BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर सीएमएस कार्यालय के सामने धरना दिया। नेताओं ने सराफा कांड में घायलों के साथ सही बर्ताव न किए जाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डाॅक्टरों का घेराव किया और धरना भी दिया। इस घेराव प्रदर्शन में रालोद के नेता मौजूद रहे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मंत्री श्रीकांत शर्मा के इस्तीफे की मांग की गई। मंगलवार को करीब ग्यारह बजे रालोद कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएमएस कार्यालय पहुंचे। यहां सभी जमीन पर धरना देकर बैठ गए और सराफा कांड के दिन अस्पताल में बरती गई डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही पर आक्रोश जताया। रालोद नेताओं ने सीएमएस का घेराव करते हुए घटना वाले दिन मृतक मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल के साथ दो घायलों को भी मोरचरी में बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। रालोद नेताओं का कहना था कि पीड़ितों के परिजनों ने जबरन दरवाजा खोलकर चारों को निकाला। शासन द्वारा दी गई लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त एंबुलेंस उस समय गायब थी। आठ सूत्रीय ज्ञापन में रालोद के वरिष्ठ नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा में दो व्यापारियों की हत्या और चार लोगों के घायल होने के बाद जब ये लोग जिला अस्पताल पंहुचे तो जिला अस्पताल में डाॅक्टरों की लापरवाही खुलेआम देखी गयी। कोई डाॅक्टर यहां मौजूद नहीं था।  मृतकों के साथ घायलों को भी मोरचरी में बंद कर दिया गया। जब दोनों पीड़ित परिजन आये तो उन्हें होश नहीं था। दरवाजा खोलकर चारों को निकाला गया। यहां एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। शोर करने पर एक टूटी सी ऐंबुलस आयी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब नयति अस्पताल पंहुचे तो डाॅक्टरो ने कहा कि आधा घंटे पहले आ जाते तो मृतकों को बचाया जा सकता था। ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ से एक एंबुलेंस सभी सुविधायुक्त यहां भेजी गयी थी लेकिन उसका पता नहीं है। यहां जो भी घायल आता है उसे डाॅक्टर आगरा रैफर कर देते हैं और अपनी जिम्मेदारियों से बचते हैं। कुत्ता और बंदर काटने के इंजैक्शन नहीं हैं। ऐसे डाॅक्टरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिये। अगर इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुयी तो रालोद जिला अस्पताल के डाॅक्टरों को चैन से नहीं बैठने देगा और तेज आंदोलन किया जायेगा। रालोद नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने सीएमएस से व्यवस्थाओं के शीघ्र दुरस्त करने की मांग की। आज जिला अस्पताल में धरना देने वालों में रालोद नेता कुु. नरेन्द्र सिंह, डाॅ. अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सिकरवार, राजपाल भरंगर, बल्देव से बाबूलाल, सुरेश भगत, अनु शर्मा, महेश वर्मा, बच्चू सिंह, उदयवीर मास्टर सुमित चैधरी, संतोष राणा, रोहित प्रताप, गोविंद सिंह, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, लोकेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में रालोद के लोग मौजूद थे।

Read More

होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम वर्तमान समय में पत्रकारिता एक चुनौती कार्य पर होगी संगोष्ठी मथुरा। गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में ब्रज प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 मई को एक संगोष्ठी होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित की जायेगी। जिसमें आधुनिक दौर में पत्रकारिता कार्य चुनौतीपूर्ण है, इस संबंध में सुझावों पर विचार होगा। पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी।  उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, दुग्ध उत्पादन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव रतन दीक्षित, उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, लाइव टुडे के एमडी एवं पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, जाने माने स्वतंत्र पत्रकार अजय कुमार, अरविंद कुमार, पवन सक्सैना, आजतक के न्यूज एडीटर गोपी शर्मा व सईद अंसारी  मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 27 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 

