देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बाद चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
मथुरा को जाम से बचाने के लिए जिला प्रशासन नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों से राय ली जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को व्यापारियों से भी उनका पक्ष जाना गया।
पुलिस लाइन सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, संयुक्त नगर उद्योग व्यापार मंडल आदि संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, ओवरलोडिड बड़े वाहनों का शहर में घुसना व स्कूली बसों को जाम के लिए जिम्मेदार माना। व्यापारी नेता चैधरी विजय आर्य ने ढकेल खौमचे वालों व आगरा रोड और विकास बाजार में सजने वाले अवैध टैक्सी स्टैण्ड को हटाने की मांग की। शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हैलमेट की अनिवार्यता खत्म की जाये। होली गेट व्यवसायी समिति अध्यक्ष मदनमोहन श्रीवास्तव ने मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने और मुख्य चैराहों से 50 मीटर तक आॅटो, ई रिक्सा आदि को दूर रखने और दुकानदारों के नाली के उपर के फट्टों को हटाये जाने की कार्यवाही नहीं करने की बात की। व्यापारियों के ग्रीन कार्ड बनाये जाने की भी मांग की गई।
व्यापारी नेता अजय चतुर्वेदी ने कहा कि शहर के इंट्री पाइंटों पर यातायात पुलिस के सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली कर शहर में वाहनों को प्रवेश कराने और रुपये नहीं देने पर वाहनों को सीज करने की कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया। इस दौरान अशोक वार्ष्णेय, गिरधारी अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, गिरधारी लाल गुप्ता, संतोष चैधरी, जितेंद्र प्रजापति, आकाश अग्रवाल, बॉबी मिठाईवाले, अम्बरीश गर्ग आदि व्यापारी नेताओं के अलावा नव नियुक्ता सीओ ट्रेफिक पीपी सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह, टीएसआई महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सीओ ट्रैफिक पीपी सिंह का कहना है कि हाइवे सहित कई स्थानों पर लगने वार्ली इंट मंडियों के लिए स्थान चयनित कया जा रहा है। फिलहाल इर्स इंट, बदरफुट आदि के ट्रैक्टर ट्रैलियों को हटाया जा रहा है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि उपभोक्ताओं को भी ज्यादा परेशानी नहीं हो।
कब कितने श्रद्धालु पहुंचे
2012 में मथुरा में कुल 1.31 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इनमें 29 हजार विदेशी श्रद्धालु थे - 2013 में 3.20 करोड़ श्रद्धालु मथुरा आए थे। इसमें विदेशी श्रद्धालु 55 हजार 560 था - 2014 में मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 3.23 करोड़ पहुंची - 2015 में 3.25 करोड़ भक्त मथुरा पहुंचे। इसमें विदेशी श्रद्धालु 56 हजार थी -2016 में 3.50 करोड़ से अधिक भक्तों के मथुरा पहुंचे का टूटा रिकार्ड।
200 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भेजी मांग
एसपी ट्रेफिक की ओर से 200 और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। इसके लिए डीजी ट्रेफिक को पत्र लिखा गया है। ये हैं यहां तैनात ट्रेफिक पुलिस के आंकड़े
एक एसपी ट्रेफिक, एक सीओ ट्रेफिक, एक टीएसआई, 26 हैड कांस्टेबिल, 44 कांस्टेबल
यहां है तैनाती, दो ट्रैफिक कर्मचारी कार्यालय में, दो एसपी ट्रैफिक के साथ, करीब आठ से दस ट्रैफिक पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहते हैं।, ट्रैफिक पुलिस के पास पांच के्रन हैं, जिन पर एक के्रन पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की हर समय वृंदावन में तैनाती रहती है।
यहां लगता है जाम
मथुरा में क्वालिटी चैराह, होलीगेट, कृष्णापुरी, भरतपुर गेट,डीग गेट, गोवर्धन चैराहा, नरहौली चैराहा, मंडी चैराहा,भूतेश्वर चैराहा, वृंदावन में चुंगी चैराहा, पानीगांव यमुना पुल, छटीकरा चैराहा आदि।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
मणिपुर : 2 संगठनों के के बीच झड़प में 3 नगा उग्रवादी मारे गए
राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने गांधी और शास्त्री जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम