BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भोलेश्वर उपमन्यु  मथुरा। नरहौली वाली प्रसिद्ध वैष्णो मां मंदिर समिति अध्यक्ष बीएल गौतम ने पत्रकारों को बताया कि आकाश से आईं सरस्वती, दुर्गा संग काली की पिण्डियों तथा जमीन से प्रकटे अष्टभुजी मां के 9 दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। महोत्सव का आगाज 17 मार्च को प्रात: 10 बजे थाना हाइवे से 1111 कलशों की शोभायात्रा धूमधाम से निकालकर और समापन आतिशबाजी संग होगा। गौतम ने कहा कि 18 की प्रात: 8 बजे से चण्डी यज्ञ, दोपहर 2 बजे से देवी भागवत कथा से प्रतिदिन होगी। 24 को सायं 3 बजे पुष्प बंगला सजेगा तथा रात्रि 9.30 से भगवती जारगण होगा। आरती प्रात: 7 एवं शाम 7 बजे होगी। कीर्तन, लांगुरिया, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से होंगे। 25 को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भण्डारा चलेगा। मेले का समापन रात्रि 8 बजे आतिशबाजी की रोशनी संग धूमधड़ाके से होगा। हाईवे पर स्थित गांव नरहौली में विराजमान चमत्कारी मां के उत्सव में खेमचंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे और यज्ञ कराएंगे। ब्रजांचल के प्रसिद्ध संग अनूठे मां महोत्सव में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब संग प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु आते हैं। वार्ता समय पुजारी रामेश्वर दयाल गौतम, डा. डीएस गौतम, होरी लाल गौतम, विकास गौतम, तिवारी आदि मौजूद थे।

Read More

बेशकीमती चंदन के रथ में सवार ठा. गोदारंगमन्नार ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दिये दर्शन वृन्दावन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्रीरंगनाथ मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत सोमवार को गोदा रंगमन्नार भगवान ने नगर भ्रमण कर भक्तो को दर्शन दिये। भगवान गोदारंगमन्नार चंदन की लकड़ी से निर्मित 50 फुट ऊंचे बेशकीमती विशालकाय रथ में आरूढ़ होकर भक्तांे को दर्शन देने निकले। भगवान के दर्शनों के लिये हजारो भक्तो का सैलाब आज तीर्थ नगरी में वृन्दावन में सुबह से ही उमड़ने लगा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत सोमवार को करीब प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य रथ की सवारी की शुरुआत हुई। भगवान दक्षिणायंत शैली व चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण को निकले। रथ के आगे बैंड बाजों की धुनों पर महिलाएं नृत्य करते हुये चल रही थी। भगवान गोदारंगमन्नार नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका चैराहे से होते हुए बड़े बगीचा पहुंचे। जहां भगवान ने कुछ क्षण विश्राम किया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। भगवान के रथ की रस्सी को खींचने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी हुई थी। बड़े बगीचा से विश्राम के उपरांत एक बार पुनः ठाकुर जी भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान हजारों भक्तों ने रथ पर सवार ठाकुरजी के दर्शन कर स्वंय को धन्य किया। वहीं बड़ी संख्या में मेले में श्रद्धालु भक्तों ने आस्था की डोर से रथ को खींचकर पुण्य लाभ कमाया। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए वहीं नगर निगम की ओर से चुंगी चैराहा पर खोया पाया केंद्र के माध्यम से व्यवस्था बनाने का कार्य किया। 

