देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी में नववर्ष महोत्सव 16 व 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियां नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में की जा रही हैं।
समिति के महामंत्री राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष मेला समिति द्वारा विगत 16 वर्षों से नववर्ष मेला का आयोजन डॉ. हेडगेवार पार्क जुबली पार्क दीनदयाल नगर में देशभक्ति पूर्ण रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी मेले का शुभारंभ 16 मार्च को मध्यान्ह 12 बजे ब्रज के प्रमुख संत धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक विधि विधान से मनाया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे से दीनदयाल नगर सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें निबंध, सामान्य ज्ञान, चित्रकला मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होंगी। सायं पांच बजे रंगमंचीय प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें लोकगीत, सामूहिक नृत्य, रूप सज्जा की प्रतियोगिता होंगी। रात्रि आठ बजे प्रदेश के दुग्ध विकास एवं सांस्कृति मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, विशिष्ट अतिथि अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय होंगे। रात्रि नौ बजे कवि सम्मेलन होगा।
17मार्च को अपरान्ह तीन बजे विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इस दिन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, प्रदेश पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह होंगे। इस अवसर पर कमलेश अरोड़ा, दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, नवीन नागर, प्रधानाचार्य श्यामपाल, बल्देव, राजीव होंडा, अक्षय भारद्वाज, भूपेश, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।













Related Items
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित
दो दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला शुरू, आधुनिक तकनीक सहित स्मार्ट खेती के बारे में मिलेगी जानकारी
सीडीओ ने फीता काट कर किया मेला का उद्घाटन