BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मृतक सर्राफा व्यवसायी के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे साक्षी व जयन्त

मृतक सर्राफा व्यवसायी के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे साक्षी व जयन्तमथुरा । भाजपा के वरिष्ठ नेता व उन्नाव के सांसद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने मृतक सर्राफा व्यवसायी मेघ अग्रवाल व विकास अग्रवाल के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह इस जघन्य हत्याकांड से काफी व्यथित हैं, भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोग अभी पूरी तरह खुलासे से संतुष्ट नहीं है पुलिस को और भी गहनता से जांच करनी चाहिए। वहीं रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। इससे पूर्व सांसद साक्षी महाराज ने ब्रज प्रेस क्लब पहुंच ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट से मुलाकात की और इस दौहरे हत्याकांड के बारे में जानकारी ली।  इस दौरान पूर्व सांसद कुं. मानवेन्द्र सिंह,  भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, कुंवर नरेन्द्र सिंह, मुकेश चौधरी, वीरपाल मलिक, रविन्द्र नरवार, सहित बड़ी संख्या में रालोद व भाजपाई मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More