BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शहर में राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में निकाली रैली  जगह-जगह रूक कर लोगों को जनविरोधी बिल के बांटेे परचे  डॉक्टर्स महापंचायत में 25 मार्च को दिल्ली पहुंचने की अपील मथुरा। राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली। जगह-जगह रूककर चिकित्सकों ने लोगों को जनविरोधी बिल के बारे में जानकारी देकर परचे बांटे। वहीं दिल्ली में 25 मार्च को आयोजित होने वाली डॉक्टर्स महापंचायत में पहुंचने की अपील की।  रविवार सुबह चिकित्सक जुबली पार्क क्षेत्र स्थित आईएमए हॉल पहुंचे। यहां साइकिल, दुपहिया वाहन, ई रिक्शा आदि पर सवार होकर जवाहरहाट, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर रोड, केआर कॉलेज रोड, गुप्ता कुंज, डैम्पीयर नगर होते हुए आईएमए हॉल पहुंचे। रैली के दौरान महिला चिकित्सकों ने भी लोगों को जनविरोधी बिल के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।  आईएमए हॉल में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश जैन, सचिव डॉक्टर आशीष गोपाल, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, डॉक्टर आरके चतुर्वेदी आदि ने सभी से दिल्ली में होने वाली डॉक्टर्स महापंचायत में भाग लेने का आहवान किया।  इस अवसर पर डॉ.एसके वर्मन, डॉ. अजय कुमार, डॉ.वीके अग्रवाल, डॉ. मधु अग्रवाल,डॉ. हार्दिक जैन, डॉ.गौरव भारद्वाज, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. निधि जैन, डॉ.अनुराधा माहेश्वरी, डॉ. वर्तिका, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. आरती गुप्ता, डा. निधि गुप्ता, डॉ.रविकांत, डॉ.राजीव मित्तल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ.मुक्ता चैहान, डॉ. अनिल चैहान, डॉ.संजय सूद, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.संजीव जैन, डॉ.देवेन्द्र कुमार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. प्रीत रंजन, डॉ. प्रदीप पाराशर, डॉ. मनीषा पाराशर, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गोयल, डॉ मंयक माहेश्वरी, डॉ. अजय जैन, डॉ.चारू जैन, डॉ मनीष बंसल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ.शोभित गुप्ता, डॉ.अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

कैबिनेट मंत्री ने किया भगवान भजना आश्रम द्वारा संचालित निःशुल्क औषधायल का शुभारंभ वृंदावन। गोपीनाथ बाजार स्थित भगवान भजना आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निर्धन व असहाय भजन करने वाली माताओं के निशुल्क उपचार के लिए शनिवार को एलोपैथिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया। इस औषधालय का शुभारंभ सूबे के कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर किया ।   शनिवार को  भजन आश्रम के प्रांगण में नवीन औषधालय के शुभारंभ अवसर पर  मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण का आयोजकों द्वारा माल्यार्पण एवं पटुका उड़ा कर भव्य स्वागत  किया गया।  चैधरी लक्ष्मी नारायण ने ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ब्रजमंडल में इस तरह की पहल से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि हिंदू धर्म में नर सेवा ही नारायण सेवा मानी गई है जब हम किसी व्यक्ति की सेवा करते हैं तो नारायण भी खुश होते हैं आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि इस तरह के चिकित्सालय की यहां बहुत आवश्यकता थी और इससे नगर ही नहीं वृन्दावन के आसपास के रहने वाले लोग भी लाभांवित होंगे। भगवान भजन आश्रम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल सर्राफ एवं विश्वनाथ पाटोदिया ने पूरे प्रकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि यहां विधवा माता एवं ब्रजवासियों के लिए यह सेवा प्रारंभ की है यहां जाने माने डॉक्टर नरेश अग्रवाल के द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। आगे और भी सेवा प्रकल्प में आवश्यकतानुसार विस्तृत की जाएगी।  कार्यक्रम संयोजक आचार्य मृदुलकान्त शास्त्री ने जनमानस से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में डॉक्टर आदित्य, फूलडोल बिहारी दास, सुंदर दास महाराज, गॉड गोयल, सच्चिदानंद, मोहन सोनी, योगेश शर्मा, योगेश योगीराज, शंभू चरण पाठक, मनोज गोस्वामी, गोविंद शर्मा, सुमित गौतम, मोनू शर्मा, पवन शर्मा, अशोक कुमार, विष्णु शर्मा, सोनू शर्मा, विनीत शर्मा आदि थे।