Read More

श्रीकृष्ण की पावन भूमि से दोनों पक्षों ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का संदेश  वृंदावन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रथ के मेले में उमढ़ने वाले श्रद्धालुओं भक्तों की सुविधार्थ वृंदावन में जगह जगह पानी की प्याऊ लगाने के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। निन्म स्थानों में लगने वाली इन पानी की स्टाल में सबसे खास रही राधा निवास अंबेडकर पार्क पर लगने वाली ठंडाई की पियाऊ। जिसमें राधा निवास के स्थानीय हिंदू मुस्लिम भाइयों ने गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए मिलकर एक विशाल शरबत व ठंडाई की प्याऊ लगाकर श्रद्धालु भक्तों को राहत देने की एक छोटी सी कोशिश की। साथ ही कान्हा की नगरी वृन्दावन की इस पवित्र भूमि से विश्व के उन लोगों को संदेश दिया जो लोग हिंदू मुस्लिमों के बीच खाई पाटकर अपना राजनीतिकरण करते हैं। राजनेता अपनी सियासत की बिसात पर इन दोनों समुदायों के बीच खाईपाट कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत और अलौकिक नगरी में ऐसे लोगो के लिये यहाँ कोई स्थान नहीं है। राधा निवास क्षेत्र में लगने वाली शर्बत की प्याऊ में स्थानीय कन्हैया लाल निषाद, पप्पू निषाद, सलीम, एजाज, जावेद आलम, सतीश, बबलू, कल्लू, राजू, प्रताप के अलावा दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में लोगों ने धन एकत्रित कर एक विशाल जलपान के लिए प्याऊ का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मेले पर दोनों समुदायों के लोगों के द्वारा मिलकर लगभग 10 से 15 वर्षों से लगातार इसी स्थान पर भाई चारे के साथ मिलकर श्रद्धालु भक्तों की सेवा करने का कार्य निरंतर करते आ रहे है। 

Read More

संतो ने बैठक कर माल बरामद करने के साथ एक और आरोपी को पकड़ने की मांग की वृंदावन। भले ही वृन्दावन पुलिस में देव मुरारी बापू के मकान में चोरी की घटना का खुलासा कर करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़ित देव मुरारी बापू सहित नगर के साधु संत पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जिसको लेकर सोमवार को चेतन्य विहार स्थित आनंद वाटिका के श्याम भक्ति आश्रम में बैठक का आयोजन कर पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाया गया। वक्ताओं ने चोरी का माल बरामद ना होने पर नाराजगी जताई है। बैठक में संतो ने सवाल किया कि जब चोर पकड़े गए एटीएम और पासबुक बरामद भी हुई पर प्रार्थी को क्यों नहीं बुलाया गया। बैठक में संतों ने पुनः पुलिस से चोरी की माल का बरामद करने और चोरी में शामिल एक और साथी को पकड़कर पूछताछ करने की मांग की है। जिससे चोरी हुए चांदी की 3 गाय सोने की अंगूंठी व अन्य माल बराबर हो सके। बैठक में सुदामा कुटी के महंत श्रुतिक्षण दास, महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, देव स्वरूपानंद, हरि बोल बाबा, महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य देव मुरारी, श्याम रमेश शास्त्री, अनुराग दास, पंडित सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, संजीव शास्त्री, विपिन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, लक्ष्मण प्रसाद, आदि मौजूद रहे थे।  

Read More

मथुरा। बरसाना कस्बे में शहीद भगत सिंह क्रांति दल का स्थापना दिवस 26 मार्च को लाडो गार्डन ग्राउंड में मनाया जाएगा ।इसके मद्देनजर रखते हुए बरसाना में स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारियां कर रही बरसाना की बेटियों ने शनिवार को लाडो गार्डन ग्राउंड में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे ग्राउंड में सफाई की मोदी जी के स्वच्छता अभियान को नजर में रखते हुए पूरी मेहनत और लगन से बरसाना की बेटियों ने पूरे लाडो गार्डन  ग्राउंड में झाडू लगाकर एवं कूड़े-करकट को समेट कर उसको फेंक दिया। शहीद भगत सिंह क्रांति दल के तत्वाधान में बरसाना की बेटियों को स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारी कराई जा रही है ।जिससे कि बरसाना की बेटियों का नाम रोशन हो। शहीद भगत सिंह क्रांति दल के संस्थापक पदम फौजी ने बताया की बरसाना की बेटियां स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारियां कर रही है। सुबह के टाइम बच्चियों को दौड़ एवं लंबी कूद लाडो  गार्डन ग्राउंड पर ही कराई जा रही है। इन्होंने स्वच्छता अभियान जो चलाया है और पूरे ग्राउंड की जो सफाई की है ।वह काबिले तारीफ है ।   

