BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया को मिला कुणाल ब्रज विभूति सम्मान

नयति हाॅस्पीटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया को ब्रज विभूति से सम्मान करते ब्रज कला केन्द्र के पदाधिकारी मथुरा। ब्रज में विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को आमजन तक पहुंचा कर एक नया अध्याय लिखने वाली नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन श्रीमती नीरा राडिया को ब्रज कला केन्द्र दिल्ली द्वारा बुधवार को साईं सभागार नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कुणाल ब्रज विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती राडिया को यह सम्मान ब्रज से शुरू किए गए उनके प्रयास “अच्छा स्वास्थ सबका हक” को पूरे प्रदेश में एक आंदोलन की तरह फैलाने और ब्रजवासियों को स्वस्थ जीवन जीने में उनके योगदान के चलते दिया गया। नयति ने अपने इसी प्रयास के चलते पहले मथुरा में 351 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल नयति मेडिसिटी और बाद में आगरा में नयति हाॅस्पिटल शुरू किया। ब्रज में इन अस्पतालों में मिलने वाली विश्वस्तरीय आधुनिक एवं किफायती चिकित्सा सेवाओं के चलते मरीजों को मेट्रो शहरों में मिलने वाले महंगे इलाज से निजात मिल गई। 

नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि मै शुक्रगुजार हूं ब्रज कला संस्था कि जो कि ब्रज के विकास और यहां की धरोहरों को संजोने का काम वर्षो से करती चली आ रही है और जिन्होंने हमारे इस प्रयास को सराहा और हमारी इस मुहिम को सम्मानित किया। यह सम्मान सिर्फ सम्मान ही नही ब्लकि ब्रजवासियों का विश्वास है जो उन्होंने नयति पर दिखाया और नयति भी उनके इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहा है। मै आभारी हूं अपने भाई राजेश चतुर्वेदी की जिन्होंने मुझे ब्रज में आधुनिक चिकित्सा की जरूरत का एहसास दिलाकर ब्रजवासियों के पास तक विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और वहीं से नयति की नींव पड़ीं, उनके सहयोग से ही आज हम विश्वस्तरीय उपचार को उन शहरों तक ले जाने में सफल रहे है जहां अधिकांश जनता रहती है और जिन्हे अब दिल्ली एनसीआर या मेट्रो शहरों में इलाज के लिए भटकना नही पड़ता है। मै इस सम्मान का श्रेय नयति परिवार के 1200 सदस्य, 260 ंडाक्टरों को भी देना चाहूंगी जिन्होंने दूसरे शहरों से आकर ब्रज को ही अपनी कर्मभूमी मान लिया। अपनी इसी मुहिम की कड़ी में हम जल्द ही प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं से सुज्जित अस्पताल शुरू करने जा रहे हैं। हमें यह खुशी है कि ब्रज से शुरू हई हमारी मुहिम अब प्रदेश स्तर तक पहुंच चुकी है

ब्रज कला केन्द्र के विश्नु गोयल ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों के लिए समर्पित होता है जो दुनिया में कहीं भी पैदा हुए हो लेकिन ब्रज की धरती पर आकर किसी भी रूप में ब्रजवासियों की सेवा और ब्रज के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। श्रीमती राडिया ने मथुरा और आगरा में विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को किफायती दर पर आमजन तक पहुंचाया है जिससे अब ब्रजवासियों को इलाज के लिए मेट्रो शहरों में जाने की परेशानियों से आजादी मिल गई है। इलाज को मरीज के पास तक पहुंचाने की उनकी मुहिम काफी सराहनीय है और यह सम्मान श्रीमती नीरा राडिया के लिए हमारी ओर से एक धन्यवाद है कि उन्होंने ब्रज की सेवा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More