BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा । केरल में सीपीएम सरकार द्वारा हिन्दु संगठनों के विरूद्व की जा रही कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधन में हिन्दुवादी संगठनों ने देश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किये गये। इसी श्रंृखला मे जनपद मथुरा में भी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शहर के विकास बाजार स्थित गान्धी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर केरल सरकार की हिन्दू संगठनों के विरूद्ध दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति महोदय से केरल सरकार को बर्खास्त करने की माॅग की हैं।ं इस धरने को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने संबोधित किया।

Read More

मथुरा । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आज वृंदावन-मथुुरा रोड स्थित वात्सल्य ग्राम पंहुचे जहां उन्होंने रजत जयंती समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रदीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह भी थीं। इस अवसर पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा द्वारा वात्सयल्य ग्राम की स्थापना कर एक सराहनीय कार्य किया है। ऐसे वात्सल्यग्राम हर जनपद में हों तो अनाथ बच्चों को संस्कार मिलेंगे और उन्हें रहने का आश्रय मिलेगा।    वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम की शक्तिपीठ संस्था के 25 साल पूरे होने पर गुरुवार को यहां पर रजत जयंती सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाइक गुरूवार सुबह करीब 9ः50 बजे हेलीकॉप्टर से वात्सल्य ग्राम पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह भी थीं। साध्वी ऋतंभरा ने अगवानी की और स्वागत किया। राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वात्सल्य ग्राम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण का मसला सरकार की प्राथमिकता में है। इसे जल्द ही तीर्थनगरी घोषित किया जाएगा। इसकी 80 प्रतिशत तैयारी हो चुकी है। पूरे ब्रजमंडल को फरवरी-मार्च तक गंगा का पानी पीने को मिलेगा। इलाहाबाद कुंभ की तैयारी चल रही है। इस तैयारी में ही यमुना शुद्धिकरण का काम होगा। सरकार के कार्य से विरोधियों में खलबली मची हुई है। वे लोगों को भटकाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन जनता की अपेक्षाएं सभी के सहयोग से पूरी होंगी। राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी वात्सल्य ग्राम की काफी सराहना की। कहा कि ऐसी संस्था लखनऊ में भी होनी चाहिए। वात्सल्य ग्राम से राज्यपाल और ऊर्जा मंत्री 11ः55 बजे लखनऊ रवाना हो गए। राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने वात्सल्य ग्राम की काफी सराहना करते कहा कि ऐसी संस्था लखनऊ में भी होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, गोवर्धन के विधायक कारिन्दा सिंह, रविकांत गर्ग, मुकेश गौतम, देवेन्द्र शर्मा, महंत फूलडोल महाराज, चित्त प्रकाशानंद, नवलगिरि महाराज, आचार्य मृदुकांत शास्त्री  सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग मौजूद थे।   मंत्री के भाई और संतों में नोकझोंक   मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाने का वृंदावन के संत विरोध कर रहे हैं। बुधवार को वात्सल्य ग्राम में महेशानंद सरस्वती के नेतृत्व में संतों और स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान संत आपस में चर्चा कर रहे थे कि नगर निगम में वृंदावन को शामिल करने के पीछे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की मंशा है। वे नहीं चाहते कि वृंदावन नगर पालिका रहे। बताया गया कि इस बीच श्रीकांत के भाई सूर्यकांत शर्मा भी पहुंच गए। इस मसले पर उनकी नोक-झोंक हो गई।   