Read More

मथुरा। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोसीकलां पुलिस ने असलाह फैक्ट्री पर दबिश दी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद तस्कारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच अभियुक्तों को असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस को सूचना मिली की नगला उटावर में असलाह फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद एसएसपी ने कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर की। पुलिस टीम ने जंगल में चल रही फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अभियुक्त आशू ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने आशू को हिरासत में ले लिया तथा अवैध तमंचा बनाते कासिम पुत्र हब्बू, कल्लू पुत्र फूल सिंह, रफीक पुत्र मम्मल तथा साहिब पुत्र अयूब खां को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच गैंग का लीडर जसजीत प्रधान अख्तर पुत्र फूल सिंह मौके का फायदा उठा कर भाग जाने में सफल हो गये। पुलिस ने चार अवैध तमंचे, तमंचा बनाने की फैक्ट्री, सामान ड्रिल मशीन, रेल पटरी का टुकड़ा, दस खोका कारतूस 135 वोर और 312 वोर, बट बनाने की रेती, बंदूक के बट, भट्टी आदि कब्जे में ली हैं।    

Read More

शव को देख परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने दिया भरोसा  मथुरा। थाना सदर बाजार अन्र्तगत औरंगाबाद से एक पखवाड़े से संदिग्ध परिस्थितियों से गायब हुए खलील की नागपुर में रेलवे ट्रक पर घायल अवस्था पर मिला जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। खलील का शव मथुरा आज घर पहुॅचा तो पुलिस के प्रति आक्रोश भड़क गया और जाम लगा दिया तथा शोक संतृप्त परिवार के लिए लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।  थाना सदर बाजार अन्तर्गत औरंगाबाद निवासी खलील अहमद 19 फरवरी से घर से लापता था। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। एसएसपी द्वारा इस गुमशुदगी की रिपोर्ट अपहरण में तरमीम कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एक मार्च को नागपुर खलील रेलवे टंªक पर गभ्भीर रूप से घायल अवस्थों में पड़ा मिला है। उसके दौनों पैर कट गये। जब खलील होश में आया तो नागपुर पुलिस ने घटना सदिग्ध देख पूछताछ की और परिजनो को सूचना दी। खलील के परिजनो ने सदर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया सदर पुलिस के साथ परिजन नागपुर पहॅुच गये और खलील के ब्यान दर्ज किये। मृतक खलील के दोनों पैर के आॅपरेशन के बाद इन्फैशन फैल गया था। जिसके उसकी गत दिनो उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक का बेटा जावेद अली ने अपने ही पड़ौसी पर लाॅटरी के लेन देन में हत्या का आरोप लगाया गया। जिसमे औरंगाबाद निवासी, जहीर, बेबी, भूरा, गुडडू उर्फ खालीद अफताब, उर्फ मुन्नु, युसूूफ पर हत्या का आरोप है जैसे ही मृतक का शव घर पहुॅचा तो परिजनो ने पुलिस के प्रति आक्रोश जाहिर किया परिजनों का कहना है कि पुलिस हमारी मदद करती तो खलील की मौत नही होती। क्षेत्रवासियों ने आगरा-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई सर्किल के क्षेत्रधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहॅुच गये। परिजनों की माॅग पर एस एस सी द्वारा विवेचना को सदर से हटाकर रिफाइनरी थाना प्रभारी को सौंप दी है। खलील की मौत पर आज औरंगाबाद कस्बा का बाजार बंद रहा। क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति सिंह ने बताया कि अपहरण को अब हत्या मंे तरमीम कर दिया गया जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

