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसका आगाज मंगलवार को इस कार्यक्रम से हो गया हैं। संचालन किशोर इसरानी ने किया। कृष्णा आर्चिड के सिंधी संगठन के संयोजक अशोक अंदानी, रमेश नाथानी, गिरधारी नाथानी, रमेश केवलानी, कमल देवनानी, धनराज नाथनी, जोनी अंकल, अशोक डाबरा, सतीश मंगलानी, नंदलाल गंगवानी, मनू मंगलानी आदि ने सभी का स्वागत किया। इसमें नारायणदास लखवानी, रामचंद खत्री, बसंत मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, किशनचंद भाटिया, सुदामा खत्री, जितेंद्र लालवानी, किशोर इसरानी, सुनील पंजवानी, भगवानदास बेबू , सुरेश मेठवानी, लीलाराम लखवानी, सुरेश मनसुखानी, गोविंद चंदानी, ओमी आदि शामिल थे। 

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी में नववर्ष महोत्सव 16 व 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियां नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में की जा रही हैं। समिति के महामंत्री राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष मेला समिति द्वारा विगत 16 वर्षों से नववर्ष मेला का आयोजन डॉ. हेडगेवार पार्क जुबली पार्क दीनदयाल नगर में देशभक्ति पूर्ण रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी मेले का शुभारंभ 16 मार्च को मध्यान्ह 12 बजे ब्रज के प्रमुख संत धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक विधि विधान से मनाया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे से दीनदयाल नगर सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें निबंध, सामान्य ज्ञान, चित्रकला मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होंगी। सायं पांच बजे रंगमंचीय प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें  लोकगीत, सामूहिक नृत्य, रूप सज्जा की प्रतियोगिता होंगी। रात्रि आठ बजे प्रदेश के दुग्ध विकास एवं सांस्कृति मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, विशिष्ट अतिथि अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय होंगे। रात्रि नौ बजे कवि सम्मेलन होगा। 17मार्च को  अपरान्ह तीन बजे विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इस दिन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, प्रदेश पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह होंगे। इस अवसर पर कमलेश अरोड़ा, दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, नवीन नागर, प्रधानाचार्य श्यामपाल, बल्देव, राजीव होंडा, अक्षय भारद्वाज, भूपेश, अजय  शर्मा आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। राया पुलिस ने मंगलवार के दिन चोरी की दो बाइक और तंमचा कारतूस सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। पकडे़ गए युवकांे के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों के अपाधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।  एसआई कमलेश कुमार ने मंगलवार सुबह बल्देव रोड पर छापा मार कर नदीम पुत्र सलाम, रफीक पुत्र उमर निवासी राया संजय पुत्र प्रताप सिंह निवासी लोहागढ़ माूॅट को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से प्लेटिना और अपाचे मोटर साइकिल और एक तंमचा और दो कारतूस बरामद हुए है। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि अभियुुक्त चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे तभी पकड़ लिया इनके अपराधिक इतिहास की अन्य थाना क्षेत्रों से भी जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के पकडे़ जाने के बाद सीओ महावन आलोक दुबे ने भी पकड़े गए तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की और घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। 