Read More

मथुरा । भाजपा के वरिष्ठ नेता व उन्नाव के सांसद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने मृतक सर्राफा व्यवसायी मेघ अग्रवाल व विकास अग्रवाल के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह इस जघन्य हत्याकांड से काफी व्यथित हैं, भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोग अभी पूरी तरह खुलासे से संतुष्ट नहीं है पुलिस को और भी गहनता से जांच करनी चाहिए। वहीं रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। इससे पूर्व सांसद साक्षी महाराज ने ब्रज प्रेस क्लब पहुंच ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट से मुलाकात की और इस दौहरे हत्याकांड के बारे में जानकारी ली।  इस दौरान पूर्व सांसद कुं. मानवेन्द्र सिंह,  भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, कुंवर नरेन्द्र सिंह, मुकेश चौधरी, वीरपाल मलिक, रविन्द्र नरवार, सहित बड़ी संख्या में रालोद व भाजपाई मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा । जनपद के बहुचर्चित कोयलावाली गली हुए सर्राफा व्यापारियों की हत्या व लूट कांड में आखिर पुलिस ने शनिवार भोर में बदमाशों को शहर की घनी आबादी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसमें बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये, वहीं सात पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। जिसमें दो निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, सहित दो सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट का माल सहित भारी मात्रा में असलाह व कारतूस चाकू आदि बरामद की हैं।  शनिवार को दोपहर एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद के बहुचर्चित लूट व सर्राफा हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सरकार गंभीर थी वहीं पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती बनता जा रहा था। उक्त हत्या कांड को लेकर जहाॅ व्यापारी संगठन सडक पर उतर कर आन्दोलन कर रहे थे वहीं तमाम राजनैतिक व समाजसेवी संगठन घटना के खुलासे के लिए माॅग पर अड़े हुए थेे जो पुलिस के लिए बहुत ही चुनौती पूर्ण था। लेकिन पुलिस ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बदमाशों के पकड़नें के लिए जहाॅ मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था वहीं पुलिस अपने स्तर से भी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या व लूट के अपराधी शहर की घनी आबादी चैबिया पाड़ा के रतनकुंण्ड क्षेत्र में हनुमान गली के एक मकान में छिपे हुए हैं। पुलिस को सूचना मिलने के बाद बदमाशों को पकड़नें के लिए एक वृहद स्तर पर योजना तैयार की। बदमाश घनी आबादी में छिपे होने से पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना एक और बड़ी चुनौती बन गई, पुलिस को अंदेशा था कि अगर बदमाशों से मुठभेंड हुई तो जनहानि हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले बदमाशों के क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझा और उसके बाद योजनावृद्ध तरीके से शुक्रवार की रात को ही संदिग्ध मकान की घेराबन्दी कर बदमाशों की टोह लेना शुरू कर दिया। शनिवार प्रातःकाल उन्हंोंने जब मकान की छत्तों पर चढ़कर देखा तो वहाॅ आधा दर्जन युवक दिखाई दिये। जिन्होंने पुलिस को देखते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव करते हुए बदमाशों को जबावी कार्यवाही करते हुए पफायरिंग की तो बदमाश बन्द पडे़ मकान से बाहर निकलकर भागने लगे। इस दौरान चीना नामक बदमाश तो मकान की छत्त से ही नीचें कूद गया व नीरज नामक बदमाश को पुलिस की पेट में व सीने गोली लगी। जिससें बदमाशा के हौंसले पस्त हो गये। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए पूरे घटनाक्रम के मास्टर माइंड रहें राकेश उर्फ रंगा के पैर में गोली मार कर धराशाही कर दिया। बदमाश घायल होते गये पुलिस उन्हें अपने कब्जे में लेती गई वहीं बचे तीन बदमाशों को पुलिस ने जल्दी ही काबू में कर लिया। हांलाकि इस दौरान पुलिस के भी दो इंस्पेक्टर व तीन उपनिरीक्षक सहित एक सिपाही गोली लगने से घायल हुए वहीं एक सिपाही को बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेने के बाद मौके से लूट का माल व बदमाशो के कब्जे से पिस्टल, तंमचें चाकू, व कारतूस कों लेकर थाना कोतवाली ले आई।  