BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस द्वारा चोरी के खुलासे पर संतो ने जताया एतराज

पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होने पर बैठक में मौजूद संत महंतसंतो ने बैठक कर माल बरामद करने के साथ एक और आरोपी को पकड़ने की मांग की

वृंदावन। भले ही वृन्दावन पुलिस में देव मुरारी बापू के मकान में चोरी की घटना का खुलासा कर करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़ित देव मुरारी बापू सहित नगर के साधु संत पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जिसको लेकर सोमवार को चेतन्य विहार स्थित आनंद वाटिका के श्याम भक्ति आश्रम में बैठक का आयोजन कर पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाया गया। वक्ताओं ने चोरी का माल बरामद ना होने पर नाराजगी जताई है। बैठक में संतो ने सवाल किया कि जब चोर पकड़े गए एटीएम और पासबुक बरामद भी हुई पर प्रार्थी को क्यों नहीं बुलाया गया। बैठक में संतों ने पुनः पुलिस से चोरी की माल का बरामद करने और चोरी में शामिल एक और साथी को पकड़कर पूछताछ करने की मांग की है। जिससे चोरी हुए चांदी की 3 गाय सोने की अंगूंठी व अन्य माल बराबर हो सके। बैठक में सुदामा कुटी के महंत श्रुतिक्षण दास, महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, देव स्वरूपानंद, हरि बोल बाबा, महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य देव मुरारी, श्याम रमेश शास्त्री, अनुराग दास, पंडित सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, संजीव शास्त्री, विपिन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, लक्ष्मण प्रसाद, आदि मौजूद रहे थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More