BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित आवागढ़ हाउस पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा जनपद से रालोद प.उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल  किए गए पार्टी कार्यकर्ता व नेताओं एवं नवगठित जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह द्वारा राधा कृष्णा की छवि चित्र भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया गया। जिला कार्यकारिणी में मनोनीत पार्टी कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र भी सोंपे गए। रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में चाहे जयंत चैधरीजी, चारु चैधरीजी या जिसको भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी उम्मीदवार बना कर भेजा जाएगा उनके लिए पूरा संगठन समर्पित भाव से लोकसभा सीट को जिता कर रालोद की झोली में डालने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व रालोद प.उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चैधरी ने कहा की सरकार द्वारा जो आलू फसल का समर्थन मूल्य जो की 54 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है वह काफी कम है, जबकि आप अगर बाजार से आलू खरीदने जाओ तो भी एक आलू की बोरी की कीमत 550 रुपये की पड़ती है। वशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक व जनपद प्रभारी डॉक्टर अजय तोमर ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में बहुत फर्क है, जो किसानो से झूठे वायदे कर भाजपा आज इतने भारी संख्या के साथ आज उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है। वही किसान आज ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान खुदखुशी करने को मजबूर हो रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एड़ चैधरी नरेंद्र सिंह एवं रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि जो भी रालोद संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारी तहसील, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष तीन महीने के अंदर अपनी कमेटी बनाने में असफल रहा तो उसको तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा। वरिष्ठ रालोद नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा की उनके द्वारा वैश्य समाज को पार्टी की नीतियों से अवगत करा अधिक से अधिक वैश्य समाज पार्टी से जोडने का कार्य किया जाएगा। अभिनंदन समारोह के पश्चात् पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी रामबाबू सिंह (मंत्री जी) द्वारा की गई। इस अवसर पर रामवीर भरनगर, राजपाल भरनगर, मुकेश चैधरी, लालजीत सिंह, सुरेश भगत, बाबूलाल प्रधान, रविंद्र नरवार, डॉक्टर यूनिस कुरेशी, गौरव मालिक, ठाकुर राधारमन सिंह, रोहित प्रताप, मुकेश नौहवार, यदुवीर सिसौदिया, ठाकुर केशव सिंह, विजय कुन्तल, भीमसेन, एसपी सिंह एड., डॉक्टर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, कुँवर चंद रावत, अशोक कुन्तल, राजवीर सिंह, हरवीर सिंह, बच्चू सिंह, मनोज चैधरी, जाकिर प्रधान, ओमवीर सिंह, बिहारी ठाकुर, ठाकुर गिर्राज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयवीर मास्टर ने किया।   