जैसे ही यह खबर शहर के लोगों को लगी तो सैकड़ों की संख्या मे लोग पुलिस बल के साथ ही कोतवाली पहुंच गये। बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिलतें ही आगरा जौन के एडीजीपी भी कोतवाली पहुंच गये। पुलिस ने तत्काल घायल हुए तीन बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा जहाॅ एक बदमाश नीरज की हालत गंभीर होने पर उसें आगरा रैफर कर दिया। पुलिस ने पाॅचों बदमाशों से पूछताछ शुरू कर तो पूरा घटनाक्रम उगल दिया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही मयंक चैन की दुकान पर धावा बोल था। उनका उदेश्य मात्र लूट करना था लेकिन व्यापारियों से हुई छीनी झपटी में उन्हें गोली चलानी पडी। पकड़ें गये बदमाशों ने बताया कि उन्हें राकेश उर्फ रंगा ने यह कहकर बुलाया था कि मोटा माल मिलेगा और लूट के माल में सभी को 10 प्रतिशत का हिस्सा मिलेगा। इसी लालच में वह इनकी बातों में आ गये। पुलिस पुछताछ में पुलिस को बदमाशोें ने अपना नाम राकेश उर्फ रंगा पुत्र बालस्वरूप चतुर्वेदी, नीरज पुत्र बालस्वरूप, कामेश उर्फ चीना पुत्र बालस्वरूप चतुर्वेदी निवासी चैबिया पाड़ा शहर कोतवाली मथुरा, विष्णु उर्फ छाटू पुत्र मुन्नालाल निवासी राधा पुरम स्टेंट के पास हाईवें, आयुष पुत्र जितेन्द्र निवासी रतनकुंड, आदित्य पुत्र अरूणेश नागर निवासी चैबिया पाड़ा थाना कोतवाली बताया। पुलिस ने इनके कब्जें से एक पिस्टल, चार तंमचा 315 वोर, दो मैगजीन, 19 राउण्ड जिन्दा, 10 कारतूस 315 वोर 9 खोखा राउण्ड सहित एक चाकू व 10 हजार 5 सारै रूपयें की नगदी, सात मौवाइल, तीन सिमकार्ड, व सोने व डायमण्ड की ज्वलैरी जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपयें बतायी जा रही है बरामद की। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि राकेश उर्फ रंगा पर विगत तीन वर्षो से हत्या के मामलें में वाचिंत था और जनपद पुलिस द्वारा 15 हजार रूपयें का ईनाम घोषित था। गैग पर पूर्व में विभिन्न जनपदों में लूट व हत्या के मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को खुलासे करने वाली टीम को अपने स्तर से पाॅच हजार रूपये के ईनाम से परस्कृत किया गया है, वहीं पुलिस महानिदेशक स्तर से भी पुरस्कृत करने की संस्तुति की हैं। घटना के खुलासे से जहाॅ पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं पूरे व्यापार मंडल में हर्ष की लहर है।  एसएसपी ने की निलम्बित पुलिस अधिकारियों के कार्य की सराहना सर्राफा व्यापारी की हत्या व लूट कांण्ड में निलम्बित किये गये क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह, शहर कोतवाली सुरेन्द्र  पाल सिंह, व चैकी प्रभारी होलीगेट प्रदीप कुमार के लिए निलम्बन के बाद भी उक्त घटना में की कड़ी मेहनत से एसएसपी प्रभावित हुए और उन्होंने अनौपचारिक रूप से कहा कि तीन अधिकारियों ने लापरवाही की तो उन्हें इसकी सजा अवश्य मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी तीनों अधिकारियों ने जो मेहनत की है वह भी काबिले तारीफ है इस लिए इनके अच्छे कार्य की भी शासन को रिपोर्ट भेजी जायेगी।  पाॅच दिन तक शहर में ही छिपे रहे बदमाश घटना के बाद बदमाशों ने शहर से बाहर जाना अपने को सुरक्षित नहीं समझा। बदमाश अपने गृहक्षेत्र में ही इधर उधर छिपतें रहें आखिर में पुलिस का वढ़ता दवाव के चलते उन्होंने रतनकुंड में बन्द पड़े मकान को अपनी शरण स्थली बना लिया और बदमाशा पूरे दो दिन से इसी मकान में कैद होकर अपने सूत्रों से पुलिस कार्यवाही की जानकारी लेते रहें। सूत्रों का कहना है कि बदमाशों द्वरारा घेराबन्दी करने की सूचना पुलिस के पहुंचें से मात्र पाॅच मिनट पहले लगी जब तक वह अपना ठिकाना बदलते वह पुलिस से घिर गये। जबकि बदमाशों का सरगना राकेश उर्फ रंगा विगत कई वर्षो से जुर्म की वारदातों को अंजाम देते हुए इन्हीं तंग गलियों में छिपकर अपनी जान बचाता रहा। इस बार भी इसे भरोसा था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पायेगी।  

