देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सिक्किम में शहीद हुए सैनिक के शव को लेकर गांव में छाया मातम
मथुरा। सेना की 19वीं रायफल्स में सूबेदार पद पर सिक्किम में तैनात सुरेश चंद की मौत हो गई। यह खबर जब उनके गांव तिलका गढ़ी पहुंची तो मातम छा गया हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव में सूबेदार सुरेशचंद की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया जा रहा है।
तिलकागढ़ी निवासी स्वर्गीय नौहब्बत सिंह के छोटे पुत्र सुरेश चंद्र करीब 20 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई विनोद ने बताया कि उनका छोटा भाई सिक्किम में तैनात था। मंगलवार को वहां से फोन आया कि सुरेश की मृत्यु हो गई है कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
सूबेदार सुरेश का परिवार टाउनशिप के निकट भगवतीपुरम कॉलोनी में रहता है, जिनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी सीमा कक्षा 9 में बेटा देवेश कक्षा 6 और छोटी बेटी संजना कक्षा 5 में मथुरा के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पत्नी राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई ने बताया कि उनका शव देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। सूबेदार की मौत के बाद गांव में चूल्हे भी नहीं जले और शोक व्यक्त करने के लिए आसपास के गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।