Read More

मथुरा। ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा हास्य, परिहास से भरपूर हास्य होली मिलन समारोह आयोजित कर अर्द्धरात्रि तक सदस्य परिवारों को हंसने-गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुति व खेलों की श्रृंखला अनवरत रूप से समय का अनुमान नहीं लगने दे रही थी। समिति के सदस्य जोड़ों द्वारा तैयार हास्य नृत्य कार्यक्रम में शशिभानु-विशाखा द्वारा किसी डिस्को में जायें किसी होटल में खायें, मोहनलाल-काजल द्वारा जब से हुई है शादी आंसू बहा रहा हूं, सचिन-रति द्वारा झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से डरीयो, राजीव-खुशी द्वारा मैं जोरू का गुलाम बनके रहूंगा, दीपक-रति द्वारा राधिका के डैडी जरा आना, नवल-रूचि द्वारा ग्रामीण अंदाज में हट जा ताऊ पाझे से, सौरभ-शूची द्वारा तू खीच मेरी फोटो, मनोज-लता द्वारा कहदू तुझे या चुप रहूं दिल में मेरे क्या है, मनोज-जया द्वारा दिल साडा चोरी हो गया, वहीं अभिषेक-पूजा द्वारा प्यार हुआ इकरार हुआ गाने पर  प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं महिला सदस्यों के लिये विशेष रूप से तैयार किये गये खेल आओ बहन चुगली करे में उपस्थित हंसते-हंसते लोटपोट हो गये इस खेल की विजेता बबिता व रति रही। वहीं कार्यक्रम में नन्हीं बच्ची नेहल का बलम पिचकारी जो तूने मेरे मारी सीधी साधी छोरी शराबी हो गयी ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पदमावती घूमर नृत्य जिस पर समिति की सदस्य विशाखा व रूचि द्वारा जोरदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में आयोजित फूलों की होली व बधाई गायन से सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल होलीमय हो गया व सभी सदस्य परिवार अपनी सुधबुध खोकर मध्य रात्रि तक होली का आनन्द लेते रहे। समिति संस्थापक शशिभानु गर्ग, अध्यक्ष दिनेशचन्द अग्रवाल, मंत्री पराग गुप्ता सभी को होली की बधाई दी गयी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशिभानु गर्ग, दिनेश चन्द अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, केशवदेव अग्रवाल, पराग गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजगोयल, ब्रजेश गर्ग, कृष्ण गोपाल बिसाबर, सचिन चैधरी, जोनी अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल नमक वाले, सुनील अग्रवाल, लोकेश तायल, मोहनलाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सचिन ठेकेदार, नन्दकिशोर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Read More

गोवर्धन से शादी समारोह में भाग लेने हाथरस को किया प्रस्थान मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदाबेन ने गोवर्धन आकर दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की विधिविधान से पूजा अर्चना की। यशोदा बेन का गोवर्धन से लगाव जगजाहिर है। वह यहां तीसरी बार आई हैं। हाथरस में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहीं जशोदाबेन ने कुछ समय गोवर्धन में बिताया। मंगलवार को गोवर्धन के दानघटी मंदिर पहुंची जशोदाबेन ने कहा कि  इससे पहले केवल दर्शन करके गई थीं। लेकिन इस बार उन्होंने यहां पूजा भी की है। गिरिराज जी के दर्शन पूजन के उपरांत जशोदाबेन स्थानीय भाजपा नेता महादेव पांडे के घर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उसके बाद वे यहां से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाथरस प्रस्थान कर गईं।