Read More

मथुरा । केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के जाने-माने शल्य चिकित्सक डा. श्याम बिहारी शर्मा और डा. संजय चैधरी की टीम ने आपरेशन द्वारा कोसीकलां निवासी मनीष अग्रवाल 30 वर्ष के फेफड़े में जमे खून के थक्के निकालने में सफलता हासिल की है। यह आपरेशन लगभग तीन घण्टे चला। मनीष अब पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब है कि कोसीकलां निवासी मनीष अग्रवाल को सड़क दुर्घटना में चोट लगने के कारण फेफड़े में खराबी आ गई थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कई चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी जब उसे कोई फायदा नहीं मिला तब वह केडी हास्पिटल में डा. संजय चैधरी से सम्पर्क किया। दुर्घटना में चोट लगने के कारण मनीष के फेफड़े में खून के थक्के जमा हो गए थे, जो इंटर कोस्टल ट्यूब डालने के बावजूद नहीं निकल सके। डा. संजय चैधरी ने डा. श्याम बिहारी शर्मा से परामर्श लिया क्योंकि वह ऐसे आपरेशनों में सिद्धहस्त माने जाते हैं। मनीष का चेस्ट एक्सरे, चेस्ट सी.टी. स्केन कराने के बाद पता चला कि उसके फेफड़े के आसपास खून के थक्के जमा हैं जिससे बाएं फेफड़े का निचला हिस्सा खराब हो गया है, जिसका उपचार मात्र आपरेशन है।    डा. श्याम बिहारी शर्मा ने डा. संजय चैधरी, निश्चेतना विशेषज्ञ डा. मंजू सक्सेना, डा. सोनी जसूजा और ओटी स्टाफ के सहयोग से लगभग तीन घण्टे चले आपरेशन के बाद मनीष के खराब फेफड़े के हिस्से और खून के थक्के निकाल दिए। अब मनीष पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसका बायां फेफड़ा अच्छी तरह से काम कर रहा है। उसे सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं है।

Read More

मथुरा । वृन्दावन वात्सल्य ग्राम में आयोजित रजत जयंती समारोह में आये प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, और स्वतंभ प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह का भारतीय जनता पार्टी की नेत्री इंजीनियर कल्पना गर्ग, सभासद संगीता खन्ना एवं ममता भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कल्पना, संगीता एवं ममता को क्रमशः अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष एवं महासचिव पद की जिम्मेदारी प्रदान की गयी।

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बे में टटलू और पुलिस में एक बार फिर हुई मुठभेड़ में आरो लगाने के लिए बुलाई थी दिल्ली की पार्टी पुलिस की सजगता के चलते कटने से बची तो पुलिस और टटलूओें के बीच मुठभेड़ हुई तो एक टटलू के पैर में गोली लगी। घायल टटलू को पुलिस सामुदायक स्वास्थ केन्द्र लायी वहां से उसे मथुरा जिला अस्पताल रैफर कर किया गया।घायल टटलू पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है। आये दिन टटलूओं द्वारा की जा रही लूट की घटनाओं पर आंकुश लगाने के लिए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एनटी टटलू टीम एवं थाना बरसाना और गोवर्धन को लगाया गया है। आज बुधवार को सुबह दिल्ली निवासी रवी को आरो लगाने के बहाने पानी का सैम्पल लेने के लिए टटलूओं ने बुलाया था। रवि ने पुलिस के बोर्ड पढकर पुलिस से सम्पर्क किया और अपने साथ एन्टी टटलू टीम के सदस्य लेकर मिलने जा रहा था तभी मडोरा के जंगल में पहले से ही खड़े टटलू लुटेरे साहिल, आरिफ व अन्य ने पुलिस को देखते ही फायर करना शुरू कर दिया जिससे पुलिस बाल बाल बची पुलिस और टटलूओं के बीच कई राउन्ड फायरिग हुई। टटलू आरिफ आदि ने आने साथी को बचाने के लिए पुलिस पर फायर किया जिससे साहिल के पैर में गोली लगी। जिससे पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस ने भी जबावी फायर किये वही अन्य टटलू फायर करते हुए गांव की तरफ भाग गये। मोके पर एसपीआर ऐ तथा कई थानो का फोर्स पहुचकर गांव मडोरा में दविश दी। और कहा कि कोई भी आरोपी नही बच पायेगा। जिसने पुलिस व आरो लगाने आयी दिल्ली से पाटी पर फायरिग की है उनके घरो पर दविश देकर उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। वही गांव में जो लोग उनका सहयोग कर रहे है उन्हें भी नही बख्सा जायेगा। घायल टटलू का जिला अस्पताल मथुरा में पुलिस की सुरक्षा में इलाज चल रहा है।    

Read More

मथुरा । शहर कोतवाली क्षेत्र के धाौलीप्याऊ स्थित एक होटल में दिल्ली के युवक ने पफांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक केो कब्जें में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना के धौलीप्याऊ सिथत गौपी गेस्ट हाउस में दिल्ली के पटेल निवासी सौरभ गुप्ता  25 अप्रैंल को होटल में कमरा नम्बर 103 को बुक कराया और कमरें में अपना सामान आदि रख वह थोड़ी ही देर बाद वह कहीं वाहर चला गया। रात्रि में वह होटल लोटा और सौ गया। प्रातः काल जब कम्रचारियों ने कमरा नम्बर 103 की सपफॅाई करने के लिए कमरा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों न इसकी सूचना होटल के मैनेजर को दीं होटल के मैनेजर ने भी कापफी देर तक कमरा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला तोे मैनेजर ने अनहोनी की आशंका से सथानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अन्दर का नाजार देखा तो सभी दंग रह गये। सौरभ गुप्ता मृत अवस्था पफंासी पर लटका हुआ था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में लेकर घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोटमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस के अनुसार मृतक सौरभ ने पफांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रही है।ं सही स्थित पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।

