देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोसीकलां पुलिस ने असलाह फैक्ट्री पर दबिश दी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद तस्कारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच अभियुक्तों को असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली की नगला उटावर में असलाह फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद एसएसपी ने कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर की। पुलिस टीम ने जंगल में चल रही फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अभियुक्त आशू ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने आशू को हिरासत में ले लिया तथा अवैध तमंचा बनाते कासिम पुत्र हब्बू, कल्लू पुत्र फूल सिंह, रफीक पुत्र मम्मल तथा साहिब पुत्र अयूब खां को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच गैंग का लीडर जसजीत प्रधान अख्तर पुत्र फूल सिंह मौके का फायदा उठा कर भाग जाने में सफल हो गये। पुलिस ने चार अवैध तमंचे, तमंचा बनाने की फैक्ट्री, सामान ड्रिल मशीन, रेल पटरी का टुकड़ा, दस खोका कारतूस 135 वोर और 312 वोर, बट बनाने की रेती, बंदूक के बट, भट्टी आदि कब्जे में ली हैं।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
MATHURA : प्रभारी चिकित्साधिकारी कोसी को मिली शिकायत
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक