BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिलाओं ने प्रस्तुत किया चरकुला नृत्य

सौंख के फूलडोलं मेले के उपरान्त चरकुला नृत्य प्रस्तुत करती गांव की महिला साथ में चेयरमैन शिवशंकर वर्मा2 सौख में फूलडोल मेला के दौरान चरकुला नृत्य करती महिला

जिकडी भजन में लोक गायकों ने बांधा शंमा

महिलाओं को दिये पुरूस्कार

सौंख। चरकुला नृत्य और भजन संध्या के साथ कस्बा का फूलडोल मेला सोमवार को संपन्न हुआ। और जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। मेले में दूर दराज के लोगों ने भाग लिया। 

सोमवार को कस्बा के सहजुआ थोक में ऐतहासिक फूलडोल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज के लोगों ने हिस्सा लिया। मेले के उपरान्त शाम को बृज की होली, रसिया, मल्हार, होली, लोकगीत आदि गीतों पर कस्बा की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य आयोजित किया गया। इसमें कस्बा की महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सीमा देवी,तारा देवी, धर्मो देवी, मुनेश, मुकेश देवी, सावित्रीदेवी, दिव्या, किरनदेवी, कृष्णा, द्रोपतीदेवी आदि ने चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से आयी करीब एक दर्जन बंम पार्टिया, आधा दर्जन भजन कीर्तन मंडली और बीन बैंड, बैंड बजों ने खूब भजन गाये और चरकुला नृत्य के दौरान युवाओं ने भी महिलाओं के साथ ठुमके लगाये। चरकुला में भाग लेने वाली महिलाओं को मेला कमेटी द्वारा पुरूस्कार प्रदान किये गये। देर रात जिकडी भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पूरी रात भजन गायकों ने शंमा बांधे रखा। जिकडी भजन सुबह 6 बजे तक चले।

 

 प्रतियोगिता में भूपेन्द्र माल्योनी प्रथम, जीतेन्द्र झुडावाई, तेजसिंह इसरौती व लक्ष्मीनरायण डिडवारी को संयुक्त रूप से द्वितीय, कन्हैया कुमारी अहमल को तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरूस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा द्वारा दिया गया जबकि अन्य पुरूस्कार कमेटी द्वारा प्रदान किये गये। कमेटी द्वारा मुख्यअतिथि चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता चैधरी सुधीर बाबू, चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व वर्मा, प्रहलाद सिंह, थानाध्यक्ष बैजनाथ, चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, योगेश लम्बरदार, साकेत गर्ग, धीरज वर्मा आदि का साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर मास्टर वीरेन्द्र सिंह, उदयवीर सिंह, पपईया चैधरी, पिंकी चैधरी, विजय सिंह, भरतसिंह, गिरवर सिंह, जगदीश सिंह, हरेश चैधरी, कृष्णमुरारी, ओमप्रकाश, गोपाल कुन्तल, बबलू सिंह, जयप्रकाश, डालू चैधरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More