Read More

दायित्व निर्वहन की शिथिलता पर होगी कार्यवाही विभिन्न पटल सहायकों को सुधार लाने की चेतावनी दी कई कार्यालयों में साफ-सफाई न होने पर जताई नाराजगी मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट का निरीक्षण करते हुए कहा कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य है कि सभी पटलों पर काम-काज ठीक से हो और जनसामान्य को कलेक्टेªट में होने वाले कार्यों की अच्छी छवि मिले। उन्होंने बताया कि विभिन्न पटलों पर जो कमियां पायी गई हैं उनको गम्भीरता से लेते हुए उनको चेतावनी दी गई है और जो लापरवाही कर रहे हैं उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। डीएम द्वारा निरीक्षण की शुरूआत सहायक अभिलेखीय अधिकारी कार्यालय से की गई, कार्यालय में पर्याप्त रोशनी तथा साफ-सफाई न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एडीएम फाइनेंस से कहा कि संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण में पत्रावलियों का अवलोकन करने लम्बित सन्दर्भों की पंजिका में अंकन विगत कई माह से अद्यतन न होने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि तत्काल पूरे पटल का निरीक्षण करें और ईआरके से सन्दर्भों को प्राप्त कर दोषी के विरूद्ध आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करें।     इसके पश्चात डीएम ने रिकॉर्ड रूम में थानावार रिकॉर्डों को देखा। न्याय अभिलेखपाल संगीता चतुर्वेदी से शासनादेशों के बारे में जानकारी नहीं देने पर निर्देशित किया कि पटल प्रभारी को जानकारी होना आवश्यक है। विनष्टीकरण की सूची अपडेट होनी चाहिए तथा संबंधित बस्ता में उपलब्ध होना जरूरी है। ईआरके सेक्सन में पटल प्रभारी को भी निर्देश दिये कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।      सीआरए सेक्सन में वसूली के बाद आरसी वापसी का विवरण देखा तो स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर उन्होंने एडीएम फाइनेंस से कहा कि तहसीलदारों को निर्देशित करें कि जिनकी वसूली हो गई है उन्हें वापस करें। नजारत कार्यालय में कलेक्टेªट के महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित न होने के लिए संबंधितों का एक सप्ताह में स्पष्टीकरण एडीएम फाइनेंस के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।     भूलेख कार्यालय में राजस्व परिषद के सन्दर्भों की पंजिका न होने पर भूलेख लिपिक गंगाश्याम शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सहायक भूलेख अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने के लिए आरोप पत्र जारी कर एडीएम फाइनेंस को जांच अधिकारी नामित किया। इसी प्रकार डीएलआरसी राकेश बाबू गुप्ता को अपने पटल की जानकारी न होने पर आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पटल प्रभारियों को चेतावनी दी कि या तो अपने पदीय दायित्वों को निर्वहन करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जनसामान्य की सुविधा के लिए किये जा रहे कार्यों में शिथिलता मिलने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्टेªट डा0 बसन्त अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर आदित्य प्रजापति, एसडीएम सदर का्रन्तिशेखर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा सहित संबंधित पटलों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। बलदेव कस्बे के सराय मौहल्ला में रामजी की बगीची पर देवी माता की स्थापना विधिविधानपूर्वक कलश यात्रा के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें कलश यात्रा सराय से प्रारम्भ होकर जवाहर रोड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार शिवरतन बाजार, नीवरी रोड, पुराना डाकखाना, होते हुये मंदिर पर सम्पन्न हुई, जिसमें पप्पे पडिंत व चंद्रशेखर पाठक ने पूजा अर्चना करायी। इस अवसर पर जयराम पाठक, त्रिलोकी नाथ पाठक, श्याम पाठक, राजकुमार पाठक, राम पाठक, लाला पाठक, अनुज पाठक, अखिलेश पाठक, अरविंद पाठक, टिल्लू, भिक्की तिवारी, राधारमन सोनी, डोरी लाल पाठक, बाबा आदि काफी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु भजन सकीर्तन करते बैंडबाजों के साथ चल रहे थे, महिलायें कलश लेकर चल रही थी। 