Read More

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर नगर के सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर जीत का जश्न मनाया। जीत से गदगद सपा एवं बसपाईयों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी। कार्यकर्ता इस जीत को 2019 की सफलता के रूप में देख रहे हैं।  यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ पिछले 30 वर्षों से लगातार इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। बसपा के सहयोग से सपा ने इस किले को ढहा दिया। बुधवार को जैसे ही चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में आए कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। सपा और बसपा के कार्यकर्ता नगर के चुंगी चैराहे पर एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि सपा के प्रत्याशियों को गठबंधन के तहत बड़ा जनादेश मिला है। यह जनता की जीत है। उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया। वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी जुमलों से चलती है झूठ से चलती है जनता अब इस झूठ को समझ चुकी है। वही सपा नेता नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता सड़कों पर है किसान, युवा, व्यापारी सब परेशान है। उन्होंने सपा को जीत को भाजपा के विरूद्ध आक्रोश बताया।  सपा के पूर्व सभासद सैयद मुस्तफा आलम एवं अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी ही 2019 में भी जनता इसी तरह सपा को पूर्ण बहुमत देगी। इस मौके पर महेन्द्र सिहं निषाद, अंकित वाष्र्णेंय, शिवेन्द्र अवस्थी, पवन ठाकुर, रहीस कुरैशी, सलीम कुरैशी, मोनू शर्मा, शहीद खान, आजाद कुरैशी, भुल्लू कुरैशी, मंगल सिंह, राहुल खान, राहुल शर्मा, आसमौहम्मद आदि मौजूद रहे।   

Read More

वृंदावन। थाना वृंदावन की मथुरा गेट चैकी के अंतर्गत राधा निवास गोविंद कुंड टीला क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष के भाई बहन बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।  बताते चलें कि राधा निवास स्थित गोविंद कुंड टीला पर बाबूदीन के मकान में एक ही समुदाय के दो परिवार किराए पर रहते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 8ः00 बजे मेहराज पुत्र कमरुद्दीन व उसकी बहन तबस्सुम का पड़ोसी रमजानी अब्राहिम की बहन से लैट्रिन में पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। और देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ झगड़ा बढ़ गया। घटना में घायल भाई बहन की मां समीम ने पुलिस को दी तहरीर मैं आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री तबस्सुम और बेटा मेहराज घर में अकेले थे। साथ रहने वाले रमजानी पुत्र हनीफ ,इब्राहिम पुत्र हनीफ के साथ मां और बहनों ने मिलकर बेटे मेहराज और बेटी तबस्सुम को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के उपरांत पीड़ित थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। मेडिकल कराने के बाद पुनः पीड़ित कोतवाली वृंदावन में तहरीर देने के लिए पहुंचे।   

Read More

आनंदलोक कॉलोनी में त्रिदिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ मथुरा, गोवर्धन रोड स्थित आनंदलोक कॉलोनी में त्रिदिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रम्हा वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन सर्व कल्याण की कामना को लेकर किया जाता है। यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के द्वारा वायुमण्डल शुद्ध होता है और जब वायुमण्डल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी जिससे हम स्वस्थ रहेगें। यज्ञ हमारे ऋषि मुनियों की प्राचीन परंपरा है। हमें प्रतिदिन घर में यज्ञ करना चाहिए। गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारी आकाश आर्य व सुनील आर्य द्वारा वेदपाठ किया गया। आर्योपदेशक नरदेव आर्य व उदयवीर आर्य ने भजन प्रस्तुत किये। यज्ञ में प्रमुख रूप से हरेन्द्र मलिक, कृष्णकुमार आर्य, भानुप्रताप मलिक, मनेन्द्र मलिक, संतोष आर्य, रामबिहारी आर्य, भगवान देव, राजेन्द्र कुमार, अमित आर्य, दीपक सहित सैकडों आर्यजन उपस्थित रहे। 

Read More

जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के एमबीए कोर्स के विद्यार्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों की सभ्यता व संस्कृति को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल व पंजाब का पांच दिवसीय भ्रमण कराया।  विद्यार्थियों के दल को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी, धर्मशाला, पंजाब के अमृतसर आदि शहरों में भ्रमण करवाया गया। इस दौर में उन्होंने स्वयं को आनंदित महसूस किया। हिमाचल प्रदेश का शहर डलहौजी कुदरत के खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। डलहौजी भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही धार्मिक आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण आसपास के स्थानों पर ले जाया गया। धार्मिक आस्था, कला, शिल्प, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को अपने आंचल में समेटे, हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति के जीवंत प्रतीक विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर विद्यार्थी रोमांचित नजर आये। तत्पश्चात दल ने पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग समेत प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर वहां की संस्कृति एवं सभ्यता को नजदीक से जानने का प्रयास किया एवं विभिन्न मनोहारी क्षणों को तस्वीरों में कैद कर टूर का लुत्फ उठाया। वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग आदि जैसे स्थानों पर पहुंचकर समूह सदस्य देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आये। भ्रमण के अंतिम दिन विद्यार्थियों को कोकाकोला प्लांट का भ्रमण कराकर वहां की व्यवस्था एवं कार्यशैली को नजदीक से देखकर ज्ञानार्जन करने का अवसर प्रदान किया गया। यहां कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस भ्रमण के विषय में विभागाध्यक्ष प्रो. विकास त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ विभिन्न क्षेत्रों के व्यवहारिक ज्ञान से रूबरू करवाना है, क्योंकि देश की सांस्कृतिक परंपराओं, औद्योगीकरण एवं पर्यटन आदि से संबधित व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य एवं दैनिक जीवन में बेहद कामगार है।  भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों के दल ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं प्रबंधन संकाय के निदेशक प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया। टूर के दौरान व्यवस्थाएं संभालने एवं विद्यार्थियों संग रहे विभागीय शिक्षक डॉ. सतेन्द्र यादव, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र दीक्षित एवं संजीव चैहान को भ्रमण की सफलता पर बधाई दी। 

Read More

वाणिज्य उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री को दिया ज्ञापन हेलीकॉप्टर वर्कशाप मथुरा में बनाने की भी मांग की मथुरा। सारस्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप सारस्वत ने वाणिज्य उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में भेंट कर मथुरा वृंदावन और गोवर्धन परिक्रमा के लिए पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा पुनरू प्रारंभ करने की मांग को ज्ञापन दिया। जिस पर श्री प्रभु ने ब्रज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही हेलीकॉप्टर वर्कशाप मथुरा में बनाने की भी मांग की। उनकी वाणिज्य उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से शिष्टाचार की भेंट हुई। इस दौरान मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन परिक्रमा के लिए देशकृविदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा चलाए जाने के लिए अनुरोध किया। जिस पर मंत्री ने जॉइंट सेक्रेटरी श्रीमती उषा बॉडी को दिशाकृनिर्देश देकर उक्त सेवा को पुनरू प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेवर में बन रहे एयरपोर्ट को लेकर भी चर्चा की, जिसमें मंत्री से अनुरोध किया गया हेलीकॉप्टर वर्कशॉप मथुरा जनपद में बनाया जाए। जिससे ब्रज के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। जिस पर माननीय मंत्री ने अपनी सहमति देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए पत्र प्रेषित किया।

Read More

सिक्किम में शहीद हुए सैनिक के शव को लेकर गांव में छाया मातम  मथुरा। सेना की 19वीं रायफल्स में सूबेदार पद पर सिक्किम में तैनात सुरेश चंद की मौत हो गई। यह खबर जब उनके गांव तिलका गढ़ी पहुंची तो मातम छा गया हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव में सूबेदार सुरेशचंद की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया जा रहा है। तिलकागढ़ी निवासी स्वर्गीय नौहब्बत सिंह के छोटे पुत्र सुरेश चंद्र करीब 20 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई विनोद ने बताया कि उनका छोटा भाई सिक्किम में तैनात था। मंगलवार को वहां से फोन आया कि सुरेश की मृत्यु हो गई है कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। सूबेदार सुरेश का परिवार टाउनशिप के निकट भगवतीपुरम कॉलोनी में रहता है, जिनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी सीमा कक्षा 9 में बेटा देवेश कक्षा 6 और छोटी बेटी संजना कक्षा 5 में मथुरा के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पत्नी राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई ने बताया कि उनका शव देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। सूबेदार की मौत के बाद गांव में चूल्हे भी नहीं जले और शोक व्यक्त करने के लिए आसपास के गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More