देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
विधवा व निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल
वृन्दावन। नगर की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की कवायद पर मंगलवार को कन्नौज की एफ.एफ.डी.सी. संस्था की टीम चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय सदन पहुंची। इस टीम के द्वारा 13 से 22 मार्च तक वृद्ध माताओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से स्वावलंबी बनाने की प्रभावी कोशिश की जाएगी। प्रशिक्षण के अंतर्गत वृद्धाओं को फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती, एवं इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षण शिविर में 100 माताओं को प्रशिक्षण के अंतर्गत अगरबत्ती बनाना सिखाया जाएगा। पहले चरण में 25 माताओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे यह बताएं स्वावलंबी बन सके उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की योजना की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कन्नौज एक संस्था की टीम ने इस ओर पहल कर दी है टीम के द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। एफ.एफ.डी.सी. के निदेशक शक्ती विनय शुक्ला ने बताया कि 1.68 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण शिविर में धूपबत्ती, अगरबत्ती एंव इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, गीता दीक्षित, ज्ञानेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, वरूण अवस्थी, अनिल सिंह, अमित मिश्रा, कुमुस सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
रैन बसेरे में महिलाएं सीखेंगी साबुन, अगरबत्ती व पापड़ बनाना, आज से शुरुअात