Read More

जिकडी भजन में लोक गायकों ने बांधा शंमा महिलाओं को दिये पुरूस्कार सौंख। चरकुला नृत्य और भजन संध्या के साथ कस्बा का फूलडोल मेला सोमवार को संपन्न हुआ। और जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। मेले में दूर दराज के लोगों ने भाग लिया।  सोमवार को कस्बा के सहजुआ थोक में ऐतहासिक फूलडोल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज के लोगों ने हिस्सा लिया। मेले के उपरान्त शाम को बृज की होली, रसिया, मल्हार, होली, लोकगीत आदि गीतों पर कस्बा की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य आयोजित किया गया। इसमें कस्बा की महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सीमा देवी,तारा देवी, धर्मो देवी, मुनेश, मुकेश देवी, सावित्रीदेवी, दिव्या, किरनदेवी, कृष्णा, द्रोपतीदेवी आदि ने चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से आयी करीब एक दर्जन बंम पार्टिया, आधा दर्जन भजन कीर्तन मंडली और बीन बैंड, बैंड बजों ने खूब भजन गाये और चरकुला नृत्य के दौरान युवाओं ने भी महिलाओं के साथ ठुमके लगाये। चरकुला में भाग लेने वाली महिलाओं को मेला कमेटी द्वारा पुरूस्कार प्रदान किये गये। देर रात जिकडी भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पूरी रात भजन गायकों ने शंमा बांधे रखा। जिकडी भजन सुबह 6 बजे तक चले।    प्रतियोगिता में भूपेन्द्र माल्योनी प्रथम, जीतेन्द्र झुडावाई, तेजसिंह इसरौती व लक्ष्मीनरायण डिडवारी को संयुक्त रूप से द्वितीय, कन्हैया कुमारी अहमल को तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरूस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा द्वारा दिया गया जबकि अन्य पुरूस्कार कमेटी द्वारा प्रदान किये गये। कमेटी द्वारा मुख्यअतिथि चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता चैधरी सुधीर बाबू, चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व वर्मा, प्रहलाद सिंह, थानाध्यक्ष बैजनाथ, चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, योगेश लम्बरदार, साकेत गर्ग, धीरज वर्मा आदि का साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर मास्टर वीरेन्द्र सिंह, उदयवीर सिंह, पपईया चैधरी, पिंकी चैधरी, विजय सिंह, भरतसिंह, गिरवर सिंह, जगदीश सिंह, हरेश चैधरी, कृष्णमुरारी, ओमप्रकाश, गोपाल कुन्तल, बबलू सिंह, जयप्रकाश, डालू चैधरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।   

Read More

हाथरस। हाथरस की सादाबाद कोतवाली इलाके में हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाधयाय के बेटे चिराग उपाधयाय हुए जानलेवा हमले व बसपा के ही समर्थक पुष्पेन्द्र की हत्या में सपा के पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल का भी नाम भी है । उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी । लेकिन सपा की सत्ता के चलते पुलिस और प्रशासन कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा था ।    सादाबाद कोतवाली इलाके में आठ फ़रवरी को गाँव मानिकपुर में चुनाव प्रचार के दौरान सपा और बसपा समर्थक आमने सामने आगये थे । जिसमे चिराग उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था और बसपा समर्थक पुष्पेन्द्र की गोली लगने से मौत हो गई थी ।   इस प्रकरण में सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल व् सपा समर्थको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी । लेकिन सत्ता बदलते ही आरोपियो को पकड़ने की कवायत तेज होगई है । हमले व हत्या के आरोपियो गिरफतारी के लीए अलीगढ जिले की पुलिस ने सहपऊ कोतवाली इलाके और सादाबाद इलाके में तबड़तोड़ आठ जगह दबिश दी । पुलिस ने सपा से पूर्व विधायक के घर पर भी दबिश दी। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ाइच से पुलिस ने एक सपा समर्थक रंजीत को पकड़ा भी है । साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More