Read More

आर के मिशन हाॅस्पीटल में हुआ मोबाईल मेडीकल यूनिट, टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारंभ वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित आर के मिशन चैरिटेबल हॉस्पीटल ने टाटा ट्रस्ट के सहयोग से चिकित्सा सेवा की ओर एक और प्रभावी कदम आगे बढ़ाते हुए सोमवार को विवेकानन्द ऑडिटोरियम में विवेकानंद मेडिकल सर्विसेस परियोजना का शुभारंभ किया गया। दावा है कि इस परियोजना से आसपास के लगभग 700 गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत दो सेवाएं 1-मेडिकल मोबाइल यूनिट और 2-टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा प्रदान की जाएंगी।  बताते चलेंकि मथुरा जनपद के नौ अलग-अलग विकासखंडों में टेलीमेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे ग्रामीणों को छोटी मोटी बीमारी के लिए कोसों दूर अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा आधुनिक तकनीक से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मथुरा जनपद में पहली बार ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इस यूनिट के जरिए एक तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से कंसल्ट कर उपचार किया जाएगा। वही  मोबाइल मेडिकल यूनिट एक ऐसी  संपूर्ण मेडिकल बस है। जिसमें एक डॉक्टर, 2 नर्स, एक टेक्नीशियन, और फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट सप्ताह के 6 दिन अलग-अलग गांव में अपनी सेवाएं देगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कैंसर मधुमेह और उक्त रक्तचाप की जांचों के साथ अनेक छोटी मोटी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसमें दवाखाना भी होगा जहां बीमारियों के लिए दवा दी जाएगी। आर के मिशन  अस्पताल के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारंभ हरिद्वार आर के मिशन संस्था के सचिव नित्यसुधान्नद महाराज ने फीता काटकर किया। इस संबंध में आर के मिशन संस्था के काली कृष्णानंद महाराज ने बताया कि विवेकानंद मेडिकल सर्विसेस का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के असहाय लोगों को मिलेगा। इस असवर पर स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज, स्वामी वरिष्ठानंद महाराज, सुमेशानंद, डाॅ. आमोल गायकवाड़ मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। लायंस क्लब द्वारा गोवेर्धन में दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रथम दिन गिरिराज धाम में गौरव जी लोहे वालों के निर्देशन में लायन्स क्लब का होली मिलनउत्सव आयोजित किया गया ।जिसमें सभी सदस्यो ने चटपटी चाट के साथ ऑर्केस्ट्रा सिंगर एवम मटकी फोड़ आयोजन का लुत्फ लिया ।द्वितीय दिन गिरिराज तलहटी में प्रातः  दिव्य अभिषेक का आयोजन किया गया ।दोपहर में 250 साधुओं की प्रसादी का भी आयोजन हुआ । संयोजक अमित मित्तल श्री नाथ जी ट्रेडर्स एवम अमित गोयल ढोल वालो ने बताया सायं 6 बजे से कार्षि्ण आश्रम के प्रांगड़ में भव्य छप्पन भोग एवम अमेरिका निवासी गौरा मनि देवी द्वारा हरे कृष्ण नाम संकीर्तन से माहौल को शीर्ष अध्यात्म की ओर पहुँचा दिया ।        सर्वप्रथम कार्षि्ण आश्रम में ठाकुर जी गिरिराज जी महाराज  का श्रृंगार श्रीनाथ जी की शैली में किया गया ।ठाकुर जी दिव्य रथ में विराजमान हुए जिसकी छटा बहुत मनमोहक थी । ठाकुर जी के छप्पन भोग दर्शन कर सभी बृजवासी धन्य महसूस कर रहे थे।    ठाकुर जी द्वारा प्राकृतिक रूप से छप्पन भोग लीला के दर्शन भी हुए ।भोग लगने से ठीक पहले इंद्र देव अपने रौद्र रूप में दिखे।लेकिन जैसे ही छप्पनभोग का समय हुआ श्री गिरिराज महाराज की कृपा से मौसम सुहावना ओर आनंदमय हो गया ।     छप्पन भोग में दिव्य अनुभूति गौरामनि जी के हरे राम हरे कृष्णा नाम संकीर्तन कर  विभिन ताल के साथ वहां उपस्थित सभी भक्तों को कृष्णामय कर दिया क्लब की सभी महिला सदस्य श्रुति गोयल पलक अग्रवाल शुचि अग्रवाल योगिता तायल रुचि गोयल अंशुल मित्तल वंदना अग्रवाल आरती अग्रवाल सुहानी गोयल रश्मि बंसल किशोरी गर्ग नेहा गर्ग एवम प्रत्येक व्यक्ति कृष्णा नाम संकीर्तन मैं मंत्रमुग्ध हो गया और खुद को भूल कर कृष्णा मय हो गया ।     अध्यछ अनुज गोयल सचिव कपिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष वरुण मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग गौरव लोहे वाले विनीत अग्रवाल राहुल अग्रवाल कुश अग्रवाल विकास अग्रवाल जितेंद्र गोयल दिलीप अग्रवाल मोहित अग्रवाल नितिन अग्रवाल गोविंद अग्रवाल महेश गर्ग गौरव अग्रवाल  गली रावलिया अमर गोयल उज्वल अग्रवाल अर्पित अग्रवाल संदेह मित्तल  चंद्र शेखर अनूप अग्रवाल कमल अग्रवाल रजनीश गोयल अभिनय खंडेलवाल दुर्गेश गोयल मनोज अग्रवाल होटल विन्देश गर्ग अभय अग्रवाल विपिन अग्रवाल ग्रे वाले अनुराग सिंघल आदि सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे ।

