देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के एमबीए कोर्स के विद्यार्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों की सभ्यता व संस्कृति को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल व पंजाब का पांच दिवसीय भ्रमण कराया।
विद्यार्थियों के दल को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी, धर्मशाला, पंजाब के अमृतसर आदि शहरों में भ्रमण करवाया गया। इस दौर में उन्होंने स्वयं को आनंदित महसूस किया। हिमाचल प्रदेश का शहर डलहौजी कुदरत के खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। डलहौजी भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही धार्मिक आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण आसपास के स्थानों पर ले जाया गया। धार्मिक आस्था, कला, शिल्प, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को अपने आंचल में समेटे, हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति के जीवंत प्रतीक विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर विद्यार्थी रोमांचित नजर आये।
तत्पश्चात दल ने पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग समेत प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर वहां की संस्कृति एवं सभ्यता को नजदीक से जानने का प्रयास किया एवं विभिन्न मनोहारी क्षणों को तस्वीरों में कैद कर टूर का लुत्फ उठाया। वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग आदि जैसे स्थानों पर पहुंचकर समूह सदस्य देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आये। भ्रमण के अंतिम दिन विद्यार्थियों को कोकाकोला प्लांट का भ्रमण कराकर वहां की व्यवस्था एवं कार्यशैली को नजदीक से देखकर ज्ञानार्जन करने का अवसर प्रदान किया गया। यहां कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस भ्रमण के विषय में विभागाध्यक्ष प्रो. विकास त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ विभिन्न क्षेत्रों के व्यवहारिक ज्ञान से रूबरू करवाना है, क्योंकि देश की सांस्कृतिक परंपराओं, औद्योगीकरण एवं पर्यटन आदि से संबधित व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य एवं दैनिक जीवन में बेहद कामगार है।
भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों के दल ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं प्रबंधन संकाय के निदेशक प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया। टूर के दौरान व्यवस्थाएं संभालने एवं विद्यार्थियों संग रहे विभागीय शिक्षक डॉ. सतेन्द्र यादव, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र दीक्षित एवं संजीव चैहान को भ्रमण की सफलता पर बधाई दी।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा