देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आज विकास प्राधिकरण सभागार में विप्रा उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में प्रमुख विकासकर्ता व बिल्डर्स एवं आर्किटेक्ट के साथ योजना को लेकर मंथन हुआ।
शनिवार दोपहर विप्रा उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने सभी बिल्डर्स व विकास कर्ताओं से कहा कि पीएम आवासीय योजना में आप लोग अपना प्रस्ताव दें और आपकी कोई समस्याएं हैं तो उसको दूर किया जाएगा। कई बिल्डर्स ने अपनी परेशानी बताई। इस पर उन्होंने कहा कि ये छोटे मसले हैं बस आप लोग तैयार हो। इस पर बिल्डर्स ने योजना के क्रियान्वयन हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण कराए जाने हेतु ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं एक अगस्त से आमंत्रित की जा चुकी है।
उक्त निविदाएं 21 अगस्त को खोले जाएंगे। उन्होंने गरीबों को आवास बनाने पर सरकार वाह्य विकास शुल्क में 75 प्रतिशत व स्टाम्प शुल्क में भी छूट दे रही है। बिल्डर्स को एक हैक्टेयर में साढ़े चार लाख रूपए वाले 150 आवास बनाने होंगे। जहां 10 प्रतिशत जमीन का उपयोग बिल्डर्स व्यवसायिक तौर पर कर सकते हैं। फिलाहाल छह हजार मकान बनाने का लक्ष्य मिला है। बैठक में विप्रा सचिव संतोष कुमार, मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह, व्रिपा के एई जेई, बिल्डर्स सुरेश कौशिक, पवन चतुर्वेदी, विपिन गोयल, नीरव निमेश, सोनल अग्रवाल, चन्द्रा मुनि, माधव जिंदल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया