BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : वेयर हाउस जाकर जिलाधिकारी ने किया ईवीएम, वीवीपैट का निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा वेयर हाउस में रखे गये ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा छाता-81, मांट-82, गोवर्धन-83, मथुरा-84 एवं बल्देव 85 के स्ट्राॅगरूम की सील तोड़कर खुलवाया गया, जिसमें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के साथ भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम धनगर, काॅग्रेंस के डाॅ0 प्रवीण भास्कर, भा.क.पा. के गफ्फार अब्बास तथा आरएलडी के अनुराग चैधरी भी थे।


ज्ञात हो कि उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने पत्र के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि वह प्रत्येक माह वेयर हाउस में जाकर ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का निरीक्षण करेंगे तथा वेयर हाउस की तिमाही रिपोर्ट शासन को भी भेजेंगे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 11 बजे बाद स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने नये बन रहे वेयर हाउस का निरीक्षण किया तथा उसके निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी दयाचन्द राजौरिया, जिला बचत अधिकारी राजीव सक्सेना, निर्वाचन कार्यालय से रामवीर, सुभाष, नाजिम अली सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More