देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हुड़दंग करने वालों पर रही विशेष नजर- सीओ जगवीर सिंह
गोवर्धन| होली का पर्व गोवर्धन क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द के बीच मनाया गया। होली के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शुक्रवार को होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ लोगों ने मनाया। लगभग 9 बजे लोग होली के रंग में रंग गए। कहीं धूल तो कहीं रंग और कहीं गुलाल का दौर दिनभर चलता रहा। सुबह होते ही लोगों ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दी। होली के दौरान पुलिस प्रशासन की चुस्ती पहली बार दिखी। शराब पीकर भी लोग होश में नजर आए। हर चौक-चौराहे पर पुलिस के जवान और हर मार्ग पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही थीं। क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गोवर्धन, बरसाना, सौंख आदि जगह पुलिस दौड़ लगाती नजर आयी। सीओ श्री चौहान ने भी स्वयं सभी जगहों का नजारा देखा। नमाज अदा करने के वक्त मस्जिद आने वाले रास्तों पर पुलिस की तैनाती रही।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा