देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैबिनेट मंत्री ने किया भगवान भजना आश्रम द्वारा संचालित निःशुल्क औषधायल का शुभारंभ
वृंदावन। गोपीनाथ बाजार स्थित भगवान भजना आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निर्धन व असहाय भजन करने वाली माताओं के निशुल्क उपचार के लिए शनिवार को एलोपैथिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया। इस औषधालय का शुभारंभ सूबे के कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर किया ।
शनिवार को भजन आश्रम के प्रांगण में नवीन औषधालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण का आयोजकों द्वारा माल्यार्पण एवं पटुका उड़ा कर भव्य स्वागत किया गया।
चैधरी लक्ष्मी नारायण ने ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ब्रजमंडल में इस तरह की पहल से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि हिंदू धर्म में नर सेवा ही नारायण सेवा मानी गई है जब हम किसी व्यक्ति की सेवा करते हैं तो नारायण भी खुश होते हैं आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि इस तरह के चिकित्सालय की यहां बहुत आवश्यकता थी और इससे नगर ही नहीं वृन्दावन के आसपास के रहने वाले लोग भी लाभांवित होंगे। भगवान भजन आश्रम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल सर्राफ एवं विश्वनाथ पाटोदिया ने पूरे प्रकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि यहां विधवा माता एवं ब्रजवासियों के लिए यह सेवा प्रारंभ की है यहां जाने माने डॉक्टर नरेश अग्रवाल के द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। आगे और भी सेवा प्रकल्प में आवश्यकतानुसार विस्तृत की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक आचार्य मृदुलकान्त शास्त्री ने जनमानस से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में डॉक्टर आदित्य, फूलडोल बिहारी दास, सुंदर दास महाराज, गॉड गोयल, सच्चिदानंद, मोहन सोनी, योगेश शर्मा, योगेश योगीराज, शंभू चरण पाठक, मनोज गोस्वामी, गोविंद शर्मा, सुमित गौतम, मोनू शर्मा, पवन शर्मा, अशोक कुमार, विष्णु शर्मा, सोनू शर्मा, विनीत शर्मा आदि थे।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा