BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल ने लगाया छप्पन भोग

लायंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल द्वारा लगाया गए छप्पन भोग का दृश्य मथुरा। लायंस क्लब द्वारा गोवेर्धन में दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रथम दिन गिरिराज धाम में गौरव जी लोहे वालों के निर्देशन में लायन्स क्लब का होली मिलनउत्सव आयोजित किया गया ।जिसमें सभी सदस्यो ने चटपटी चाट के साथ ऑर्केस्ट्रा सिंगर एवम मटकी फोड़ आयोजन का लुत्फ लिया ।द्वितीय दिन गिरिराज तलहटी में प्रातः  दिव्य अभिषेक का आयोजन किया गया ।दोपहर में 250 साधुओं की प्रसादी का भी आयोजन हुआ ।

संयोजक अमित मित्तल श्री नाथ जी ट्रेडर्स एवम अमित गोयल ढोल वालो ने बताया सायं 6 बजे से कार्षि्ण आश्रम के प्रांगड़ में भव्य छप्पन भोग एवम अमेरिका निवासी गौरा मनि देवी द्वारा हरे कृष्ण नाम संकीर्तन से माहौल को शीर्ष अध्यात्म की ओर पहुँचा दिया ।

       सर्वप्रथम कार्षि्ण आश्रम में ठाकुर जी गिरिराज जी महाराज  का श्रृंगार श्रीनाथ जी की शैली में किया गया ।ठाकुर जी दिव्य रथ में विराजमान हुए जिसकी छटा बहुत मनमोहक थी । ठाकुर जी के छप्पन भोग दर्शन कर सभी बृजवासी धन्य महसूस कर रहे थे।

   ठाकुर जी द्वारा प्राकृतिक रूप से छप्पन भोग लीला के दर्शन भी हुए ।भोग लगने से ठीक पहले इंद्र देव अपने रौद्र रूप में दिखे।लेकिन जैसे ही छप्पनभोग का समय हुआ श्री गिरिराज महाराज की कृपा से मौसम सुहावना ओर आनंदमय हो गया ।

    छप्पन भोग में दिव्य अनुभूति गौरामनि जी के हरे राम हरे कृष्णा नाम संकीर्तन कर  विभिन ताल के साथ वहां उपस्थित सभी भक्तों को कृष्णामय कर दिया क्लब की सभी महिला सदस्य श्रुति गोयल पलक अग्रवाल शुचि अग्रवाल योगिता तायल रुचि गोयल अंशुल मित्तल वंदना अग्रवाल आरती अग्रवाल सुहानी गोयल रश्मि बंसल किशोरी गर्ग नेहा गर्ग एवम प्रत्येक व्यक्ति कृष्णा नाम संकीर्तन मैं मंत्रमुग्ध हो गया और खुद को भूल कर कृष्णा मय हो गया । 

   अध्यछ अनुज गोयल सचिव कपिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष वरुण मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग गौरव लोहे वाले विनीत अग्रवाल राहुल अग्रवाल कुश अग्रवाल विकास अग्रवाल जितेंद्र गोयल दिलीप अग्रवाल मोहित अग्रवाल नितिन अग्रवाल गोविंद अग्रवाल महेश गर्ग गौरव अग्रवाल  गली रावलिया अमर गोयल उज्वल अग्रवाल अर्पित अग्रवाल संदेह मित्तल  चंद्र शेखर अनूप अग्रवाल कमल अग्रवाल रजनीश गोयल अभिनय खंडेलवाल दुर्गेश गोयल मनोज अग्रवाल होटल विन्देश गर्ग अभय अग्रवाल विपिन अग्रवाल ग्रे वाले अनुराग सिंघल आदि सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More