BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एमआरसी वृंदा ने आरके मिशन से पकड़े 25 बंदर

एमआरसी वृंदा ने आरके मिशन से पकड़े 25 बंदर वृंदावन। एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा बंदरों को पकड़ने के अभियान के क्रम में रविवार को मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित आरके मिशन हाॅस्पीटल में अभियान चलाया गया। एमआरसी वृंदा चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने अस्पताल से 25 बंदर पकड़े। बताते चलेंकि बंदर पकड़ने की प्रथम चरण की शुरूआत नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित बैरागी बाबा आश्रम से की गयी थी। वहीं रविवार को दूसरे चरण में ट्रस्ट के नुमाइन्दों ने सफलता पूर्वक 25 बंदर पकड़े। गौरतलब है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है। संस्था ने बंदरों की नसबंदी पर भी कई वर्षाें तक कार्य किया। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, डाॅ.नितिन गोयल, एड. हिमांशु गोस्वामी, विशाल सिंह, आकाश गोस्वामी, सोनू शर्मा, नन्दकिशोर, गोपाल आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More