BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपचुनाव में मिली जीत पर सपा और बसपाईयों ने मनाया जश्न

नगर के चंुगी चैराहा पर मिठाई वितरण कर जश्न मनाते कार्यकर्ता वृंदावन। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर नगर के सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर जीत का जश्न मनाया। जीत से गदगद सपा एवं बसपाईयों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी। कार्यकर्ता इस जीत को 2019 की सफलता के रूप में देख रहे हैं। 

यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ पिछले 30 वर्षों से लगातार इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। बसपा के सहयोग से सपा ने इस किले को ढहा दिया। बुधवार को जैसे ही चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में आए कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। सपा और बसपा के कार्यकर्ता नगर के चुंगी चैराहे पर एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि सपा के प्रत्याशियों को गठबंधन के तहत बड़ा जनादेश मिला है। यह जनता की जीत है। उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया। वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी जुमलों से चलती है झूठ से चलती है जनता अब इस झूठ को समझ चुकी है। वही सपा नेता नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता सड़कों पर है किसान, युवा, व्यापारी सब परेशान है। उन्होंने सपा को जीत को भाजपा के विरूद्ध आक्रोश बताया। 

सपा के पूर्व सभासद सैयद मुस्तफा आलम एवं अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी ही 2019 में भी जनता इसी तरह सपा को पूर्ण बहुमत देगी। इस मौके पर महेन्द्र सिहं निषाद, अंकित वाष्र्णेंय, शिवेन्द्र अवस्थी, पवन ठाकुर, रहीस कुरैशी, सलीम कुरैशी, मोनू शर्मा, शहीद खान, आजाद कुरैशी, भुल्लू कुरैशी, मंगल सिंह, राहुल खान, राहुल शर्मा, आसमौहम्मद आदि मौजूद रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More