BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

देश में 89 फीसदी वाहनों की बिक्री डिजिटली प्रभावित : रपट

देश में 89 फीसदी वाहनों की बिक्री डिजिटली प्रभावित : रपटनई दिल्ली। देश में साल 2017 में कुल 89 फीसदी कार खरीदारी डिजिटली प्रभावित रही, जो कि साल 2016 में 75 फीसदी थी। एक नए सर्वेक्षण से बुधवार को यह जानकारी मिली। 

 

गूगल इंडिया और मार्केट रिसर्च कंपनी कंटार टीएनएस द्वारा संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन खरीदारों में मुख्य रूप से तीन प्रमुख डिजिटल व्यवहार दर्ज किए गए। करीब 96 फीसदी ने वाहन से संबंधित ऑनलाइन सर्च किया, 80 फीसदी ने ऑनलाइन वीडियो देखे और उनमें से 88 फीसदी ने अपने स्मार्टफोन पर शोध करने को प्रमुखता दी। 

 

गूगल इंडिया के उद्योग निदेशक विकास अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑनलाइन वीडियो देश के चारपहिया उद्योग के लिए सबसे बड़े कारक के रूप में उभरा है। यूट्यूब पर हर महीने 22.5 करोड़ भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स वीडियो देखते हैं। वहीं, वाहनों से संबंधित सामग्रियों को देखने की वृद्धि दर में साल-दर-साल आधार पर 225 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।’’

 

रपट में बताया गया है कि पिछले दो सालों में, ऐसे ग्राहकों की संख्या 2.5 गुना बढ़ी है, जो चारपहिया वाहन खरीदने में महज दो महीनों का वक्त लगा रहे हैं। 

 

रपट में कहा गया, ‘‘इसके साथ ही पिछले तीन सालों में डीलर के शोरूम पर जाकर कार देखने में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आखिरकार, दो-तिहाई डिजिटल प्रभावित खरीदार डीलरों को ऑनलाइन ढूंढ़ रहे हैं। इसके साथ ही इन सबसे खरीदारी में लगनेवाला समय काफी कम हो रहा है।’’

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More