BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रालोद की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को हुआ स्वागत

डैम्पीयर नगर स्थित आवागढ़ हाउस पर एकत्रित रालोद पदाधिकारी। मथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित आवागढ़ हाउस पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा जनपद से रालोद प.उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल  किए गए पार्टी कार्यकर्ता व नेताओं एवं नवगठित जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह द्वारा राधा कृष्णा की छवि चित्र भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया गया। जिला कार्यकारिणी में मनोनीत पार्टी कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र भी सोंपे गए।

रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में चाहे जयंत चैधरीजी, चारु चैधरीजी या जिसको भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी उम्मीदवार बना कर भेजा जाएगा उनके लिए पूरा संगठन समर्पित भाव से लोकसभा सीट को जिता कर रालोद की झोली में डालने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व रालोद प.उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चैधरी ने कहा की सरकार द्वारा जो आलू फसल का समर्थन मूल्य जो की 54 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है वह काफी कम है, जबकि आप अगर बाजार से आलू खरीदने जाओ तो भी एक आलू की बोरी की कीमत 550 रुपये की पड़ती है।

वशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक व जनपद प्रभारी डॉक्टर अजय तोमर ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में बहुत फर्क है, जो किसानो से झूठे वायदे कर भाजपा आज इतने भारी संख्या के साथ आज उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है। वही किसान आज ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान खुदखुशी करने को मजबूर हो रहा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एड़ चैधरी नरेंद्र सिंह एवं रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि जो भी रालोद संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारी तहसील, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष तीन महीने के अंदर अपनी कमेटी बनाने में असफल रहा तो उसको तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ रालोद नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा की उनके द्वारा वैश्य समाज को पार्टी की नीतियों से अवगत करा अधिक से अधिक वैश्य समाज पार्टी से जोडने का कार्य किया जाएगा। अभिनंदन समारोह के पश्चात् पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी रामबाबू सिंह (मंत्री जी) द्वारा की गई।

इस अवसर पर रामवीर भरनगर, राजपाल भरनगर, मुकेश चैधरी, लालजीत सिंह, सुरेश भगत, बाबूलाल प्रधान, रविंद्र नरवार, डॉक्टर यूनिस कुरेशी, गौरव मालिक, ठाकुर राधारमन सिंह, रोहित प्रताप, मुकेश नौहवार, यदुवीर सिसौदिया, ठाकुर केशव सिंह, विजय कुन्तल, भीमसेन, एसपी सिंह एड., डॉक्टर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, कुँवर चंद रावत, अशोक कुन्तल, राजवीर सिंह, हरवीर सिंह, बच्चू सिंह, मनोज चैधरी, जाकिर प्रधान, ओमवीर सिंह, बिहारी ठाकुर, ठाकुर गिर्राज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयवीर मास्टर ने किया। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More