BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से नुकसान की सूचना दो दिन में दें-डीएम

कलेक्टेªट सभागार में पीएम फसल बीमा योजना की समीक्षा में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक कलेक्टेªट में संपन्न

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट के सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि बेमौसम वर्षा तथा ओलावृष्टि से हुयी क्षति के मुआवजे के लिए किसानों में प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसकी सूचना दो दिन के अन्दर टोल फ्री नं0-18002093536 पर दें और लिखित रूप से प्रार्थना पत्र उप कृषि निदेशक मथुरा कार्यालय में संबंधित उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायें, जिससे प्रभावी कार्यवाही करते हुए कृषकों को मुआवजा दिलाया जा सके। 

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि किसान अपनी फसल के नुकसान की सूचना दो दिन के अन्दर उपलब्ध करा देें। बीमा कम्पनी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ 2017 का क्लेम अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दे दिया जायेगा। किसानों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बीमा कम्पनी द्वारा पत्राचार अंग्रेजी में किया जाता है, जिससे किसान की समझ में नहीं आता है, इस पर जिलाधिकारी ने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पत्राचार हिन्दी भाषा में प्रयोग करें। बैठक में सीडीओ पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, प्रत्येक विकास खण्ड से पांच-पांच प्रगतिशील किसान, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More