Read More

मथुरा । गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष राजीव एकेडमी में विभिन्न कोर्सों के फायनल सेमेस्टरों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए सर्वाधिक जाब प्लेसमेंट हुए हैं। यहाँ छात्र-छात्राओं के करियर को संवारने के लिए लगातार काउंसलिंग चल रही है। इस वर्ष राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में जारो एज्यूकेशन, एचसीएल, एमेजोन इण्डिया, एप्पल, आईबीएम, कैपजैमिनी, जैनपैक्ट, एलजी, आउटलुक, क्राउनमीडिया, डैल, वीवो, आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल, विप्रो, शापर स्टाप, असेन्चर, अलीबाबा डाटकाम, सेण्टगोविन आदि जानी-मानी कम्पनियों ने यहाँ प्लेसमेंट किया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उच्च पैकेज पर नौकरी प्राप्त की है। छात्र-छात्राओं की विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आरम्भ होने को हैं लेकिन अभी भी उन्हें विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगातार जाब आफर मिल रहे हैं। आर.के. एज्यूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि राजीव एकेडमी में उच्च गुणवत्तायुक्त व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। एलजी में चयनित छात्रा अंजली शर्मा ने स्वयं की कामयाबी का पूरा श्रेय राजीव एकेडमी को देते हुए कहा कि यहाँ के अध्ययन से उसके करियर को पंख लग गए हैं। उसने कहा कि अनुभवी शिक्षकों से हम छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसी के फलस्वरुप बहुत से छात्र-छात्राओं को चार या चार से अधिक कम्पनियों में उच्च पैकेज पर नौकरी का आफर मिला है। जैनपैक्ट में चयनित छात्र दुष्यन्त सिंह का विचार है कि राजीव एकेडमी में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीडीपी कक्षाओं तथा अन्य एक्सपोजर्स की जो व्यवस्था है, वह अति उत्तम है। इसी एक्सपोजर के परिणामस्वरूप एक साथ छह कम्पनियों ने उन्हें उच्च पैकेज पर नौकरी का आफर दिया है। 

Read More

मथुरा । जिला पूर्ति अधिकारी विजय शंकर वर्मा ने जनपद के समस्त प्रचलित राशनकार्ड उपभोक्ताओं व पात्र परिवारों को सूचित किया कि वर्तमान में पात्र गृहस्थी अन्त्योदय के राशनकार्डों का सत्यापन कार्य चल रहा है, जो अवशेष पात्र गृहस्थी परिवार छूट गये हैं। वह ग्रामीण क्षेत्र के कार्डधारक अपने ग्राम पंचायत अधिकारी सहायक विकास पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र नगर पंचायत क्षेत्रों के कार्डधारक उपभोक्ता पात्र परिवार अपने क्षेत्र के नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं पालिका से संबंधित कर्मचारी सत्यापन अधिकारी से संपर्क कर 30 मई तक फार्म में संपूर्ण विवरण सहित उपलब्ध करा दें। साथ ही वर्तमान में प्रचलित पात्र गृहस्थी अन्त्योदय के समस्त कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि सत्यापन अधिकारी को कार्ड में प्रचलित समस्त यूनिटों के आधारकार्ड संख्या, गैस कनेक्शन संख्या, गैस एजेन्सी का नाम, बिजली कनेक्शन एवं बैंक खाता संख्या मय ब्रांच व आई0एफ0एस0सी0 कोड सहित नियत उपलब्ध करा दें। उन्होंने कार्डधारकों को अवगत कराया कि फार्म सहित पूर्ण विवरण उपलब्ध न कराये जाने पर कार्डधारकों उपभोक्ताओं पात्र परिवारों की स्वयं की जिम्मेदारी होेगी।