Read More

मथुरा। तहसील छाता के समस्त गॉवो में औलो की सुखी बरसात से गेंहू तथा सरसों की पूरी की पूरी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं ।सैनवा गॉव में हुई सारी फसलें बर्बाद कई सालो से चल रही है। प्रकृति की किसानों पर मार किसानों को सरकार भी नहीं दे पा रही हैं । उचित सहायता ऐसे ही सव चला तो किसान और देश होगा भूख के कगार पर सरकार को देना होगा।किसान तो पहले ही आढतियों से व बैकों से उधारी लेकर फसल उगाता है।किसानों के चूल्हे तक नही जले है। किसान अत्यन्त दुखी है। दूसरी तरफ बैकों द्वारा फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। छाता विधानसभा के समस्त किसान व मजदूरों ने आज उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया  को लिखित ज्ञापन देकर ओलावृष्टि, बारिस, भयंकर तूफान, से जो किसानों का नुकसान हुआ है उसका मुआबजा दिलवाये जाने की गुहार किसानों ने लगाई है। इस मौके पर चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, दीपक चैधरी, ब्रजेश सिंह, देशराज सिंह, हरिओम सिंह अजीत सिंह,  राजेश प्रधान सैनवा, सुक्की, पप्पू अमित, हरिवंश, जगन्नाथ, तोता,आदि है। किसानों की फसल बिछी, मुआवजे की मांग राया कस्बे में  बरसात से किसानों की फसल फिर चैपट हो चली है। जिससे किसानों के माथें पर चिंता की लकीरें रालोद ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मॉग की हैं। राया के गांव सियरा, हवेली, ककरेटिया, खिरारी, पडरारी, इटौली, नगला विजय, मल्है, सूरज आदि गांवों में रविवार की सांय को आयी बरसात से किसानों की गेहंू और आलू की फसल बिछ गयी है। रालोद नेता मनोज शर्मा ने बताया कि किसानों को काफी नुकसान हुआ है पहले से ही संकट में जूझ रहा किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ इन्द्रदेव के प्रकोप का शिकार हुआ है। रालोद के हरेन्द्र, मुख्तार ंिसह, पवन शर्मा, छत्रपाल, केदार सिंह, तेजवीर सिंह आदि प्रमुख लोगों ने फसल के मुआवजे की मांग की है।  एडीएम प्रशासन एवं एसडीएम मांट नौहझील क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया। पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा नुकसान का आकलन करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।   

Read More

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच  वृंदावन। इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने आई विदेशी महिला से पंडा गीरी करने वाले अधेड़ पर पर्स से तीस हजार रूपये पार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस्कॉन के सुरक्षा विभाग में कार्यरत परसुराम दास का आरोप है कि पंडा गीरी करने वाले व्यक्ति ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार को अपने साथियों के साथ पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे परशुराम दास ने नामजद के विरुद्ध तहरीर दी है साथ ही घटना से सम्बंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रशिया की रहने वाली ईरीना पुत्री एलेग्जेंडर कृष्ण भक्त हैं। जो फिलहाल रमनरेती स्थित एमवीटी में ठहरीं हुई है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार विदेशी महिला ईरीना शनिवार की शांय 7ः30 बजे इस्कोन मंदिर दर्शन करने आयी थी। आरोप है कि जब वह मंदिर में दर्शन कर रही थी तभी इस्कोन मंदिर में पंडा गीरी करने वाले अधेड़ एम के भक्ति सरोज नामक व्यक्ति ने महिला के पर्स से तीस हजार रुपये पार कर दिये। इस्कॉन मंदिर के सुरक्षा विभाग में कार्यरत परशुराम दास का आरोप है इसी व्यक्ति ने रुपये चुराये है। घटना के सम्बंध में पीड़ित दोपहर को शिकायत लेकर रमणरेती पुलिस चैकी पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और इन सभी लोगों को थाने लेकर पहुंचे जहां इस संबंध में परशुराम दास ने पंडा गिरी करने वाले नामजद के विरुद्ध तहरीर दी है। साथ ही मंदिर में दर्शन कर रही महिला के पीछे खड़े आरोपी व्यक्ति से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। अब इस फुटेज में कितनी असलियत है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Read More

