BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

भोपाल, । मध्यप्रदेश में सोमवार की रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने की बात कही है, वहीं कांग्रेस की ओर से भी किसानों को राहत के साथ समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की है। राज्य की राजधानी भोपाल के अलावा मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर आदि जिलों में सोमवार की रात को तेज हवा चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, इससे फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी चना और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं आगामी दिनों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है, किसान भाई-बहन चिंता न करें, मामा शिवराज उनके साथ हैं शीघ्र ही ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।

वहीं कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है, इससे 80 फीसदी किसानों की गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेश में ही यह स्थिति है, आलू के किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आलू तीन से चार रुपये किलो बिक रहा है, जबकि सिर्फ बीज ही उन्होंने सात-आठ रुपए किलो लगाया था। सरकार किसानों से बात कर गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये क्विंटल तय करना चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More