देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जिकडी भजन में लोक गायकों ने बांधा शंमा
कमेटी की ओर से महिलाओं को किया सम्मानित
सौंख। चरकुला नृत्य और भजन संध्या के साथ कस्बा का फूलडोल मेला रविवार को संपन्न हुआ। फूलडोल मेला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी डीपी सिंह, नायब तहसीलदार अजय यादव, चेयरमैन भरतसिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में दूर दराज के लोगों ने भाग लिया। मेले के उपरान्त शाम को कस्बा की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य आयोजित किया गया। इसमें कस्बा की महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सीमादेवी, प्रवेशदेवी, मुकेशदेवी, मुनेश देवी, रामवती, मुन्नीदेवी, तारादेवी आदि ने चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। चरकुला में भाग लेने वाली महिलाओं को और बम्ब पार्टियों को 1100 रूपये का पुरूस्कार मेला कमेटी द्वारा पुरूस्कार प्रदान किये गये। जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में करीब 30 गायकों ने हिस्सा लिया। देर रात जिकडी भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पूरी रात भजन गायकों ने शंमा बांधे रखा। जिकडी भजन रविवार को दोपहर तक चले। प्रतियोगिता में कमेटी की ओर से भूपेन्द्र सिंह मालोनी, जीतेन्द्र झुड़ावई, अमर सिंह विसावर, कालीचरन जैगारा को प्रथम पुरूस्कार 7100 रूपये और महावीर सिंह को द्वितीय पुरूस्कार 5100 रूपये से सम्मानित किया गया। मेला आयोजन में कमेटी में अमरसिंह, गोपालसिंह, गिरवर सिंह, अमित सिंह, बबलू, संजू सिंह, वीरबल, त्रिलोकी सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।













Related Items
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
सौंख में वीकेंड कर्फ्यू का नही दिखा असर, खुला रहा बाजार
सौंख में योग दिवस पर लोगों ने किया योगासन