BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मामुली विवाद में भाई, बहन पर लाठी, डण्डों से किया हमला

मामुली विवाद में भाई, बहन पर लाठी, डण्डों से किया हमलावृंदावन। थाना वृंदावन की मथुरा गेट चैकी के अंतर्गत राधा निवास गोविंद कुंड टीला क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष के भाई बहन बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 

बताते चलें कि राधा निवास स्थित गोविंद कुंड टीला पर बाबूदीन के मकान में एक ही समुदाय के दो परिवार किराए पर रहते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 8ः00 बजे मेहराज पुत्र कमरुद्दीन व उसकी बहन तबस्सुम का पड़ोसी रमजानी अब्राहिम की बहन से लैट्रिन में पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। और देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ झगड़ा बढ़ गया। घटना में घायल भाई बहन की मां समीम ने पुलिस को दी तहरीर मैं आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री तबस्सुम और बेटा मेहराज घर में अकेले थे। साथ रहने वाले रमजानी पुत्र हनीफ ,इब्राहिम पुत्र हनीफ के साथ मां और बहनों ने मिलकर बेटे मेहराज और बेटी तबस्सुम को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के उपरांत पीड़ित थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। मेडिकल कराने के बाद पुनः पीड़ित कोतवाली वृंदावन में तहरीर देने के लिए पहुंचे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More