Read More

वृंदावन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री रंग मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। शुक्रवार की सुबह भगवान गोदारंगमन्नार ने शेष जी पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए। तो वहीं शांय कालीन सत्र में भगवान ने कल्पवृक्ष पर आरुण होकर भक्तों को दर्शन दिए। सुबह 7ः30 बजे मंदिर से शुरू हुई भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा चुंगी चैराहा होते हुए रंगजी के बड़े बगीचा पर पहुंची। जहां ठाकुर जी ने कुछ क्षण विश्राम किया। इस दौरान सेवायतों द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा के बीच भक्तगण भजनों की धुन पर झूमते गाते चल रहे थे वही भक्तों ने शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया। भगवान के जयकारों से समूचा वातावरण भक्ति मय हो उठा। बताते चलंेकि इस दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शामिल होने के लिए कई प्रदेशों के अलावा आस पास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण वृन्दावन में ढेरा डाले हुए हैं।   

Read More

ग्राम सेमरी में जमीनी रजिंश को लेकर घर में घुसकर गोली मारकर की बृद्वा की हत्या मथुरा। कोतवाली छाता के ग्राम सेमरी में शुक्रवार के तडके पौने 3 बजे पाॅच नामजद लोगो ने बबुआ लडका के चक्कर में बृद्वा को गोली मार हत्या कर दी। कोतवाली में बृद्वा के भाई ने पाॅच नामजद लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुरानी जमीनी रजिशं को लेकर तडके पौने तीन बजे गाॅव के ही नेत्रपाल पु तेजा, प्रेमसिंह पुत्र हरचन्द, रामदास पुत्र रामरूप, नारायनसिंह पुत्र बाबू, योगेश पुत्र मुन्नी ने वादी ठाकुरलाल पुत्र भोटू निवासी सेमरी के पुत्र बबुआ को मारने के चक्कर में पास में अलग चारपाई पर सो रही बुआ सुक्की देवी उम्र 72 बर्ष को सोते समय पेट में गोली मार दी। जिससें सुक्की देवी की मौके पर मौत हो गई। मौके पर सूचना पर पहुॅची पुलिस ने छाता सीएससी पर पहुॅचकर उसका डाॅक्टरी मुआयना कराया जिसको डाॅक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सीओ छाता चन्द्रधर गौड व कोतवाली प्रभारी प्रमोद पवार ने मौके पर जाकर मुआयना किया। मृतका के शव को पोस्ट मार्डम के लिए मथुरा भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुराना जमीनी रजिशं का मामला चल रहा था। इसी की बजह से बबुआ के चक्कर में बृद्वा की हत्या कर दी। ओरापी सभी फरार है। 