Read More

मथुरा । जिले में अपराध बेकाबू की स्थिति में आ गए है। नवागत एसएसपी के पदग्रहण करने के उपरांत ही बदमाशों ने सरेआम थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होलीगेट अंदर कोयला वाली गली में एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नयति अस्पताल भेजा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आलाधिकारियों को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंच गए तथा घटना का जायजा लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने होलीगेट पर हंगामा काटना तथा नारेबाजी करना शुरू कर दिया। बमुश्किल पुलिस के समझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हो सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी आगरा भी मौके पर पहुंच गए।    शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होलीगेट हृदयस्थल की कोयला गली में मयंक चैन के नाम से मोहन लाल सर्राफ की दुकान हैं। सोमवार देर सांय करीब नौ बजे सिविल लाइन निवासी मोहन लाल के दो युवा पुत्र मयंक व विकास अपनी दुकान पर बैठे थे और दुकान को बंद करने की सोच ही रहे थे कि दो ग्राहक दुकान पर सामान खरीदने आए, तभी दो बाइकों पर चाॅच नकाबपोश युवक आये और मयंक व विकास पर जान लेवा हमला करते हुए तावड़ तोड़-गोलिया बरसाने लगे। शहर में अचानक चली गोलियों से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी खुली दुकानें छोड़ कर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगें। बदमाश करीब दर्जनभर से अधिक गोलियां वर्षा कर बाइकों पर सवार हो भाग गये। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोगों ने आकर देखा तो दुकान पर दुकान स्वामी मयंक, व उसका भाई विकास व ग्राहक मेघ अग्रवाल  व अशोक बुरी तरह खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए हैं व्यापारियों ने आनन फानन में घायल चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहाॅ मेघ अग्रवाल  नामक ग्राहक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में तीनों घायलों की हालत गंभीर देख आगरा के लिए रैफर कर दिया लेकिन घायलों के परिजन उन्हें नयति अस्पताल ले गये। जहां  विकास अग्रवाल ने उपचार से पूर्व ही दम तोेड़ दिया। मयंक और अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूूचना पर पहुंचे नवनियुक्त एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा, एसपी सिटी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाल मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आक्रोशित व्यापारियों को शान्त करने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी होलीगेट पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक आक्रोशित व्यापारियों को शान्त करने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी हमलावरों की गिरफ्तारी की माग करते रहंे। पुलिस अधिकारियों का काफिला जिला अस्पताल पहुंचा जहाॅ से घायल और मृतकों के बारे में जानकारी कर नयति अस्पताल पहुंच गये। वहीं सरेआम हुए गोलीकांड को लेकर आगरा से आईजी आगरा अशोक जैन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घायलों को उपचार नयति अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More

मथुरा । सोमवार हुई दिल दहलाने वाली घटना से जहां लोग सहमें हुए है, वहीं व्यापारियों ने मंगलवार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है वहीं प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज एडीजीपी आगरा जोन मथुरा आए तथा उन्होंने होलीगेट अंदर घटनास्थल का जायजा लिया।    सोमवार हुई दो सर्राफा व्यापारी की हत्या को लेकर आज एडीजीपी आगरा जोन अजय आनंद एवं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी विवेक कुमार मिश्र होलीगेट अंदर कोयला वाली गली पहुंचे, जहां उन्होंने मयंक चैन के नाम फर्म का निरीक्षण करते हुए आसपास के दुकानदारों से वार्ता की तथा एडीजीपी श्रीआनंद ने लोगों से कहा कि पुलिस टीम इस हत्याकांड में लगाई गई है जल्द ही हत्यारोपी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बुधवार को जिले में घटना का जायजा लेने के लिए डीजीपी लखनऊ शासन के निर्देश पर मथुरा आ रहे है। पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। विदित हो कि आज विधान सभा में भी डबल मर्डर का मामला उठाया गया। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के आदेश पर आज डीजीपी मथुरा आ रहे है।  

Read More

मथुरा । सोमवार रात कोयला वाली गली में दो व्यापारियों की हत्या कर चार करोड़ रूपये का सोना लूट ले जाने के मामले में मंगलवार बड़े ही गमगमीन माहौल मंे दोनों युवा व्यापारियों का अंतिम संस्कार जब ध्रुव घाट पर किया गया तो सभी की आंखें नम हो गयीं। मृत मेघ अग्रवाल राजस्थान साड़ी एम्पोरियम के स्वामी रहे महेश अग्रवाल का इकलौता बेटा था और उसके मात्र डेढ वर्ष का पुत्र है। वह दिल्ली में सर्राफे का कारोबार करता था। यह मथुरा के डैम्पियर के ही रहने वाले हैं जबकि विकास अग्रवाल मयंक जैन का बड़ा भाई हैं। विकास सिविल लाइन निवासी समाजसेवी डाॅ. अशोक अग्रवाल का भांजा है। दोनों के शवों को जब मुखाग्नि दी गयी तो धु्रवघाट पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाये। वहीं इनके परिवारों में महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में मातम का माहौल था। दो युवाओं की मौत और करोड़ों की लूट जैसी घटना ने दोनों परिवारों को हिलाकर रख दिया है। पूर्व चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा है कि यह घटना पुलिस के लिये चुनौती है। चैबीस घंटे मंे इसका खुलासा होना चाहिये। व्यापारियों में भय व आक्रोश व्याप्त है। भाजपा शासन में इस प्रकार की घटनायें निंदनीय हैं।

