BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्थान में भी दिखाई जा सकती है 'पद्मावत', 5 फरवरी को जोधपुर हाईकोर्ट में होगी स्क्रीनिंग

राजस्थान में भी दिखाई जा सकती है 'पद्मावत', 5 फरवरी को जोधपुर हाईकोर्ट में होगी स्क्रीनिंगजयपुर। रिलीज को लेकर कई राज्यों में बैन के बाद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ राजस्थान में भी दिखाई जा सकती है। राजस्थान हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान भंसाली के वकील को आदेश दिया है कि 5 फरवरी को अदालत में फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए। कोर्ट ने संजय लीला भंसाली, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। 

 

दिसंबर में नागौर में फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। भंसाली के वकील ने जोधपुर हाई कोर्ट में एफआईआर रद्द करने की अर्जी लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भंसाली के वकील से 5 फरवरी को कोर्ट परिसर में या किसी सिनेमाहाल में फिल्म दिखाने का प्रबंध करने को कहा है। इस फिल्म को कोर्ट के न्यायिक अधिकारी देखेंगे, इसके बाद एफआईआर रद्द करने के बारे में निर्णय किया जाएगा।

हालांकि करणी सेना का फिल्म को लेकर विरोध जारी है। इस कारण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कई राज्यों में सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं दिखाई गई। राजस्थान में भी सिनेमाघर मालिकों ने तोड़फोड़ व हंगामे के डर से फिल्म को चलाने से मना कर दिया था। 

 

करीब 200 करोड़ से ज्यादा हुआ कारोबार आपको बता दें कि भारी विरोध के दौर से गुजर रही फिल्म पद्मावत ने 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद अब तक करीब 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

 

फिल्म को लेकर हुआ हंगामा 

 

फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में रिलीज हुई थी। फिल्म के खिलाफ करणी सेना के समर्थकों ने देश के कई शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। करणी सेना के समर्थकों ने राजस्थान में सबसे ज्यादा हंगामा किया। अति संवेदनशील होने के चलते राजस्थान में इस फिल्म को अभी तक दिखाया नहीं जा सका है। राजस्थान में तोड़-फोड़, आगजनी और हंगामों के डर से सिनेमाघरों, मल्टीपलेक्स मालिकों ने 'पद्मावत' को रिलीज नहीं किया। इसके बावजूद फिल्म के विरोध में प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुग्राम में एक स्कूली बस को निशाना बनाते हुए उस पर पथराव तक कर दिया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More