Read More

रथ खींचने की मची रही होड़  मथुरा। शुक्रवार भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहिन के साथ रथ में सवार हो बाजारों का भ्रमण किया। इस अवसर पर अपने आराध्य देव भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने वालों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालु महिलाओं के साथ विदेशी महिलाओं ने भी प्रभू जगन्नाथ का रथ खींचा और अपने आपको धन्य किया।  कान्हा का क्रीड़ागन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। भगवान जगन्नाथ बलराम और बहिन सुभद्रा जब आस्था के रथों पर सवार हुए तो इन रथों को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। लोगों ने जगह-जगह अपने आराध्य का आरती उतारकर स्वागत किया। प्रभु की अनुपम झांकी का एक दरम पाने के भक्त आतुर दिखे। जैसे भक्तों को प्रभु की ललित लालम झांकी का दर्शन हुआ, तो श्रद्धालुओं के नयन तृप्त हो गए। भगवान जगन्नाथ का रथ खींच अक्षय पुण्य लाभ अर्जित करने की श्रद्धालुओं में होड़ सी मची रही। रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित करीब 30 फीट ऊंचे रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ अपने जगन्नाथ मंदिर से निकले। जिसमें भाई बलभद्र बलराम और बहिन सुभद्रा भी विराजमान थीं। विकास बाजार से रथारूढ़ ठाकुर भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी भक्तों ने जहां रस्सा खींचकर रथ को आगे बढ़ाया, वहीं भक्ति संगीत की धुनों पर नृत्य किया। स्वागत में मार्ग्र को रंगोली से सजाया गया था। रथ खींचने के लिए देशी-विदेशी भक्तों में होड़ मच गई। रथ के आगे झाडू लगाकर प्रभु की सोहनी सेवा की गई। इसके पश्चात भगवान जगन्नाथ के रथ ने वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। कीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करती हुई चल रही थी। भक्त भावनृत्य कर रहे थे। रथयात्रा में देशी-विदेशी भक्त भजनों मृदंग की थाप पर नृत्य एवं संकीर्तन करते चल रहे थे। इससे संपूर्ण वातारण जगन्नाथ हो गया।   

Read More

मथुरा। श्री कालिन्दी सेवा संस्थान (रजि.) के समस्त पदाधिकारियों की एक बैठक श्री जी बाबा आश्रम पर की गई। सचिव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान के द्वारा पिछले दस वर्षों से यमुना महारानजी का छप्पन भोग किया जाता आ रहा है। इसी क्रम में आगामी 23 मार्च को यमुना छठ के पावन पर्व पर सुबह 8 बजे से डीग गेट पर गिर्राज मन्दिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो कि असकुन्डा घाट पर समाप्त होगी। सुबह 10 बजे से यमुना महारानीजी का चुनरी मनोरथ का उत्सव मनाया जाएगा। सांय 5 बजे से दीप प्रज्जवलन तथा भजन संध्या के साथ-साथ अलौकिक छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जायेगा। सभी कार्यक्रम असकुन्डा घाट पर किये जायेंगे। छप्पन भोग अपने आप में भव्य होंगे। बहार से आये हुए कारीगरों द्वारा सजावट की जायेगी। इस कार्यक्रम में बृज के महान संत निर्मोही अखाड़ा श्रीमहन्त राधाकान्त महाराज, बाकेबिहारी बृह्मचारी, नारायण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक पंडित रामजी आचार्य  ने की तथा संचालन महासचिव गोपाल आचार्य रसिक ने किया। बैठक में राजा बाबा, नरेन्द्र दरवै बाले, राधाविहारी गोस्वामी, नरेन्द्र गर्ग, जमुना शर्मा मीरा मित्तल, मीना अरोडा, रजनी शर्मा, डाक्टर रूचि अग्रवाल, शोभा लवानिया, मधु आचार्य, मीरा अग्रवाल, विपुल पारिक, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

असगरपुर में किसानों को 160 मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किये   मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने ग्राम-सतोहा असगरपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गांव के 160 किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि जब खेत की माटी स्वस्थ रहेगी तो फसल भी स्वस्थ मिलेगी। इसके लिए मृदा का स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है, इससे पता चलता है कि वास्तविक रूप खेत की मिट्टी में किन तत्वों की अधिकता व किन तत्वों की कमी है। डीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने खारे पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस प्रयास किया जायेगा। ग्रामीणों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद इस क्षेत्र का नगर की तरह विकास होना चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसका लाभ भी दिया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित उपकृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि विगत दिनों पांच दिवसीय मृदा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों के खेत की मिट्टी के नमूने लिये गये, जिसका मृदा स्वास्थ्य परीक्षण पर कार्ड वितरित किये गये हैं। मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाति चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के महिला एवं पुरूष कृषक उपस्थित थे।

