BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिन्दू मुस्लिमों ने मिलकर भक्तों के लिए की जल सेवा

रथ के मेले में आये श्रद्धालुओं को जलपान कराते समाजसेवी सलीम अहमद, पप्पू निषाद व अन्य श्रीकृष्ण की पावन भूमि से दोनों पक्षों ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का संदेश 

वृंदावन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रथ के मेले में उमढ़ने वाले श्रद्धालुओं भक्तों की सुविधार्थ वृंदावन में जगह जगह पानी की प्याऊ लगाने के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। निन्म स्थानों में लगने वाली इन पानी की स्टाल में सबसे खास रही राधा निवास अंबेडकर पार्क पर लगने वाली ठंडाई की पियाऊ। जिसमें राधा निवास के स्थानीय हिंदू मुस्लिम भाइयों ने गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए मिलकर एक विशाल शरबत व ठंडाई की प्याऊ लगाकर श्रद्धालु भक्तों को राहत देने की एक छोटी सी कोशिश की। साथ ही कान्हा की नगरी वृन्दावन की इस पवित्र भूमि से विश्व के उन लोगों को संदेश दिया जो लोग हिंदू मुस्लिमों के बीच खाई पाटकर अपना राजनीतिकरण करते हैं। राजनेता अपनी सियासत की बिसात पर इन दोनों समुदायों के बीच खाईपाट कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत और अलौकिक नगरी में ऐसे लोगो के लिये यहाँ कोई स्थान नहीं है। राधा निवास क्षेत्र में लगने वाली शर्बत की प्याऊ में स्थानीय कन्हैया लाल निषाद, पप्पू निषाद, सलीम, एजाज, जावेद आलम, सतीश, बबलू, कल्लू, राजू, प्रताप के अलावा दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में लोगों ने धन एकत्रित कर एक विशाल जलपान के लिए प्याऊ का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मेले पर दोनों समुदायों के लोगों के द्वारा मिलकर लगभग 10 से 15 वर्षों से लगातार इसी स्थान पर भाई चारे के साथ मिलकर श्रद्धालु भक्तों की सेवा करने का कार्य निरंतर करते आ रहे है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More