BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

26 जनवरी को लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को पुलिस ने दिये टिप्स

कोतवाली प्रांगण में गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंहवृन्दावन। बसंत पंचमी और 26 जनवरी को वृन्दावन में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने अभी से रणनीति बनाना सुरु कर दिया है । बीते दिनों व्यापारियों के साथ तो शुक्रवार को गेस्ट हाउस संचालकों के साथ पुलिस ने मीटिंग कर आगामी योजना तैयार की। 

थाना वृन्दावन में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था के चलते नगर के सभी गेस्ट हाऊस संचालकों की एक मीटिंग ली। जिसमें सभी संचालकों को 20 से 28 जनवरी तक होने वाली नो एंट्री के सम्बंध में जानकारी से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि संचालक ऑन लाइन बुकिंग करने वाले कस्टमर की जानकारी को थाने के सीयूजी पर व्हाट्सअप करके दें। जिससे इन गाडियों को नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कराया जा सके। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संचालक को प्रत्येक गेस्ट का आधार कार्ड लेकर रजिस्टर मेंटेन करना होगा। बताया है कि जिस गेस्ट हाऊस में कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे की व्यवस्था की जाए। सुबोध कुमार ने बताया है कि स्थानीय व्यक्ति अपने वाहनों का नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय या फिर कोतवाली वृन्दावन से अपना पास इश्यु करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संचालक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने तुरंत पुलिस को सूचित करे। जिससे समय रहते पुलिस उचित कदम उठा सके। इस मौके पर नगर के लगभग पांच दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस संचालक मौजूद रहे। भारती फूड्स के संचालक राजकिशोर भारती ने बताया की पुलिस प्रशासन को जाम की समस्या से निजात के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था अपनानी चाहिए जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी ना हो और स्थानीय नागरिक भी जाम के झाम से बच सके थाना वृंदावन के एस.एस.आई अवधेश जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश वृंदावन को जाम से मुक्त कराना है इसके साथ ही 26 जनवरी के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस  को तत्काल सूचित करें साथ ही गेस्ट हाउस संचालकों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More