Read More

मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा जयगुरुदेव की 5वीं पुण्य तिथि पर जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग मेला 17 से 21 मई तक आयोजित होगा। पूजन 18 मई को प्रारम्भ भण्डारा 19 मई को होगा। इस मौके पर नित्य प्रातः 5.30 बजे व सायं 5 बजे से सत्संग-प्रवचन होगा। यह जानकारी आज जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रमुख पंकज महाराज ने दी।   उन्होंने बताया कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी निजधाम गमन 18 मई 2012 को हुआ था। उनकी पुण्य तिथि पर प्रतिवर्ष परम्परागत वार्षिक भण्डारा व सत्संग-मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार ये 5वाँ भण्डारा सत्संग-मेला है। मेले में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। लोगों का आना प्रारम्भ हो गया है। उन्होनें सभी को मेले में भाग लेने को आमंत्रित किया हैं। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि आवास, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, स्नान, चिकित्सा, सफाई आदि के विभाग स्थापित किये गये हैं। शान्ति सुरक्षा हेतु प्रशासन से अनुरोध किया है। प्रबन्धक सन्तराम चैधरी ने बताया कि राजमार्ग के दोनों ओर 33 आवासीय सेक्टर बनाये हैं। इस मौके पर महामन्त्री रामकृष्ण यादव, मन्त्री विनय कुमार सिंह, प्रबन्ध समिति सदस्य आनन्द बहादुर सक्सेना, मृत्युन्जय झा, बीबी दोहरे, माधव भाई पाटिल, प्रदीप कुमार महांकुड़, पीसी काले, बुधराम यादव, रोहिताश कुमार गुप्ता, विजय प्रकाष्श् श्रीवास्तव, भास्कर एम पटेल, प्रवक्ता बाबूराम, अनिल ठाकुर व डीडी शुक्ला, नारेन्द्र प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, उपदेशक सतीश चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा । जनपद मंे मुरादाबाद जनपद से स्थानान्तरित होकर आए नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने आज सोमवार को पूर्वान्ह अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर पत्रकारों से औपचारिक वार्ता में उन्होंने अपराध पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता दोहराई।   विदित हो कि उत्तर प्रदेश शासन ने निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को मथुरा से हटाकर मुरादाबाद स्थित पुलिस अकादमी में तैनात विनोद कुमार मिश्र को यहां नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया है। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र मूल रूप से जनपद जौनपुर के निवासी हैं, शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद से ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि वे 2009 बैच के आईपीएस अफसर है। पूर्व में एएसपी के रूप में उन्नाव, सम्भल, देवरिया, मुरादाबाद आदि स्थानों पर तैनात रह चुके हैं।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर मथुरा में ये उनकी पहली तैनाती है, वह इसे बिहारी जी की कृपा मान रहे हैं। श्री मिश्र का कहना है कि वह शासन की मंशाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण होगा। श्री मिश्रा ने जनपद में कानून का राज स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी बताई तथा उन्होंने बताया कि उनका पत्रकारों से अच्छे संबंध रहे है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को हर संभव मदद देना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जनपदवासीवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समस्त अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहें। इसके पश्चात एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने जनपद स्तरीय पुलिस अधिकारियों व अधीनस्थों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात वह जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय चले गये।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने रविवार को भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में सफाई नायकों की बैठक बुलाई। सफाई व्यवस्था को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम के तेवर तीखे देखे गए। उन्होंने सफाई नायकों से शहर में दो पालियों में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ शहर में चल रहे नाला सफाई कार्य को भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद चेयरमैनों के अधिकार सीज हो चुके है। शहर के खास मुद्दे सफाई कार्य को लेकर ही डीएम श्रीबंगारी ने जलकल कम्पाउड में सफाई नायकों के साथ बैठक की। बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए बताया कि शहर में सफाई कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में दो पालियों में सफाई कार्य हो, इसके लिए सभी सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दें। बैठक में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेªट से कहा कि नाला सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाए, इसके अलावा शहर के दुकानदार व ढेल ढकेल वालों से सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सभी ठेल ढकेल व दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ेदान रखें। ऐसा न करने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस की अवमानना पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त रविन्द्र कुमार सहित ईओ डा. ब्रजेश कुमार पालिका कर्मी मौजूद रहे।    बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी अपने काबिले के साथ शहर में निकले जहां उन्होंने खान की दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए साफ सफाई के विशेष योगदान करने की अपील की तथा दुकानदारों को हिदायत दी कि अपनी दुकान के आगे एक कूड़ेदान को रखवा कर उसमें गंदगी डाले। अन्यथा की स्थिति में दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More