BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वामी लीलाशाह जयंती 12 को, नगर में निकलेगी संकीर्तन यात्रा

स्वामी लीलाशाह का चित्रण मथुरा। सिंधी समुदाय के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरू स्वामी लीलाशाह महाराज की एक सौ अड़तीसवीं (138) जयंती 12 मार्च सोमवार को नगर में धूमधाम से मनायी जायेगी। पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी तथा महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि स्वामी लीलाशाह जयंती पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री एवं उपाध्यक्ष तुलसी दास गंगवानी ने बताया कि 12 मार्च सोमवार को प्रातः 6 बजें बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला से संकीर्तन यात्रा शुरू होगी जिसमें स्वामी लीलाशाह की छवि की आकर्षक झांकी नगर भ्रमण करेगी। जवाहर हाट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, चैक बाजार, भरतपुर गेट से होते हुए यात्रा अपने उद्गमस्थल पहुंचेगी तदोपरांत भजन-कीर्तन होगा।

संत की याद में होगा रक्तदान

रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी तथा संयोजक किशोर इसरानी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 12 बजे से म.द.स. जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सिंधी युवा संत लीलाशाह की याद में रक्त दान करेंगें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More