वृंदावन। एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा बंदरों को पकड़ने के अभियान के क्रम में रविवार को मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित आरके मिशन हाॅस्पीटल में अभियान चलाया गया। एमआरसी वृंदा चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने अस्पताल से 25 बंदर पकड़े। बताते चलेंकि बंदर पकड़ने की प्रथम चरण की शुरूआत नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित बैरागी बाबा आश्रम से की गयी थी। वहीं रविवार को दूसरे चरण में ट्रस्ट के नुमाइन्दों ने सफलता पूर्वक 25 बंदर पकड़े। गौरतलब है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है। संस्था ने बंदरों की नसबंदी पर भी कई वर्षाें तक कार्य किया। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, डाॅ.नितिन गोयल, एड. हिमांशु गोस्वामी, विशाल सिंह, आकाश गोस्वामी, सोनू शर्मा, नन्दकिशोर, गोपाल आदि मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। रिफाइनरी नगर स्थित आफिसर्स क्लब में देहदान संकल्पी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दधीचि देहदान समिति दिल्ली द्वारा शहर के रिफाइनरी क्षेत्र टाउनशिप में आयोजित इस सम्मान समारोह में  100 से भी अधिक लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। इसके बाद देहदान करने वालों को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित सम्मान किया। संस्थान द्वारा अपने को सम्मानित पाकर सम्मानित लोग अपने को धन्य महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर सम्मान होने के बाद लोगों ने कहा उन्होंने अपने जीवन्त उपरान्त देहदान कर ऐसे लोगो की सेवा करने का अवसर प्रदान कियश जो शरीर के विभिन्न उपयोगी अंगों के बिना अपनी जीवन व मृत्यु से जूझ रहे होते हैं। अगर उनके शरीर का कोई आंग किसी व्यक्ति के काम आता है तो वह अपने जीवन के साथ म रने के उपरान्त भी अपने को धन्य समूझेेगे। इस कार्य के लिए लोगों को आगे आकर इस संस्थान में मरोपरान्त  देहदान करने का संकल्प लेना चाहिये।