Read More

बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापिका का स्पष्टीकरण शिक्षा की गुणवत्ता पर एक अध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय असगरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया और बच्चों को शिक्षक के रूप में पढ़ाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कक्षावार विद्यार्थियों से किताबों को पढ़वाया और ब्लैकबोर्ड पर लिखवाकर भी देखा। अधिकतर बच्चे जिलाधिकारी की पाठशाला में संतोषजनक रहे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कक्षा 01 में 26 छात्र, कक्षा 2 में 23, कक्षा 3 में 24, कक्षा 4 में 19 तथा कक्षा 5 में 12 छात्रध्छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थिति की संख्या नामांकन के विरूद्ध होने पर प्रधानाध्यापिका शिप्रा यादव को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कक्षा-5 के छात्रों के ज्ञान का स्तर देखा तो छात्रों का शिक्षा स्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अध्यापिका सीमा का एक माह का वेतन शिक्षा स्तर सुधरने तक रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।

Read More

सुबह व शाम भोजना व्यवस्था से सेवा कार्य  मथुरा। गोवर्धन कस्बे में गिरिराज महाराज की तलहटी में गिरिराज संत सेवाश्रम पर संत एवं जरूरतमंद परिक्रमार्थियों के लिए निरूशुल्क भोजन व्यवस्था का शुभारंभ महंत राधा मोहन दास सिद्ध महाराज ने किया। भोजन व्यवस्था अनवरत रूप से सुबह व शाम जारी रहेगी। निरूशुल्क भोजना व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए महंत राधा मोहन दास सिद्ध महाराज ने कहा कि मानव सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा करने के समान है। हमारा निरूशुल्क भोजन सेवा का संकल्प यहां रहने वाले साधु-संत महात्माओं के साथ परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हैं। भोजन व्यवस्था में दाल, चावल, रोटी, सब्जी व मिष्ठान की व्यवस्था है। भोजन सुबह के समय गिर्राज संत सेवाश्रम पर 11 बजे से 12 तक व शाम को परिक्रमा मार्ग कुसुम सरोवर के निकट संत रामदास शुक्ला महाराज के निर्देशन में शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन व्यवस्था दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भोजन का सभी को अधिकार है। प्रभु की इच्छा से सेवा प्रकल्प की शुरूआत की गई है। धीरे-धीरे भोजन व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए बढ़ाया जाएगा। इस अवसर लालदास त्यागी महाराज, ज्ञान दास, देवानंद, रामदास शुक्ला, मुरारी मोहन, अवधेश महाराज आदि थे।

Read More

संत महंतों ने पुलिस प्रशासन से की घटना के जल्द खुलासे की मांग वृन्दावन। भागवत प्रवक्ता देव मुरारी बापू के घर में हुई लाखों की चोरी से साधु-संतों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आज आनंद वाटिका स्थित श्याम भक्ति आश्रम में नगर के संत महंत महामंडलेश्वरों ने बैठक कर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र खुलासा करने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने वृंदावन में हो रही चोरी की वारदातों के कारण ब्रज की छवि धूमिल होने की बात कही। वही नगर में आये दिन हो रही चोरी की घटना के लिए वृन्दावन पुलिस की लचर कार्य प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। बैठक में उपस्थित संतों ने देव मुरारी बापू के यहां हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने के साथ चोर को पकड़ कर माल बरामद करने की मांग की। महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से हमारा कोई विरोध नहीं है हम उनके साथ हैं हम चाहते हैं कि प्रशासन संतों के साथ रहकर घटना का शीघ्र खुलासा करें। नवल गिरी महाराज ने चोरी की घटना को विपक्ष के मत्थे मढ़ते हुए कहा कि हमें ऐसा लगता है कि कुछ लोग विपक्ष में जो बैठे हैं उन्हीं के कुछ लोग हैं जो सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पुलिस को इसका शीघ्र खुलासा करना चाहिए। वही महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज ने कहा कि हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि शीघ्रता के साथ इस घटना का खुलासा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमारी सरकार है हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। बैठक में महामण्डलेश्वर भास्करानंद नबलगिरि, हरिबोल बाबा, फूलडोल बिहारी दास, देवस्वरूपानं, राधाप्रसाद देव, मोहनी बिहारी शरण, आचार्य श्याम पाण्डेय, रमेश, राम निहोर शास्त्री, उदयन शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, अंविका दास व्यास, कृष्ण बाबा, पदमनाथ दास, अनुराग दास शास्त्री, विजय गोयल, तिलंक चंद गौरव सोलंकी, लालाराम आदि थे।

Read More

भारत में महिलाओं की संख्या कम होना चिंता का विषय: सुनील सिंह छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक वृन्दावन। चेतन्य विहार स्थित संदीपनी मुनि स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका एडवोकेट प्रतिभा शर्मा वृन्दावन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एस.एस.आई. अवधेश जादौन एवं मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वृंदावन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने छात्राओं को अपने बीच हो रही घटनाओं को दरकिनार ना करने के साथ 100 डायल महिला हेल्पलाइन 1090 एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपके बीच या आपके आसपास कोई भी घटना होती दिखाई दे तुरंत पुलिस को अपना दोस्त समझकर उसकी जानकारी दें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संदीपनी मुनि स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने एक वृहद रैली का आयोजन भी किया गया। रैली का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को जागरूकता किया। साथ ही छात्राओ ने हाथों में तख्तियां लेकर उन पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरुकता का संदेश दिया।  रैली संदीपनी स्कूल से शुरू होकर चेतन विहार प्रेम मंदिर होते हुए वृन्दावन शोध संस्थान पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के संबंध में वृन्दावन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संदीपनी मुनि स्कूल में छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया साथ ही महिला हेल्पलाइन हंड्रेड डायल आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को बराबरी के दर्जे के लिए एवं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभी भी समाज में बराबरी की मानसिकता नहीं है। भारत में महिलाओं की संख्या में कमी  चिन्ता का विषय है। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है। एड. प्रतिभा शर्मा ने कहा कि लड़कियों कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। लड़कियों ने हर क्षेत्र में विश्व में बड़े बड़े आयाम स्थापित किये हैं।  कार्यक्रम में नीरज सहगल, राजेन्द्र सिंह, सीमन्त शर्मा, सुनील, योगेश, मनोज, अमित, सिद्धार्थ, एस.एस.आई. अवधेश कुमार, एस.आई. मनोज कुमार, पीयूष, राधिका दासी, परिधि सेठी, पाॅल मुसु निकंुजवासिनी देवी दासी, निगुर्णा देवी दासी, प्रवाल कृष्ण श्रेया आदि थे।

Read More

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से संदीपनी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संदीपनी स्कूल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला पुलिस प्रशासन ने सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम, पोस्को, चाइल्ड हेल्पलाइन, बुमेंन हैल्पलाइन आदि के संबंध में जानकारी दी। प्रतिभा शर्मा एड. ने बताया कि  वर्तमान में वैसे तो महिला अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है, जरूरत कामकाजी महिलाओं को भी उनके अधिकार दिलाने की है। जबतक कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकार नहीं दिलाए जाएंगे महिला सशक्तीकरण की बात अधूरी ही रहेगी। आज भी कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार ने महिलाओं को मिले अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान प्रमुख रूप से आचार्य सत्यप्रिय आर्य प्रधान, डा.कपिल प्रताप सिंह, लव गौर, राजीव तिवारी, हेमंत सैन, विनोद गौतम, हरिओम गोला, अंकित शर्मा, प्रांशु गौड, मान सिंह राघव आदि मौजूद रहे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More