Read More

जिकडी भजन में लोक गायकों ने बांधा शंमा कमेटी की ओर से महिलाओं को किया सम्मानित सौंख। चरकुला नृत्य और भजन संध्या के साथ कस्बा का फूलडोल मेला रविवार को संपन्न हुआ। फूलडोल मेला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी डीपी सिंह, नायब तहसीलदार अजय यादव, चेयरमैन भरतसिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में दूर दराज के लोगों ने भाग लिया। मेले के उपरान्त शाम को कस्बा की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य आयोजित किया गया। इसमें कस्बा की महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सीमादेवी, प्रवेशदेवी, मुकेशदेवी, मुनेश देवी, रामवती, मुन्नीदेवी, तारादेवी आदि ने चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। चरकुला में भाग लेने वाली महिलाओं को और बम्ब पार्टियों को 1100 रूपये का पुरूस्कार मेला कमेटी द्वारा पुरूस्कार प्रदान किये गये। जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में करीब 30 गायकों ने हिस्सा लिया। देर रात जिकडी भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पूरी रात भजन गायकों ने शंमा बांधे रखा। जिकडी भजन रविवार को दोपहर तक चले। प्रतियोगिता में कमेटी की ओर से भूपेन्द्र सिंह मालोनी, जीतेन्द्र झुड़ावई, अमर सिंह विसावर, कालीचरन जैगारा को प्रथम पुरूस्कार 7100 रूपये और महावीर सिंह को द्वितीय पुरूस्कार 5100 रूपये से सम्मानित किया गया। मेला आयोजन में कमेटी में  अमरसिंह, गोपालसिंह, गिरवर सिंह, अमित सिंह, बबलू, संजू सिंह, वीरबल, त्रिलोकी सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।   

Read More

श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण मंदिर धर्मशाला समिति ने कराया आयोजन  मथुरा। श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण मंदिर धर्मशाला समिति द्वारा हनुमान मंदिर हनुमान नगर धौली प्याऊ पर होली मिलन समारोह के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसने देश के जाने-माने कवि डॉ रमा शंकर पांडे गोपाल प्रसाद गोप मूलचंद शर्मा डॉक्टर अंजू शर्मा देवी प्रसाद गौड़ हरी बाबू चंद्र प्रकाश मैथिल अनुपम गौतम आदि ने अपने काव्य पाठ से सभी श्रोताओं को कविताओं का रसपान कराया कवि सम्मेलन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्रपट पर शाखा सभा मथुरा के अध्यक्ष ताराचंद पाठक ने दीप प्रज्वलन का किया कवि सम्मेलन से पूर्व महंत पंडित गोपाल प्रसाद शर्मा ,एवं स्वर्गीय रोशन लाल शर्मा की धर्मपत्नी को ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया गया कवि सम्मेलन का प्रारंभ मां शारदे के काव्य पाठ से गोपाल प्रसाद गोप ने किया  कवि सम्मेलन का संचालन हरी बाबू ओम ने किया देर शाम तक चले इस कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने जमकर आनंद उठाया कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा मंत्री मनोज शर्मा शाखा सभा के महामंत्री केएस शर्मा डोरीलाल शर्मा विष्णु शर्मा सुरेश चंद शर्मा गया प्रसाद शर्मा प्रेम दत्त मैथिल हीरालाल शर्मा नेत्रपाल शर्मा मानिक चंद शर्मा रेवतीरमण मिस्र सुनील  दत्त शर्मा विनोद कुमार शर्मा संतोष भारद्वाज प्रेमचंद शर्मा पूरणमल शर्मा बेनीराम शर्मा प्रेमचंद मिश्रा गोपाल प्रसाद शर्मा रमेश चंद शर्मा बृज बिहारी शर्मा के के शर्मा बबलू मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। सिंधी समुदाय के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरू स्वामी लीलाशाह महाराज की एक सौ अड़तीसवीं (138) जयंती 12 मार्च सोमवार को नगर में धूमधाम से मनायी जायेगी। पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी तथा महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि स्वामी लीलाशाह जयंती पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री एवं उपाध्यक्ष तुलसी दास गंगवानी ने बताया कि 12 मार्च सोमवार को प्रातः 6 बजें बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला से संकीर्तन यात्रा शुरू होगी जिसमें स्वामी लीलाशाह की छवि की आकर्षक झांकी नगर भ्रमण करेगी। जवाहर हाट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, चैक बाजार, भरतपुर गेट से होते हुए यात्रा अपने उद्गमस्थल पहुंचेगी तदोपरांत भजन-कीर्तन होगा। संत की याद में होगा रक्तदान रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी तथा संयोजक किशोर इसरानी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 12 बजे से म.द.स. जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सिंधी युवा संत लीलाशाह की याद में रक्त दान करेंगें।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More