Read More

हुरंगे में डीएम और ऊर्जामंत्री ने जमकर उठाया आनंद मथुरा। शनिवार विश्व प्रसिद्ध बलदेव के हुरंगा के साथ ब्रज के होली महोत्सव ने अपना यौवन रूप ले लिया।  ब्रजराज ठा.श्रीकोडों की मार, रंगों की फुहार और इन्द्रधनुषीय छटा के बीच मना दाऊजी हुरंगा - प्रेम से भीगे कर पोतना कोडा बनाकर उनके नंगे बदन पर जमकर बरसाये मथुरा: ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज का विश्वविख्यात हुरंगा शनिवार को श्रीदाऊजी मंदिर में हुरियारों व हुरियारिनों के मध्य प्रेमपूर्वक व उल्लास के साथ खेला गया, जिमसें हुरियारों को हुरियारिनों ने उनके कपड़े फाडकर उनको प्रेम से भीगे कर पोतना कोडा बनाकर उनके नंगे बदन पर जमकर खूब बरसाये। दर्शकों ने हुरंगे का अभूतपूर्व आनन्द उठाया और वातावरण भी धार्मिक हो गया। हुरंगा पर्व का संगीतमय रंग रंगीलों मन मोहक दृश्यों ने उपस्थित श्रद्घालुओं के मध्य इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी। इन्द्रधनुषी रंगों की बौछार से उत्पन्न फाग, ठप, ढोल, नगाड़े मृदंग, मजीरा आदि से रसिक मन मचल-मचल कर गा उठा। 'सब जग होरी या जग होराÓ ब्रजराज की भंग में रंग की तंरग है हुरंगाÓ  प्रात: 11 बजे के करीब मंिदर प्रांगण पूरी तरह भर चुका था। ठीक 12 बजे के करीब समाज गायन प्रारम्भ होते ही हुरंगा प्रारम्भ होने का संकेत शुरू हो जाता है। समाज गायन में उच्च स्वर में होली रे रसिया आज विरज में होरी रे रसिया, होरी नाय आज जितौ हुंरगा है, होली खेलत बलराम आदि गाये। महिलायें सजधज लंहगा फरिया पहन कर नाच गा रही है। उनके साथ हुरियारे भी नाच रहे है। इस अवसर पर इन मुख्य नाच गानों को देखकर दर्शक भी  झूमने पर मजबूर हो गए। एक झंडा बलरामजी का व एक भगवान कृष्ण कन्हैया का था जो कि मंिदर परिक्रमा करते हुये हुरियारिनों को उलाहना देते है होली खेल ले गुजरिया, हुरियारिनें भी उलाहना देती है होली तौते जब खेलूं मेरी पौहची में नग जडवाये। इस अवसर पर होली गीत भजन होरी नाय जि दाऊजी कौ हुरेगा है, होली खेल रहे बलराम, उडत गुलाल लाल भये बदरा, होली में खोय गयौ मैरो बाजूबंद, होली में खेले हुरंगा जितौ मतवारौ है, इस प्रकार हुरंगा में हुरियारिनें हुरियारों के कपडे फाड फाडकर उनके पोतने बनाकर कोडा बनाकर भीगो उनके नंगे बदन पर मारती है और झंडा छीनने का प्रयास करती है सफल नहीं होती है तो पुन:प्रयास करती है। आखिर झंडा छीनते ही हारे रे ब्रज हुरियारे जीत चली ब्रजनारी के साथ हुरंगा में ऊपर चारों ओर विभिन्न गुलाल विभिन्न प्रकार फूलों की बारिश लगतार होती रहती है, जिससे चारो ओर वातावरण बडा ही आनदिंत व आकर्षक हो जाता है, जिसे देखने को देशी व विदेशी दर्शक आनदिंत हो जाते है। हुरंगा का समापन होने पर समाज गायन में ढप धरि दै यारि गयी परू की के साथ हुरंगा समापन हो जाता है। पूरा प्रांगण सभी चारों ओर से नीचे ऊपर खचाखच भरा नजर आया।  इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत षर्मा, विधायक पूरनप्रकाश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसडीएम महाबन, रमणरेती महाबन के प्रमुख संत गुरूशरणा नंद महाराज, रमेश बाबा, राजेंद्र दास जी महाराज, आदि साधु संत व जिला स्तरीय मथुरा हाथरस के जिलाजज आदि अधिनस्थ अधिकारी उपस्थित थे। सभी का स्वागत रिसीवर आरके पांडेंय ने किया।  

Read More

मथुरा। ब्रज में विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को आमजन तक पहुंचा कर एक नया अध्याय लिखने वाली नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन श्रीमती नीरा राडिया को ब्रज कला केन्द्र दिल्ली द्वारा बुधवार को साईं सभागार नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कुणाल ब्रज विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती राडिया को यह सम्मान ब्रज से शुरू किए गए उनके प्रयास “अच्छा स्वास्थ सबका हक” को पूरे प्रदेश में एक आंदोलन की तरह फैलाने और ब्रजवासियों को स्वस्थ जीवन जीने में उनके योगदान के चलते दिया गया। नयति ने अपने इसी प्रयास के चलते पहले मथुरा में 351 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल नयति मेडिसिटी और बाद में आगरा में नयति हाॅस्पिटल शुरू किया। ब्रज में इन अस्पतालों में मिलने वाली विश्वस्तरीय आधुनिक एवं किफायती चिकित्सा सेवाओं के चलते मरीजों को मेट्रो शहरों में मिलने वाले महंगे इलाज से निजात मिल गई।  नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि मै शुक्रगुजार हूं ब्रज कला संस्था कि जो कि ब्रज के विकास और यहां की धरोहरों को संजोने का काम वर्षो से करती चली आ रही है और जिन्होंने हमारे इस प्रयास को सराहा और हमारी इस मुहिम को सम्मानित किया। यह सम्मान सिर्फ सम्मान ही नही ब्लकि ब्रजवासियों का विश्वास है जो उन्होंने नयति पर दिखाया और नयति भी उनके इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहा है। मै आभारी हूं अपने भाई राजेश चतुर्वेदी की जिन्होंने मुझे ब्रज में आधुनिक चिकित्सा की जरूरत का एहसास दिलाकर ब्रजवासियों के पास तक विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और वहीं से नयति की नींव पड़ीं, उनके सहयोग से ही आज हम विश्वस्तरीय उपचार को उन शहरों तक ले जाने में सफल रहे है जहां अधिकांश जनता रहती है और जिन्हे अब दिल्ली एनसीआर या मेट्रो शहरों में इलाज के लिए भटकना नही पड़ता है। मै इस सम्मान का श्रेय नयति परिवार के 1200 सदस्य, 260 ंडाक्टरों को भी देना चाहूंगी जिन्होंने दूसरे शहरों से आकर ब्रज को ही अपनी कर्मभूमी मान लिया। अपनी इसी मुहिम की कड़ी में हम जल्द ही प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं से सुज्जित अस्पताल शुरू करने जा रहे हैं। हमें यह खुशी है कि ब्रज से शुरू हई हमारी मुहिम अब प्रदेश स्तर तक पहुंच चुकी है ब्रज कला केन्द्र के विश्नु गोयल ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों के लिए समर्पित होता है जो दुनिया में कहीं भी पैदा हुए हो लेकिन ब्रज की धरती पर आकर किसी भी रूप में ब्रजवासियों की सेवा और ब्रज के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। श्रीमती राडिया ने मथुरा और आगरा में विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को किफायती दर पर आमजन तक पहुंचाया है जिससे अब ब्रजवासियों को इलाज के लिए मेट्रो शहरों में जाने की परेशानियों से आजादी मिल गई है। इलाज को मरीज के पास तक पहुंचाने की उनकी मुहिम काफी सराहनीय है और यह सम्मान श्रीमती नीरा राडिया के लिए हमारी ओर से एक धन्यवाद है कि उन्होंने ब्रज की सेवा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।  

Read More

हुड़दंग करने वालों पर रही विशेष नजर- सीओ जगवीर सिंह  गोवर्धन| होली का पर्व गोवर्धन क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द के बीच मनाया गया। होली के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शुक्रवार को होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ लोगों ने मनाया। लगभग 9 बजे लोग होली के रंग में रंग गए। कहीं धूल तो कहीं रंग और कहीं गुलाल का दौर दिनभर चलता रहा। सुबह होते ही लोगों ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दी। होली के दौरान पुलिस प्रशासन की चुस्ती पहली बार दिखी। शराब पीकर भी लोग होश में नजर आए। हर चौक-चौराहे पर पुलिस के जवान और हर मार्ग पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही थीं। क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गोवर्धन, बरसाना, सौंख आदि जगह पुलिस दौड़ लगाती नजर आयी। सीओ श्री चौहान ने भी स्वयं सभी जगहों का नजारा देखा। नमाज अदा करने के वक्त मस्जिद आने वाले रास्तों पर पुलिस की तैनाती रही।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More