देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आर के मिशन हाॅस्पीटल में हुआ मोबाईल मेडीकल यूनिट, टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारंभ
वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित आर के मिशन चैरिटेबल हॉस्पीटल ने टाटा ट्रस्ट के सहयोग से चिकित्सा सेवा की ओर एक और प्रभावी कदम आगे बढ़ाते हुए सोमवार को विवेकानन्द ऑडिटोरियम में विवेकानंद मेडिकल सर्विसेस परियोजना का शुभारंभ किया गया। दावा है कि इस परियोजना से आसपास के लगभग 700 गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत दो सेवाएं 1-मेडिकल मोबाइल यूनिट और 2-टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा प्रदान की जाएंगी।
बताते चलेंकि मथुरा जनपद के नौ अलग-अलग विकासखंडों में टेलीमेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे ग्रामीणों को छोटी मोटी बीमारी के लिए कोसों दूर अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा आधुनिक तकनीक से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मथुरा जनपद में पहली बार ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इस यूनिट के जरिए एक तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से कंसल्ट कर उपचार किया जाएगा। वही मोबाइल मेडिकल यूनिट एक ऐसी संपूर्ण मेडिकल बस है। जिसमें एक डॉक्टर, 2 नर्स, एक टेक्नीशियन, और फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट सप्ताह के 6 दिन अलग-अलग गांव में अपनी सेवाएं देगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कैंसर मधुमेह और उक्त रक्तचाप की जांचों के साथ अनेक छोटी मोटी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसमें दवाखाना भी होगा जहां बीमारियों के लिए दवा दी जाएगी। आर के मिशन अस्पताल के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारंभ हरिद्वार आर के मिशन संस्था के सचिव नित्यसुधान्नद महाराज ने फीता काटकर किया। इस संबंध में आर के मिशन संस्था के काली कृष्णानंद महाराज ने बताया कि विवेकानंद मेडिकल सर्विसेस का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के असहाय लोगों को मिलेगा। इस असवर पर स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज, स्वामी वरिष्ठानंद महाराज, सुमेशानंद, डाॅ. आमोल गायकवाड़ मौजूद रहे।













Related Items
देश के करोड़ों किसानों को ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन’ से होगा लाभ : केंद्रीय कृषि मंत्री
ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज का मना त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव
UP में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, 1.55 लाख बेटियों के खातों में भेजे गए 30.12 करोड़