देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द जिले को एक ओर नई सौगात देते हुए कहा कि मुख्यालय के बांडियावाला के समीप स्थित रैन बसेरा में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महिला कौशल विकास केन्द्र की 3 अक्टूबर, मंगलवार से ही शुरूआत की जाएगी। इसमें महिलाओं को चरखे सहित साबुन, अगरबत्ती, पापड़, मसाले आदि लघु उद्योगों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से विभिन्न क्रियाकलाप संचालित किए जाएंगे। उन्हें लघु कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा, जिससे महिलाएं स्वावलम्बी बन अपने परिवार और समाज के आर्थिक सम्बल की द्योतक बन सकें। उच्च शिक्षा मंत्री ने इसके लिए नगरपरिषद आयुक्त बृजेश राय तथा राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महिलाएं बदल रही अपनी किस्मत, प्रिंटिंग प्रेस का कामकाज शुरू कर कमा रही लाखों रुपए
पहाड़िया जनजाति की महिलाएं पत्ता कारोबार कर बन रहीं हैं आत्मनिर्भर
चरखे की चूं-चूं और करघे की खट-खट वाले इस गांव की महिलाएं बनीं कोविड काल में समाज के लिए मिसाल