देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreउत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को महिलाओं और बेटियों की सशक्तिकरण के लिए ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण का आगाज हुआ। यह मिशन राज्य की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिहाज से उन्हें जागरूक करने में मदद करेगा।
इसी संबंध में राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केन्द्रीय वित्त तथा कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को किया गया सम्मानित
इस मौके पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपए तथा ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपए भी भेजे गए।
प्रदेश के सभी 75 जिलों और 59 हजार ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ मिशन
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। इसके साथ ही यह अभियान आज प्रदेश के सभी 75 जिलों और 59 हजार ग्राम पंचायतों में भी शुरू हुआ। मुख्य कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण भी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया। इसके अलावा हर जिले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वहां की भी 75 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।













Related Items
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बारे में कितना जानते हैं आप, शक्ति और विष्णु शिवलिंग में क्या है अंतर?
नवरात्र के तीसरे दिन की जाती है माँ चन्द्रघटा की पूजा, माना जाता है पार्वती का रौद्र रूप