BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजस्थान में शीत लहर, ठंड का कहर , 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर, कोहरे के साथ कडाके की ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के तीन जिलों में माइनस से नीचे तापमान है और 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.5, जोबनेर में माइनस 1.2 डिग्री, माउंटआबू में 1 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में पारा 1.4 से गिरकर 1 डिग्री पर आ गया है। जयपुर में इतना कम पारा 55 साल पहले रहा था। जैसलमेर के चांधन में पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नए साल पर 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र तल से 5 किलोमीटर ऊपर चक्रवात बना हुआ है। आज मौसम खुला रहेगा। एक जनवरी को झुंझुनूं, अजमेर, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर,करौली, बूंदी,भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, बांसवाड़ा,झालावाड़, बारां जिले में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More