देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। तहसील छाता के समस्त गॉवो में औलो की सुखी बरसात से गेंहू तथा सरसों की पूरी की पूरी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं ।सैनवा गॉव में हुई सारी फसलें बर्बाद कई सालो से चल रही है। प्रकृति की किसानों पर मार किसानों को सरकार भी नहीं दे पा रही हैं । उचित सहायता ऐसे ही सव चला तो किसान और देश होगा भूख के कगार पर सरकार को देना होगा।किसान तो पहले ही आढतियों से व बैकों से उधारी लेकर फसल उगाता है।किसानों के चूल्हे तक नही जले है। किसान अत्यन्त दुखी है। दूसरी तरफ बैकों द्वारा फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। छाता विधानसभा के समस्त किसान व मजदूरों ने आज उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया को लिखित ज्ञापन देकर ओलावृष्टि, बारिस, भयंकर तूफान, से जो किसानों का नुकसान हुआ है उसका मुआबजा दिलवाये जाने की गुहार किसानों ने लगाई है। इस मौके पर चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, दीपक चैधरी, ब्रजेश सिंह, देशराज सिंह, हरिओम सिंह अजीत सिंह, राजेश प्रधान सैनवा, सुक्की, पप्पू अमित, हरिवंश, जगन्नाथ, तोता,आदि है।
किसानों की फसल बिछी, मुआवजे की मांग
राया कस्बे में बरसात से किसानों की फसल फिर चैपट हो चली है। जिससे किसानों के माथें पर चिंता की लकीरें रालोद ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मॉग की हैं। राया के गांव सियरा, हवेली, ककरेटिया, खिरारी, पडरारी, इटौली, नगला विजय, मल्है, सूरज आदि गांवों में रविवार की सांय को आयी बरसात से किसानों की गेहंू और आलू की फसल बिछ गयी है। रालोद नेता मनोज शर्मा ने बताया कि किसानों को काफी नुकसान हुआ है पहले से ही संकट में जूझ रहा किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ इन्द्रदेव के प्रकोप का शिकार हुआ है। रालोद के हरेन्द्र, मुख्तार ंिसह, पवन शर्मा, छत्रपाल, केदार सिंह, तेजवीर सिंह आदि प्रमुख लोगों ने फसल के मुआवजे की मांग की है।
एडीएम प्रशासन एवं एसडीएम मांट नौहझील क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया। पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा नुकसान का आकलन करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।













Related Items
मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
MATHURA : बरसात और ओलावृष्टि से टूट गई किसान की कमर
राजस्थान में शीत लहर, ठंड का कहर , 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी